दिल्ली में 208.63 मीटर पर पहुंचा यमुना का पानी:सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए 23 हजार लोग; PM मोदी ने लिया हालात का जायजा
  • Hindi News
  • National
  • Himachal Pradesh Monsoon Rainfall Update; Uttarakhand Punjab | Rajasthan, Haryana Kerala Weather Forecast

नई दिल्ली5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
दिल्ली में यमुना नदी का पानी राजघाट में भर गया। वहीं लाल किले में भी चारों तरफ पानी नजर आ रहा। - Dainik Bhaskar

दिल्ली में यमुना नदी का पानी राजघाट में भर गया। वहीं लाल किले में भी चारों तरफ पानी नजर आ रहा।

दिल्ली के मुकुंदपुर में तीन बच्चों की जलभराव में डूबने से मौत हो गई। दिल्ली पुलिस ने बताया कि तीनों शव अस्पताल भेजे गए हैं। जलभराव में बच्चे कैसे डूबे, इसकी जांच की जा रही है।

इधर, दिल्ली में 4 दिन से यमुना नदी खतरे के निशान के ऊपर है। शुक्रवार सुबह यमुना नदी का जलस्तर 208.40 मीटर पहुंच गया है। यह खतरे के निशान 205 मीटर से 3.4 मीटर ज्यादा है।

दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के बाहर सड़क पर पानी भर गया है। बाढ़ का पानी यमुना बाजार, लालकिले, राजघाट और ISBT-कश्मीरी गेट तक पहुंच गया है। यहां 3 फीट तक पानी भर गया।

हालात बिगड़ते देख CM अरविंद केजरीवाल ने ड्रेनेज ठीक करने के लिए सेना की मदद मांगी। दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज के मुताबिक, ITO के पास 12 नंबर ड्रेनेज का रेगुलेटर टूटने से बाढ़ का पानी आ रहा है। सीएम ने कहा- रेगुलेटर को आज ठीक कर लिया जाएगा।

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना और सीएम अरविंद केजरीवाल ने ITO के पास टूटे ड्रेनेज का निरीक्षण किया। LG ने कहा, यह समय किसी को दोष देने या टिप्पणी करने का नहीं है। अभी हमें टीम वर्क करने की जरूरत है। मैं भी बहुत कुछ कह सकता हूं लेकिन अभी इसकी जरूरत नहीं है।

केजरीवाल ने शुक्रवार शाम को कहा- यमुना बैराज में 32 में से 5 गेट बंद हैं, जिसकी वजह से पानी बाहर नहीं निकल रहा है। 5 गेट खुल जाएंगे तो पानी का बहाव कम हो जाएगा। इसके बाद रात को ITO बैराज का पहला जाम हुआ गेट खोल दिया गया है। केजरीवाल ने बताया कि जल्द ही पांचों गेट खोल दिए जाएंगे।

दिल्ली में बाढ़ से जुड़े अपडेट्स…

  • दिल्ली सीएम केजरीवाल ने सेना से मदद की मांग की है। यह जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी।
  • सेना ITO के पास टूटे 12 नंबर ड्रेनेज की मरम्मत करेगी। यहीं से यमुना का पानी घुस रहा है।
  • NDRF के DIG मोहसिन शहीदी ने बताया कि दिल्ली में बाढ़ से 6 जिले प्रभावित हैं।
  • लोगों की मदद के लिए NDRF की 16 टीमें लगाई गई हैं। 2,700 राहत शिविर लगाए गए हैं।
  • राजधानी के सभी स्कूल-कॉलेज रविवार तक बंद रहेंगे। सरकारी दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम लागू कर दिया है।
  • लाल किले में पानी भर जाने से टूरिस्ट के लिए फिलहाल बंद कर दिया गया है।
  • यमुना के आसपास से 23 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
  • पीएम मोदी ने फ्रांस से अमित शाह को फोन करके दिल्ली में बाढ़ के हालात का जायजा लिया।

तस्वीरों में देखिए दिल्ली में बाढ़ के हालात…

दिल्ली के लाल किले में पानी भर गया। यह आज सुबह का एरियल व्यू है।

दिल्ली के लाल किले में पानी भर गया। यह आज सुबह का एरियल व्यू है।

दिल्ली के यमुना बाजार इलाके में गाड़ियां और सामान डूब गया।

दिल्ली के यमुना बाजार इलाके में गाड़ियां और सामान डूब गया।

दिल्ली में यमुना नदी का पानी बढ़ने से ITO रोड पर जलभराव हो गया।

दिल्ली में यमुना नदी का पानी बढ़ने से ITO रोड पर जलभराव हो गया।

दिल्ली के यमुना बाजार इलाके में पानी लबालब भरा हुआ।

दिल्ली के यमुना बाजार इलाके में पानी लबालब भरा हुआ।

DMRC ने ट्वीट कर बताया कि एहतियात के तौर पर यमुना नदी पर बने सभी चार मेट्रो पुलों से ट्रेनें 30 किमी प्रति घंटे की गति से गुजर रही हैं।

DMRC ने ट्वीट कर बताया कि एहतियात के तौर पर यमुना नदी पर बने सभी चार मेट्रो पुलों से ट्रेनें 30 किमी प्रति घंटे की गति से गुजर रही हैं।

यमुना बाजार इलाके में कई बस और ट्रक पानी में डूब गए।

यमुना बाजार इलाके में कई बस और ट्रक पानी में डूब गए।

पूरी खबर पढ़ने से पहले इस पोल में हिस्सा लेकर अपनी राय जरूर दें…

अब जानिए देश के मौसम का हाल…

अगले 24 घंटे कैसे रहेंगे…

इन राज्यों में तेज बारिश होगी: दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, ओडिशा, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और केरल।

इन राज्यों में हल्की बारिश होगी: जम्मू-कश्मीर, पंजाब, झारखंड, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

अलग-अलग राज्यों के मौसम से जुड़े अपडेट्स..

  • मौसम विभाग ने 14 जुलाई को वेस्ट बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। IMD के मुताबिक, इन इलाकों में 204 मिमी तक बारिश हो सकती है।
  • उत्तराखंड के हरिद्वार में गंगा नदी अपने रिकॉर्ड लेवल पर है। यहां रायसी में गंगा का जलस्तर 232.67 मीटर दर्ज हुआ, जबकि पिछला रिकॉर्ड 232.24 मीटर का है।
  • राज्य के देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश समेत पूरे राज्य में भारी बारिश का अलर्ट है। 39 ग्रामीण और 4 स्टेट हाईवे बंद हैं।
  • उत्तर प्रदेश के मथुरा में भी यमुना नदी उफान पर है। यहां खतरे का निशान 166 मीटर पर है और गुरुवार शाम यमुना 165.2 मी. पर पहुंच गई।
  • हिमाचल में 18 घंटे चले ऑपरेशन में लाहौल-स्पीति के चंद्रताल में फंसे 293 पर्यटकों को बचा लिया गया है। हिमाचल में अब तक 91 लोग जान गंवा चुके हैं। वहीं, 1000 रास्ते अभी भी बंद हैं।
  • हरियाणा के 10 शहरों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। अंबाला में बाढ़ का पानी लगभग उतर गया है, लेकिन 15 जुलाई के बाद मानसून फिर एक्टिव होने के आसार हैं।

अलग-अलग राज्यों से मानसून की तस्वीरें…

असम में ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर बढ़ने से चिरनाग जिले में पानी भर गया।

असम में ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर बढ़ने से चिरनाग जिले में पानी भर गया।

उत्तराखंड के कोटद्वार में मलान नदी के ऊपर बना ब्रिज भारी बारिश के बाद टूटकर गिर गया।

उत्तराखंड के कोटद्वार में मलान नदी के ऊपर बना ब्रिज भारी बारिश के बाद टूटकर गिर गया।

पश्चिम बंगाल के अलीपुरदौर में भारतीय सेना के जवानों ने 72 लोगों को रेस्क्यू किया।

पश्चिम बंगाल के अलीपुरदौर में भारतीय सेना के जवानों ने 72 लोगों को रेस्क्यू किया।

उत्तराखंड के हरिद्वार में बारिश और जलभराव के बीच गंगाजल लेकर आते कांवड़िए।

उत्तराखंड के हरिद्वार में बारिश और जलभराव के बीच गंगाजल लेकर आते कांवड़िए।

हिमाचल के कुल्लू में भारी बारिश के बाद एक सड़क धंस गई।

हिमाचल के कुल्लू में भारी बारिश के बाद एक सड़क धंस गई।

पंजाब के जालंधर में बाढ़ग्रस्त इलाकों में फंसे लोगों के लिए राशन लेकर जाते भारतीय सेना के जवान।

पंजाब के जालंधर में बाढ़ग्रस्त इलाकों में फंसे लोगों के लिए राशन लेकर जाते भारतीय सेना के जवान।

अन्य राज्यों में मौसम का हाल…

मध्य प्रदेश में 19 जिलों में भारी बारिश के आसार; भोपाल-इंदौर में रिमझिम

अगले दो-तीन दिन तक पश्चिमी मध्यप्रदेश में तेज बारिश होने की संभावना है।

अगले दो-तीन दिन तक पश्चिमी मध्यप्रदेश में तेज बारिश होने की संभावना है।

अगले 24 घंटे के दौरान MP के 19 जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। यहां 4 इंच से ज्यादा पानी गिर सकता है। अन्य जिलों में रिमझिम बारिश होगी। पश्चिमी मध्यप्रदेश के इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के अधिकांश जिलों में पिछले एक-दो दिन से बारिश हो रही है, जो शुक्रवार को भी जारी रहेगी। पढ़ें पूरी खबर…

आज बिहार के 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; पटना में छाए बादल

बिहार में मानसून एक बार फिर कमजोर पड़ रहा है। मौसम विभाग की माने तो 15 जुलाई से 20 जुलाई तक मानसून कमजोर रहेगा।

बिहार में मानसून एक बार फिर कमजोर पड़ रहा है। मौसम विभाग की माने तो 15 जुलाई से 20 जुलाई तक मानसून कमजोर रहेगा।

मौसम विभाग ने आज बिहार के 7 जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इनमें किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में भारी बारिश को लेकर के ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि सुपौल, अररिया, पश्चिमी चंपारण और पूर्वी चंपारण में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया। पढ़ें पूरी खबर…

राजस्थान 2 इंच तक बरसात; तीन बाद फिर तेज बारिश का अलर्ट

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में गुरुवार को तेज बारिश हुई।

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में गुरुवार को तेज बारिश हुई।

राजस्थान के बारां, कोटा, सवाई माधोपुर एरिया में अगले 2-3 दिन बारिश होती रहेगी, लेकिन 17 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। एक नया वेदर सिस्टम बनने से उदयपुर, कोटा संभाग के जिलों में भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर…

छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे में कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हो सकती है बारिश

प्रदेश के कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं हुई, बादल नहीं होने से आसमान साफ दिखाई दे रहा है।

प्रदेश के कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं हुई, बादल नहीं होने से आसमान साफ दिखाई दे रहा है।

छत्तीसगढ़ में इस वक्त मानसून की बेरुखी देखने को मिल रही है। उमस की वजह से लोग अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। उत्तर छत्तीसगढ़ में ये इंतजार आज से खत्म होने वाला है लेकिन प्रदेश के बाकी जिलों को 16 जुलाई का इंतजार करना होगा। पढ़ें पूरी खबर…

हरियाणा में बाढ़ से 11 जिले प्रभावित; 854 गांवों में अभी भी पानी भरा; 16 की हो चुकी मौत

हरियाणा में बाढ़ के कारण कई जगह कटाव हुआ है। इससे फसलों को भी नुकसान हुआ है।

हरियाणा में बाढ़ के कारण कई जगह कटाव हुआ है। इससे फसलों को भी नुकसान हुआ है।

हरियाणा में 11 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। इनमें अंबाला, फतेहाबाद, फरीदाबाद, पंचकूला, झज्जर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत और यमुनानगर शामिल हैं। 854 गांवों में पानी भर गया है। अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। हरियाणा में आज भी 3 जिलों पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पढ़ें पूरी खबर…

पंजाब के 5 जिलों में बारिश की चेतावनी, 25 के करीब घर ढह चुके हैं

पानी में डूबा फतेहगढ़ साहिब का एरियल व्यू।

पानी में डूबा फतेहगढ़ साहिब का एरियल व्यू।

​​​​पंजाब में अभी बाढ़ से राहत नहीं मिली है। बाढ़ का असर सरहदी गांवों तक पहुंच गया है। लेकिन इसी बीच मौसम विभाग ने पंजाब के पांच जिलों में बारिश का अलर्ट दे दिया है। फिरोजपुर, मोगा, मानसा, बरनाला और संगरूर में अगले तीन घंटों में बारिश का अलर्ट है। पढ़ें पूरी खबर…

पंजाब में सरकारी दफ्तरों का टाइम बदल दिया गया है। अब पंजाब सरकार से जुड़े पंजाब और चंडीगढ़ स्थित दफ्तर सुबह 9 से शाम 5 बजे तक खुलेंगे। पहले यह टाइमिंग सुबह साढ़े 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक थी। पढ़ें पूरी खबर…

हिमाचल में 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, 1 हजार सड़कें अभी भी बंद

हिमाचल में बाढ़ में फंसे लोगों को हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया जा रहा है।

हिमाचल में बाढ़ में फंसे लोगों को हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया जा रहा है।

हिमाचल प्रदेश में कल से अगले 94 घंटे तक ज्यादा क्षेत्रों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। 15 से 17 जुलाई तक सोलन, ऊना, बिलासपुर, शिमला, कुल्लू, चंबा, कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर और सिरमौर जिले में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। फिलहाल एक हजार सड़कें बंद हैं। पढ़ें पूरी खबर…

Previous articleदिल्ली में लाल किले तक बाढ़:राजस्थान में सिंगल फीस फिर हर प्रतियोगी परीक्षा फ्री; सीमा हैदर के लिए भारत को धमकी
Next articleआज लॉन्च होगा भारत का चंद्रयान-3:इसका बजट आदिपुरुष मूवी से भी कम, 48 दिन बाद लैंडर चांद के साउथ पोल पर उतरेगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here