पहलवानों ने गंगा में नहीं बहाए मेडल:सरकार को 5 दिन का अल्टीमेटम दिया; गहलोत बोले
  • Hindi News
  • National
  • Dainik Bhaskar News Headlines; Manipur Violence Brij Bhushan Sharan Case | Delhi Sakshi Murder

23 दिन पहलेलेखक: शुभेंदु प्रताप भूमंडल, न्यूज ब्रीफ एडिटर

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

कल की बड़ी खबरें देश के लिए ओलिंपिक मेडल जीतने वाले पहलवानों और राजस्थान के CM अशोक गहलोत के बयान से जुड़ी रहीं।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. PM मोदी राजस्थान के अजमेर में रैली को संबोधित करेंगे। केंद्र में एक साल पूरे होने पर BJP एक महीने तक देशभर कैंपेन चला रही है। ये रैली उसी कैंपेन का हिस्सा है।
  2. नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड 4 दिन के दौरे पर भारत आ रहे हैं। दोबारा सत्ता हासिल करने के बाद ये उनका पहला विदेश दौरा है। सीमा विवाद का मुद्दा उठा सकते हैं।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. टिकैत के कहने पर माने पहलवान; यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने WFI को सस्पेंड करने की बात कही

तस्वीरें हरिद्वार के हर की पौड़ी घाट की है। पहलवान यहां मेडल बहाने पहुंचे थे।

तस्वीरें हरिद्वार के हर की पौड़ी घाट की है। पहलवान यहां मेडल बहाने पहुंचे थे।

पहलवानों ने भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर कार्रवाई के लिए केंद्र सरकार को 5 दिन का अल्टीमेटम दिया है। इससे पहले पहलवान अपने मेडल गंगा में बहाने हरिद्वार पहुंचे थे, लेकिन भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत के कहने पर रुक गए।

उधर, दुनियाभर में कुश्ती का कामकाज देखने वाली संस्था यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) ने बृजभूषण सिंह के खिलाफ आरोपों की निष्पक्ष जांच करने की अपील की है। UWW ने ये भी कहा है अगर 45 दिनों के भीतर चुनाव नहीं हुए तो WFI को निलंबित कर दिया जाएगा।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

2. गहलोत बोले- पायलट पार्टी में हैं तो मिलकर काम करेंगे, मेरे लिए पद मायने नहीं रखता

राजस्थान के CM अशोक गहलोत ने दिल्ली में पायलट को लेकर बयान दिया। मीडिया ने पूछा कि क्या उन्हें भरोसा है कि पायलट उनके साथ मिलकर काम करेंगे। इस पर गहलोत ने कहा, ‘वे पार्टी में हैं तो साथ मिलकर काम क्यों नहीं करेंगे।’

फिर उनसे सवाल पूछा गया कि पायलट की क्या भूमिका होगी। इस पर गहलोत ने कहा, ‘भूमिका हाईकमान की होती है। मेरे लिए पद मायने नहीं रखता है। मैं 3 बार मुख्यमंत्री रहा, केंद्रीय मंत्री बना, आज मेरी ड्यूटी बनती है कि जो हाईकमान चाहे वह मैं करूं।’
पूरी खबर यहां पढ़ें…

3. मणिपुर हिंसा: चानू समेत 11 खिलाड़ियों ने कहा- शांति बहाल नहीं हुई तो मेडल लौटा देंगे

गृह मंत्री अमित शाह ने राजधानी इंफाल में पुलिस और आर्मी अफसरों के साथ मीटिंग की। कुकी समुदाय के लोगों ने राज्य में शांति बहाल करने को लेकर रैली निकाली।

गृह मंत्री अमित शाह ने राजधानी इंफाल में पुलिस और आर्मी अफसरों के साथ मीटिंग की। कुकी समुदाय के लोगों ने राज्य में शांति बहाल करने को लेकर रैली निकाली।

ओलिंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू समेत मणिपुर के 11 खिलाड़ियों ने गृह मंत्री अमित शाह को लेटर लिखा है। इनका कहना है कि अगर राज्य में हालात सामान्य नहीं हुए तो वे अपने अवॉर्ड और मेडल लौटा देंगे। 3 मई से जारी हिंसा में अब तक 80 लोगों की मौत हो चुकी है।

गृह मंत्री अमित शाह मुख्यमंत्री आवास पर भी सर्वदलीय बैठक की और कुकी और मैतेई लोगों से भी मुलाकात की। शाह ने कहा कि राज्य की शांति और समृद्धि सर्वोच्च प्राथमिकता है। साथ ही अधिकारियों को शांति भंग करने वाली किसी भी गतिविधि से सख्ती से निपटने का निर्देश दिया।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

4. दिल्ली मर्डर: साहिल ने 15 दिन पहले चाकू खरीदा, प्लानिंग के बाद मर्डर किया
दिल्ली में 16 साल की नाबालिग की हत्या करने वाले साहिल ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल लिया है। उसने बताया कि हत्या से 15 दिन पहले उसने लोकल मार्केट से चाकू खरीदा था। साहिल को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। उसे कोर्ट ने 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

साहिल ने पुलिस को बताया कि अचानक ब्रेकअप की वजह से उसका गुस्सा भड़का। उसने प्लानिंग के बाद मर्डर किया। साहिल ने हत्या के बाद अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया। उसे पुलिस ने बुलंदशहर से गिरफ्तार किया था। बुलंदशहर जाने के लिए साहिल ने 2 बसें बदली थीं।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

5. 26/11 हमले के आतंकी की जेल में मौत, टेरर फंडिंग केस में सजा काट रहा था

तस्वीर आतंकी अब्दुल सलाम भुट्टावी की है। उसे 2020 में साढ़े 16 साल की सजा सुनाई गई थी।

तस्वीर आतंकी अब्दुल सलाम भुट्टावी की है। उसे 2020 में साढ़े 16 साल की सजा सुनाई गई थी।

2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमलों की प्लानिंग में शामिल अब्दुल सलाम भुट्टावी की पाकिस्तान की जेल में हार्ट अटैक से मौत हो गई। वो पंजाब प्रांत की जेल में टेरर फंडिंग के मामले में सजा काट रहा था। भारतीय इंटेलिजेंस एजेंसियों ने भी भुट्टावी की मौत की पुष्टि की है।

2011 में अमेरिका के ट्रेजरी विभाग ने भी भुट्टावी पर आतंकी हमलों के लिए फंड जुटाने और आतंकियों की भर्ती करने के आरोप में पाबंदियां लगा दी थीं। साल 2011 में भुट्टावी ने खुद 20 सालों तक आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम करने की बात कबूल की थी।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

आज का कार्टून BY मंसूर नकवी…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बीच वीडियो कॉल पर गुहार: लड़की बोली- मेरी जान को खतरा; जज ने कहा- रुकिए, आपको लेने किसी को भेज रहे (पढ़ें पूरी खबर)
  2. देश के 9 राज्यों में बदला मौसम, दिल्ली में बारिश: राजस्थान में 15 दिन में 20 की मौत, ऐसा 15 साल में पहली बार; MP में बूंदाबांदी (पढ़ें पूरी खबर)
  3. कोर्ट ने सिसोदिया के खिलाफ सप्लिमेंट्री चार्जशीट पर लिया संज्ञान: दिल्ली शराब नीति केस में समन जारी किया; हाईकोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की (पढ़ें पूरी खबर)
  4. NCERT की किताब से हटाया गया खालिस्तान का जिक्र: SGPC ने कहा था- श्री आनंदपुर साहिब संकल्प के बारे में गलत जानकारी दी (पढ़ें पूरी खबर)
  5. मॉस्को में 2 बिल्डिंग पर ड्रोन अटैक: रूस ने यूक्रेन पर लगाया आतंकी हमले का आरोप, यूक्रेन बोला- हमने नहीं किया पर देखकर खुशी हुई (पढ़ें पूरी खबर)

खबर लेकिन हटके…

लग्जरी कार से आए चोर, 10 बकरियां उठा ले गए

बिहार के पूर्णिया में लग्जरी कार से बकरियां चुराने का मामला सामने आया है। चोरों ने एक गांव से 10 बकरियां चुरी लीं। उन्होंने एक-एक कर बकरियों को उठाया और स्कॉर्पियो कार में भरने लगे। घटना एक CCTV में कैद हो गई। पुलिस अभी तक चोरों की पहचान नहीं कर पाई है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

Previous articlePM मोदी आज अजमेर के दौरे पर, पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर के करेंगे दर्शन
Next articleकुश्ती संघ की मनमानी:पहलवान अपने मेडल सजाएं या गंगा में बहाएं, किसी को फ़र्क़ क्यों नहीं पड़ता!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here