- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Jalandhar Assembly Bypoll Cash For Vote MLA Rana Gurjeet Singh Video Viral। Election Campaign Money Currency Notes Handed Over Women
जालंधर2 महीने पहले
- कॉपी लिंक

पंजाब के जालंधर शहर में लोकसभा उपचुनाव सभी पार्टियों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ है। इसी प्रतिष्ठा को बचाने के लिए अब धन बल का प्रयोग भी होने लगा है। इसी धन बल प्रयोग की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें कांग्रेस के चुनाव प्रभारी कपूरथला के विधायक राणा गुरजीत सिंह प्रचार दौरान महिला को पैसे देते हुए नजर आ रहे हैं।

महिला को पैसे देते कांग्रेस के विधायक राणा गुरजीत सिंह
वीडियो में उनके साथ अमृतसर के सांसद भी नजर आ रहे हैं। यह वीडियो बस्तियों की बताई जा रही है। जिसमें राणा गुरजीत सिंह पहले किसी घर में गए और उसके बाद बाहर निकलने पर उन्हें एक महिला मिली। उन्होंने महिला से बातचीत की। इसके बाद अपने कुर्ते की ऊपर वाली जेब को टटोला, लेकिन उसमें कुछ पर्चियां निकली।
बाद में उन्होंने अपने किसी साथी को पैसे देने के लिए कहा। साथी ने तुरंत उन्हें 500-500 के नोट थमाए। राणा ने नोट बिना गिने आगे उनके साथ ही खड़ी महिला को जबरदस्ती पकड़ा दिए। हालांकि वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला ने नोट सीधे नहीं पकड़े बल्कि राणा गुरजीत सिंह उन्हें नोट हाथ में थमाए। जब राणा गुरजीत सिंह ने महिला को नोट थमाए तो वह अकेली नहीं थी, उसके साथ और भी महिलाएं थीं।