मई में नहीं पड़ेगी भीषण गर्मी:उत्तर व मध्य भारत में पारा 40 पहुंचने की गुंजाइश कम, 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट
  • Hindi News
  • National
  • Weather Forecast Update; Rainfall Alert | Madhya Pradesh Haryana Punjab Bihar UP

नई दिल्ली2 महीने पहले

  • कॉपी लिंक
राजस्थान के दौसा में शनिवार को आंधी के साथ बारिश हुई, जिससे न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। - Dainik Bhaskar

राजस्थान के दौसा में शनिवार को आंधी के साथ बारिश हुई, जिससे न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई।

अप्रैल के बाद अब मई भी गर्मी का एहसास नहीं दिलाएगी। मौसम विभाग (IMD) के अनुमान के मुताबिक, पूर्व, पूर्वोत्तर और पाकिस्तान की सीमा से लगे उत्तर-पश्चिमी भारत को छोड़कर बाकी हिस्सों में मई में तापमान 40 डिग्री को पार नहीं कर पाएगा। अगले 4 दिन 14 राज्यों में भारी और बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

IMD के मुताबिक, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और नगालैंड में गरज के साथ अगले चार दिनों में भारी बारिश होने का अनुमान है। वहीं, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।

उधर, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में हल्की बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा लेह लद्दाख में भी बूंदा-बांदी के आसार हैं। 10 राज्यों में बादल छाए रह सकते हैं।

क्या इस बार मानसून भी जल्दी आएगा
मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून एक जून को केरल में दस्तक देगा। इसका सटीक अनुमान 15 मई तक लग सकेगा। हालांकि मई के दूसरे से तीसरे हफ्ते के बीच अंडमान सागर के पास बंगाल की खाड़ी में एक समुद्री तूफान बन सकता है। वह देश के कुछ हिस्सों में प्री-मानसूनी बारिश करा सकता है।

अप्रैल-मई में ज्यादा गर्मी नहीं पड़ने से मानसून पर क्या असर पड़ेगा?
अप्रैल-मई में भारतीय जमीन पर सतही तापमान का मानसून से कोई सीधा संबंध नहीं है। मानसून समुद्र के दो सिरों की समुद्री सतह के तापमान पर निर्भर करता है और ये तीन तरह की स्थितियां हो सकती हैं- न्यूट्रल, अल-नीनो और ला-नीना। न्यूट्रल स्थिति में मानसून सामान्य रहता है। अल-नीनो में सूखा और ला-नीना में ज्यादा बारिश होती है।

इस समय न्यूट्रल स्थिति है, लेकिन आशंका है कि जुलाई-अगस्त के दौरान अल-नीनो की स्थितियां बनने लगेंगी। लेकिन, भारतीय मानसून की मदद करने वाली दूसरी घटना ‘इंडियन डायपोल का पॉजिटिव होना’ जल्द शुरू होने वाली है।

पढ़िए राज्यों में मौसम का हाल…

मध्यप्रदेश: खरगोन और मलाजखंड में 1 इंच से ज्यादा बरसात, राज्य में 4 मई तक आंधी की आशंका

​​​​​मध्यप्रदेश में 4 मई तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। 60 से 65 kmph की स्पीड से आंधी चलेगी। ओले गिरेंगे और तेज बारिश भी होगी। अगले दो दिन पूरे प्रदेश में ही बारिश का सिस्टम एक्टिव होगा। मौसम वैज्ञानिकों का आकाशीय बिजली गिरने का भी अनुमान है। पूरी खबर पढ़ें…

राजस्थान: सुबह से बारिश-आंधी का दौर जारी, अगले 24 घंटे 20 जिलों में अलर्ट

कोटा में शुक्रवार को हुई तेज बारिश के कारण गाड़ियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।

कोटा में शुक्रवार को हुई तेज बारिश के कारण गाड़ियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।

राजस्थान में आज सुबह जमकर बारिश हुई। जयपुर, सवाई माधोपुर, दौसा, टोंक, बूंदी और जैसलमेर में आंधी के साथ बारिश हुई। इससे जयपुर में न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हुई है। वहीं, अगले 24 घंटों में जयपुर समेत प्रदेश के 20 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तर प्रदेश: कानपुर-लखनऊ में बादल छाए, 63 शहरों में आंधी-बारिश का अलर्ट

यूपी में लखनऊ, कानपुर, रायबरेली, बहराइच समेत 63 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 40 से 50 kmph की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। कानपुर, लखनऊ में सुबह से बादल छाए हैं। शुक्रवार की बात करें तो मुजफ्फरनगर में सबसे ज्यादा 7.8 मिमी बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें…

बिहार: 2 मई से पूरे राज्य में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, 40 kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार के पटना में शनिवार सुबह हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि 2 मई से पटना समेत पूरे प्रदेश में बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण बिहार में बारिश की गतिविधियां उत्तरी बिहार की अपेक्षा से ज्यादा रहेगी। पूरी खबर पढ़ें…

हरियाणा: शनिवार से बारिश का दौर जारी, दो दिन प्रदेश में हल्की बारिश- तेज हवा का अनुमान

हरियाणा में शनिवार से एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू हाेने वाला है। फिलहाल एक पश्चिमी विक्षोभ का असर आंशिक रहेगा, जबकि 1 मई को दूसरा पश्चिमी विक्षोभ मजबूती के साथ हरियाणा में दस्तक देने वाला है। इनके प्रभाव से 29 व 30 मई को हरियाणा में अलग अलग स्थानों पर बारिश की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें….

Previous articleवायुसेना ने रात में सूडान से 121 भारतीयों को निकाला:रनवे जर्जर था, नाइट-विजन गॉगल्स से विमान लैंड कराया; 8 कमांडो ने ऑपरेशन को दिया अंजाम
Next articleयोगी मॉडल से पस्त हो रहे अपराधी? UP में कानून-राज पर 'श्वेतपत्र'

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here