कर्तव्य पथ पर जामुन तोड़ने के लिए बोली लगेगी:यहां कुछ पेड़ 100 साल पुराने, PWD ने कहा

नई दिल्लीएक महीने पहले

  • कॉपी लिंक
पीएम मोदी ने 8 सितंबर 2022 को राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ करने का ऐलान किया था। - Dainik Bhaskar

पीएम मोदी ने 8 सितंबर 2022 को राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ करने का ऐलान किया था।

दिल्ली में कर्तव्य पथ पर 100 साल पुराने कुछ जामुन के पेड़ हैं। अब इन पेड़ों से फल तोड़ने के लिए बोली लगाई जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि इस कदम से रेवेन्यू आएगा। लोग फल तोड़ने के लिए पत्थर नहीं फेंकेंगे, इससे यहां आने वाले पर्यटकों को चोट लगने का खतरा भी नहीं होगा।

केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) ने इसके लिए नोटिस जारी किया है। CPWD ने लोगों को ओपन ऑक्शन में बोली लगाने के लिए प्रस्ताव मांगे हैं। नीलामी की शुरुआती कीमत 1.30 लाख रुपए रखी गई है। इसमें सफल बोली लगाने वाला 31 अगस्त तक फलों को इकट्ठा कर ले जाएगी

CPWD ने ऑक्शन के लिए जारी नोटिस में कहा कि पेड़ के तने को नुकसान पहुंचाए बिना फल इक्टठे किए जाएंगे। रस्सी या झूले की मदद से फलों को इकट्ठा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

पिछले साल राजपथ को मिला था कर्तव्य पथ नाम
सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक 3 किलोमीटर लंबे सड़क का रिडेवलपमेंट किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 सितंबर 2022 को इसका उद्घाटन किया था। उन्होंने उसी दिन इसका नाम राजपथ से बदलकर कर्तव्य पथ करने का ऐलान किया था।

पीएम मोदी ने कहा कि कर्तव्य पथ केवल ईंट-पत्थरों का रास्ता भर नहीं है। ये भारत के लोकतांत्रिक अतीत और सर्वकालिक आदर्शों का जीवंत मार्ग है। यहां जब देश के लोग आएंगे, तो नेताजी की प्रतिमा, नेशनल वार मेमोरियल, ये सब उन्हें कितनी बड़ी प्रेरणा देंगे, उन्हें कर्तव्यबोध से ओत-प्रोत करेंगे।

कर्तव्य पथ से जुड़ी अन्य खबरें भी पढ़ें…
सेंट्रल विस्टा के नए रूप का उद्घाटन, 101 एकड़ के लॉन में नई घास, जामुन के पेड़ वही

राजधानी दिल्ली में इंडिया गेट को राष्ट्रपति भवन से जोड़ती एक फेमस सड़क है। जो रिपब्लिक डे परेड से लेकर लोगों के पिकनिक तक की गवाह बनती रही है। जनवरी 2021 में इस सड़क और आस-पास के एरिया का सेंट्रल विस्ट प्रोजेक्ट के तहत रीडेवलपमेंट शुरू हुआ। 19 महीने बाद ये इलाका अपने नए रूप में तैयार है। पढ़ें पूरी खबर…

PM ने किया सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का उद्घाटन, मोदी बोले- गुलामी का प्रतीक राजपथ अब कर्तव्य पथ बन गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया गेट के सामने कर्तव्य पथ का उद्घाटन किया। पीएम 8 सितंबर 2022 को शाम 7 बजे कर्तव्य पथ पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण किया। 19 महीने तक लगातार चले काम के बाद सेंट्रल विस्टा एवेन्यू बनकर तैयार हुआ है। पढ़ें पूरी खबर…

Previous articleसत्येंद्र जैन की बेल पर ED को SC का नोटिस:जैन के वकील बोले
Next articleद केरला स्टोरी पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी:सुप्रीम कोर्ट ने कहा लॉ एंड ऑर्डर स्टेट की जिम्मेदारी, इसे पब्लिक सेंटीमेंट्स में लाकर बच नहीं सकते

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here