बाघ के मुंह से बछड़े को छुड़ा लाई गाय:22 सेकंड पीछा करके बछड़े को दबोचा, गाय आती देख 5 सेकंड में ही भागा
  • Hindi News
  • National
  • Uttarakhand Tiger AttackVideo; Cow Saves Her Calf From Tiger | Uttarakhand News

देहरादून2 महीने पहले

  • कॉपी लिंक
ये घटना शुक्रवार की है, रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां पर बाघ के हमले आम हो गए हैं। - Dainik Bhaskar

ये घटना शुक्रवार की है, रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां पर बाघ के हमले आम हो गए हैं।

उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पापड़ी गांव में एक गाय बछड़े को बाघ के मुंह से बचा लाई। इसका एक वीडियो सामने आया है। 45 सेकेंड के वीडियो में दिख रहा है कि कुछ गाय खड़ी हुई हैं। अचानक एक बाघ दौड़ता हुआ आया। सभी गाय भागने लगीं, लेकिन एक बछड़ा उनसे बिछड़ कर दूसरी ओर भागने लगा।

इतने में बाघ बछड़े के पीछे दौड़ा। वीडियो के 22वें सेकेंड में बाघ उसे दबोच लेता है। इतने में गाय दौड़ती हुई आती है। उसे देखकर बाघ अगले 5 सेकंड में ही बछड़े को छोड़कर जंगल की तरफ भाग जाता है।

गायों का झुंड खड़ा हुआ था, बाघ को देखकर वे जान बचाकर भागने लगीं।

गायों का झुंड खड़ा हुआ था, बाघ को देखकर वे जान बचाकर भागने लगीं।

बाघ ने काफी देर बछड़े का पीछा किया फिर उसे दबोच लिया।

बाघ ने काफी देर बछड़े का पीछा किया फिर उसे दबोच लिया।

बाघ ने पिछले हफ्ते दो लोगों को शिकार बनाया था
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक हफ्ते पहले गांव के पास बाघ ने दो लोगों को शिकार बनाया था। इसके बाद से पूरे इलाके में वन विभाग ड्रोन के जरिए गांव के आस पास घूम रहे बाघों की लोकेशन पता कर रहा है। इसे लेकर भाजपा विधायक दिलीप रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जरूरी कदम उठाने के लिए कहा है।

इतना डर की लोग दिन में बाहर नहीं निकल पा रहे
उत्तराखंड में बाघ का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस तरह के मामले आम हो गए हैं। पौड़ी जिले में तो आजकल बाघ की दहशत घर-घर में फैली हुई है। लोग इतने ज्यादा डरे हुए हैं कि वे दिन में भी घर से बाहर नहीं निकलते।

ये खबरें भी पढ़ सकते हैं…

तेंदुआ ने पालतू कुत्ते का शिकार किया, पुणे में घर के बाहर सो रहा था डॉग; पहले घायल किया

महाराष्ट्र के पुणे में घर के बाहर बंधा पालतू कुत्ता तेंदुए का शिकार बन गया था। इसका CCTV वीडियो सामने आया था। वीडियो में दिख रहा है कि एक डॉग घर के बाहर सो रहा था। अचानक से तेंदुआ आया। उसने घर के आसपास देखा की कोई उसे देख तो नहीं रहा। फिर धीरे से डॉग के पास आया और उसे झपट लिया। डॉग और तेंदुए के बीच झड़प हुई।

इस बीच डॉग ने खुद को बचाने की भी कोशिश की, लेकिन तेंदुए ने उसे बुरी तरह घायल कर दिया। इसके बाद तेंदुए ने बंधे हुए डॉग को खींचा, जिससे डॉग की चेन टूट गई और फिर डॉग को वहां से ले गया। पूरी खबर यहां पढ़ें…

टाइगर के हमले में किसान की मौत, बाघ ने गाल पर मारा पंजा, नाखून से फैला इंफेक्शन​​​​​​​

​​​​​​​मध्यप्रदेश के खंडवा में टाइगर के हमले में किसान की मौत हो गई थी। टाइगर का पंजा लगने से उसके शरीर में इंफेक्शन फैल गया था। उसे इंदौर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। किसान को घायल हालत में खंडवा जिला अस्पताल लाया गया था। 24 घंटे बाद सने दम तोड़ दिया था। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Previous articleअंगकिता दत्ता असम कांग्रेस से निकाली गईं:यूथ विंग प्रेसिडेंट श्रीनिवास पर शोषण का आरोप लगाया था; BJP बोली
Next articleशाह बोले

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here