मां की हत्या की, बॉडी सूटकेस में भरकर थाने पहुंची:39 साल की फिजियोथेरेपिस्ट ने जुर्म कबूला, रोज का झगड़ा मर्डर की वजह
  • Hindi News
  • National
  • Bangalore Suitcase Murder Case; Physiotherapist Killed Her Mother | Bangalore News

बेंगलुरू9 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
इसी सूटकेस में महिला अपनी मां का शव रखकर पुलिस स्टेशन पहुंची थी। - Dainik Bhaskar

इसी सूटकेस में महिला अपनी मां का शव रखकर पुलिस स्टेशन पहुंची थी।

बेंगलुरु में एक 39 साल की फिजियोथेरेपिस्ट ने अपनी मां की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को सूटकेस में भरा और पुलिस स्टेशन पहुंच गई और अपना जुर्म कबूल किया।

पुलिस ने महिला को अरेस्ट कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। जांच में पता चला, महिला का अपनी मां से अक्सर झगड़ा होता था। इससे तंग आकर उसने अपराध को अंजाम दिया।

सूटकेस में रखे शव को बाहर निकाला गया।

सूटकेस में रखे शव को बाहर निकाला गया।

घटना के वक्त सास घर पर मौजूद थी
आरोपी महिला की पहचान सेनाली सेन के रूप में हुई। वह वेस्ट बंगाल की है। फिलहाल बेंगलुरु में अपने पति और सास के साथ एक फ्लैट में रहती है। सोमवार को वह मीको लेआउट थाना में एक सूटकेस लेकर पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि इसमें उसकी मां की बॉडी है। जिसके बाद उसे धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर अरेस्ट कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक, घटना के वक्त पति घर पर मौजूद नहीं था। सास दूसरे कमरे में थी। मगर वह इस बात से अनजान थी कि बहू ने अपनी मां को मार डाला है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

यह खबर भी पढ़ें…

तेलंगाना में ट्रेनी नर्स की हत्या, पेंचकस से आंखें फोड़ दीं

बेरहमी से हत्या का पिछले दो दिनों में यह दूसरा मामला है। एक दिन पहले तेलंगाना में एक ट्रेन नर्स की हत्या कर दी गई थी। हत्यारों ने उसकी आंखें पेचकस से फोड़ दी थीं। फिर ब्लेड से गला काट दिया। रविवार को नर्स का शव तालाब में तैरता मिला था। हत्या का आरोप नर्स के जीजा पर है। नर्स का बीती रात उसकी बड़ी बहन के पति अनिल से झगड़ा हुआ था। अनिल ने उसे थप्पड़ मारा। जिसके बाद नर्स घर से निकल गई। पुलिस को शक है कि जाने के कुछ घंटे बाद ही उसकी हत्या कर दी गई। पढ़ें पूरी खबर…

Previous articleलंदन में भारतीय हाई कमीशन पर हमले का मामला:NIA ने CCTV फुटेज जारी की, वहीर की आड़ में खालिस्तान मूवमेंट जारी
Next articleहिसार में बाप ने बेटों को पिलाया जहर:फिर खुद भी पिया, हालत गंभीर; पत्नी झगड़ा करने की शिकायत देने थाने गई तो गुस्साया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here