सोनिया-राहुल गांधी का शिमला दौरा टला:खराब मौसम के कारण चंडीगढ़ नहीं पहुंच पाईं सोनिया; राहुल भी वापस दिल्ली लौटे

सोनिया-राहुल गांधी का शिमला दौरा टला:खराब मौसम के कारण चंडीगढ़ नहीं पहुंच पाईं सोनिया; राहुल भी वापस दिल्ली लौटे

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी का शिमला दौरा खराब मौसम के कारण टल गया है। हालांकि राहुल गांधी सुबह के वक्त दिल्ली से शिमला के लिए निकल गए थे। रास्ते में राहुल गांधी हरियाणा के सोनीपत के मदीना पहुंच गए और यहां उन्होंने किसानों के साथ खेतों में धान की रोपाई की। इस दौरान ट्रैक्टर चलाकर खेत की जुताई भी की।

इससे दौरान राहुल गांधी ने सोनीपत में किसानों से बातचीत भी की और उनके साथ बैठकर नाश्ता किया। पार्टी सूत्रों की माने तो राहुल गांधी को दिल्ली से ही सड़क मार्ग से शिमला आना था, जबकि सोनिया गांधी का दिल्ली से चंडीगढ़ तक फ्लाइट में आने का कार्यक्रम था।

हरियाणा के सोनीपत में ट्रैक्टर चलाते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी

हरियाणा के सोनीपत में ट्रैक्टर चलाते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी

खराब मौसम को देखते हुए सोनिया गांधी ने चंडीगढ़ नहीं पहुंच पाईं और उन्होंने शिमला आने का कार्यक्रम पोस्टपोन कर दिया। राहुल गांधी भी सोनीपत से ही वापस दिल्ली लौट गए हैं। बताया जा रहा है कि मौसम साफ होने के बाद दोनों नेता शिमला आ सकते हैं।

छराबड़ा में प्रियंका ने बना रखा है अपना घर

शिमला से लगभग 13 किलोमीटर दूर छराबड़ा में प्रियंका गांधी ने अपना मकान बना रखा है। प्रियंका के अलावा सोनिया गांधी और राहुल गांधी कई बार छुटि्टयां मनाने यहां आते रहे हैं। आज भी दोनों नेताओं का दोपहर बाद 3 बजे तक शिमला से होते हुए छराबड़ा जाने का कार्यक्रम था।

Previous articleबृजभूषण बोले
Next articleदलाई लामा बोले

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here