- Hindi News
- National
- Amritpal Singh Case; Amit Shah On Bhagwant Mann Govt And Khalistan Movement In Punjab
शाह बोले- पंजाब में खालिस्तान की कोई लहर नहीं:पंजाब सरकार ने अच्छा काम किया और हमने उनका समर्थन किया
बेंगलुरु2 महीने पहले
- कॉपी लिंक

अमित शाह ने कहा है कि पंजाब में खालिस्तान की कोई लहर नहीं है और केंद्र सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। किसी को देश की एकता और अखंडता के साथ खिलवाड़ करने की छूट नहीं है। शाह ने यह बात शनिवार को एक निजी मीडिया चैनल के कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने अच्छा काम किया है और केंद्र ने उनका समर्थन किया है।
अमृतपाल की गिरफ्तारी के सवाल पर अमित शाह ने कहा कि ऐसा कई बार होता है। पहले वे आराम से घूमते थे, लेकिन आज वे अपनी गतिविधि नहीं कर सकते हैं।

18 मार्च को पंजाब पुलिस ने अमृतपाल और उनके समर्थकों पर कार्रवाई करने की शुरुआत की थी। इसी दिन अमृतपाल फरार हो गया था। पुलिस अभी तक अमृतपाल को पकड़ नहीं सकी है।
भारतीय हाई कमीशन पर हमले स्वीकार नहीं
लंदन में भारतीय हाईकमीशन पर खालिस्तानियों के हमले के बारे में पूछे जाने पर शाह ने कहा कि मोदी सरकार भारतीय हाई कमीशन पर किसी भी हमले को स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि विश्व में कहीं भी भारत का दूतावास हो, उसे भारत की भूमि माना जाता है। भले ही हाईकमीशन लंदन में हो लेकिन वह भारत का हिस्सा है।

पिछले महीने खालिस्तान समर्थकों ने लंदन में इंडियन हाई कमीशन पर हमला कर दिया था। वहां से भारत का झंडा उतार दिया था।
शाह ने कहा- हमने NIA को सक्षम बनाया है कि विदेश में भी भारत के खिलाफ कोई साजिश होती है तो NIA उसकी जांच कर सकती है। दिल्ली पुलिस ने केस रजिस्टर कर शुरुआती जांच की थी। हाई कमीशन से मामले की रिपोर्ट आ गई है, जिसके आधार पर NIA आगे जांच करेगी।
कांग्रेस ने PFI को सुरक्षित रखा
अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक में PFI को समर्थन दिया और उसे सुरक्षित रखा। भाजपा सरकार ने अलगाववादी संगठन PFI पर बैन लगाया। इसका सबसे ज्यादा फायदा कर्नाटक को मिला। PFI के तहत हिंसा की जा रही थी। हमने इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। इससे कर्नाटक के लोग सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वे इसकी तारीफ कर रहे हैं।
ये खबरें भी पढ़ें…
रिटायर्ड अफसर ने कहा- लंदन में भारतीय-उच्चायोग पर खालिस्तानी हमला साजिश थी

लंदन में भारतीय उच्चायोग पर 19 मार्च को खालिस्तान समर्थकों के हमले को एक महीने बीत चुका है। ब्रिटिश पुलिस के एक पूर्व अफसर ने बताया कि उच्चायोग पर हमला एक बड़ी साजिश का हिस्सा था। पूरी खबर पढ़ें…
ब्रिटिश मीडिया का दावा- खालिस्तानियों पर एक्शन न होने से मोदी सरकार नाराज, ट्रेड पर बातचीत टाली

ब्रिटेन के एक अखबार ने दावा किया था कि लंदन में इंडियन हाई कमीशन पर खालिस्तानियों के प्रदर्शन से भारत सख्त नाराज है। इसके मुताबिक, खालिस्तानियों पर एक्शन न होने के विरोध में भारत ने ब्रिटेन से ट्रेड रिलेशन को लेकर होने वाली बातचीत टाल दी। पूरी खबर पढ़ें…
अमृतपाल की पत्नी से 3 घंटे पूछताछ:इमीग्रेशन अफसरों ने अमृतसर एयरपोर्ट से घर लौटाया

वारिस पंजाब दे चीफ अमृतपाल की NRI पत्नी किरणदीप कौर को गुरुवार को अमृतसर एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने रोक लिया। वह लंदन जा रही थी। एयरपोर्ट पर किरणदीप से 3 घंटे तक पूछताछ चली। पूरी खबर पढ़ें…