कर्नाटक में बोले शाह-कांग्रेस दिवालिया हुई:BJP से आए नेताओं के दम पर चुनाव लड़ रही; एक हफ्ते पहले पूर्व CM शेट्‌टार ने छोड़ी थी पार्टी

बेंगलुरु2 महीने पहले

  • कॉपी लिंक
अमित शाह के तीन दिनी कर्नाटक दौरे का आज दूसरा दिन है। - Dainik Bhaskar

अमित शाह के तीन दिनी कर्नाटक दौरे का आज दूसरा दिन है।

अमित शाह तीन दिन के कर्नाटक दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को उन्होंने बागलकोट में चुनावी रैली को संबोधित किया। यहां उन्होंने मुस्लिम आरक्षण, भाजपा नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने, PFI बैन, और JD(S)-कांग्रेस को लेकर कई बातें कहीं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास अपने नेताओं की कमी है। उसका दिवालियापन इस बात से साबित होती है कि चुनाव लड़ने के लिए वह भाजपा छोड़कर आए नेताओं पर आश्रित है। दरअसल, 15 अप्रैल को कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के बड़े नेता जगदीश शेट्‌टार ने पार्टी छोड़ दी थी। एक दिन बाद उन्होंने कांग्रेस जॉइन कर ली। वे भाजपा की तरफ से चुनाव का टिकट न मिलने से नाराज थे।

पढ़िए अमित शाह के भाषण की 5 मुख्य बातें…

1. हमारे नेताओं ने पार्टी क्या छोड़ी, कांग्रेस को लगा बहुत फायदा हो गया
उन्होंने कहा कि हमारे एक दो नेताओं ने पार्टी क्या छोड़ दी और उनकी पार्टी में क्या शामिल हुए, उन्हें लगने लगा कि बहुत फायदा हो गया। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि आपको कोई फायदा नहीं होने वाला।

शाह ने कहा कि भाजपा ने जब येदियुरप्पा जी को मुख्यमंत्री बनाया, तब जेडी(एस) का उपयोग करके कांग्रेस ने ही उन्हें पद से हटने पर मजबूर किया था। और आज वह हमारे ही पुराने नेताओं का इस्तेमाल करके चुनाव जीतना चाहती है।

2. हमारी सरकार ने धर्म के आधार पर रिजर्वेशन खत्म किया
शाह ने कहा कि अभी-अभी हमारी सरकार ने वोट बैंक के लालच में पड़े बगैर धर्म के आधार पर दिए गए 4% मुस्लिम आरक्षण को खत्म किया है। हम मानते हैं कि धर्म के आधार पर रिजर्वेशन नहीं होना चाहिए। और मुस्लिम रिजर्वेशन हटाकर SC/ST, वोक्कालिगा और लिंगायत के रिजर्वेशन में बढ़ोतरी करने का काम भाजपा ने किया है।

उन्होंने कहा कि हमने SC में भी इंटरनल रिजर्वेशन किया है। एससी लेफ्ट के लिए 6%, एससी राइट के लिए 5.5% और बाकी चारों के लिए भी 5.5% करके हमने सामाजिक न्याय को ठीक किया है।

3. कांग्रेस अगर मुस्लिम आरक्षण वापस लाएगी तो किसका कम करेगी?
अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष कहते हैं कि अगर कांग्रेस पार्टी पुर से आई तो मुस्लिम रिजर्वेशन फिर से आएगा। मैं पूछना चाहता हूं कि आप मुस्लिमों का 4% आरक्षण वापस लाओगे तो किसका कम करोगे?

वोक्कालिगा का कम करोगे या लिंगायतों का कम करोगे, दलितों, एससी/एसटी या OBC का कम करोगे? अगर चार फीसदी आरक्षण कांग्रेस बढ़ाना चाहती है तो किसी का कम करेगी ही… मैं आज इस मंच से पूछता हूं कि आप किस का कम करोगे।

अमित शाह ने कहा कि मैं इस मंच से कांग्रेस से पूछता हूं कि आप मुस्लिम आरक्षण बढ़ाओगे तो किसका कम करोगे?

अमित शाह ने कहा कि मैं इस मंच से कांग्रेस से पूछता हूं कि आप मुस्लिम आरक्षण बढ़ाओगे तो किसका कम करोगे?

4. एक तरफ डबल इंजन, ताे दूसरी तरफ रिवर्स गियर है अमित शाह ने कहा कि जेडीएस को वोट देने का मतलब है कांग्रेस को वोट देना। JD(S) की जितनी भी सीटें आएंगीं, वो बाद में कांग्रेस में ही जाएंगी। एक ओर डबल इंजन की भारतीय जनता पार्टी की सरकार है तो वहीं दूसरी तरफ ‘रिवर्स गियर’ का चुनाव है। मोदी जी ने 9 साल से कर्नाटक को केंद्र से ढेर सारे पैसे और योजना भेजने का काम किया है। कांग्रेस अगर जीती तो कर्नाटक का विकास रिवर्स गियर में पड़ने वाला है।

5. पीएम मोदी ने PFI पर बैन लगाया, कांग्रेस ये बैन हटा देगी
शाह बोले कि दक्षिण में किसी राज्य को PFI से सबसे ज्यादा खतरा था तो कर्नाटक को था। मोदी जी ने PFI पर बैन लगाया। अगर कांग्रेस गलती से भी आ गई तो ऑल टाइम हाई करप्शन होगा, तुष्टिकरण होगा। क्या आप चाहते हैं कि PFI से बैन हट जाए?

6. यह चुनाव कर्नाटक का भविष्य मोदी जी के हाथ में देने का चुनाव है
शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने देश को 240 करोड़ वैक्सीन देकर देश को कोरोना से सुरक्षित करने का काम किया है जबकि कांग्रेस ने परिवारवाद की राजनीति करने के अलावा कुछ नहीं किया। यह चुनाव कर्नाटक को एक संपूर्ण विकसित राज्य बनाने का चुनाव है। यह चुनाव कर्नाटक का भविष्य मोदी जी के हाथ में देने का चुनाव है। ये चुनाव राजनीतिक स्थिरता और नए कर्नाटक का चुनाव है, जो भाजपा लेकर आ सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…

कर्नाटक के पूर्व CM जगदीश शेट्टार कांग्रेस में शामिल:कहा- ना किसी ने मुझे समझाया, ना तसल्ली दी

भाजपा छोड़ चुके कर्नाटक के पूर्व CM जगदीश शेट्टार सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। सुबह वे बेंगलुरु में कांग्रेस ऑफिस पहुंचे और प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। पूरी खबर यहां पढ़ें…

कर्नाटक में शाह बोले- 4% मुस्लिम रिजर्वेशन कांग्रेस की तुष्टीकरण की राजनीति; भाजपा ने लिंगायत को बचाया

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बीच गृहमंत्री अमित शाह तीन दिन के दौरे पर रविवार रात बेंगलुरु पहुंचे थे। सोमवार को वे सबसे पहले मैसूरु गए और श्री चामुंडेश्वरी देवी मंदिर में पूजा की। इसके बाद वे चामराजनगर जिले के गुंडलुपे पहुंचे। उन्होंने यहां पहला रोड शो किया। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा- कांग्रेस आज भी तुष्टीकरण की राजनीति करती है। कांग्रेस सरकार ने जो 4% मुस्लिम रिजर्वेशन किया था, भाजपा ने उसे खत्म कर दिया। पूरी खबर यहां पढ़ें…

अमित शाह बोले- तेलंगाना में मुस्लिम आरक्षण खत्म करेंगे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा- अगर तेलंगाना में भाजपा की सरकार बनी तो राज्य में मुस्लिम आरक्षण खत्म कर देंगे। पिछले 8-9 सालों से चल रही KCR की भ्रष्ट सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। शाह तेलंगाना के चेवेल्ला में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Previous articleदाढ़ी बढ़ाकर पुलिस को चकमा दे रहा गुड्डू मुस्लिम, अतीक की संपत्तियां अपने नाम करा रही शाइस्ता
Next articleIAS मर्डर में दोषी बाहुबली की 15 साल बाद रिहाई:बिहार में कानून बदलने पर राहत, आनंद मोहन बोले

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here