राहुल गांधी क्या सावन में Non Veg खाते दिखे:संसद में बोले

राहुल गांधी सोमवार को संसद सदस्यता बहाल होने पर 137 दिन बाद संसद भवन पहुंचे थे। संसद के मानसून सत्र में अविश्वास प्रस्ताव पर दूसरे दिन की बहस राहुल गांधी की स्पीच से शुरू हुई। राहुल ने अपने 35 मिनट के भाषण में भारत जोड़ो यात्रा और मणिपुर पर बात की।

अब सोशल मीडिया पर राहुल गांधी का एक वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है। इसमें उन्हें यह कहते सुना जा सकता है कि लंका को हनुमान ने नहीं जलाया था। उनके इस बयान को कई भाजपा नेताओं ने शेयर किया। राहुल गांधी का मजाक उड़ाते हुए दावा किया जा रहा है कि उन्हें यह तक नहीं पता कि लंका किसने जलाई थी।

अर्काइव यहां, यहां, यहां देखें…

पड़ताल की शुरुआत में हमने राहुल गांधी का वायरल वीडियो से जुड़ा पूरा भाषण सर्च किया। राहुल गांधी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर हमें उनका पूरा भाषण मिला।

चैनल पर मौजूद वीडियो में 35 मिनट 7 सेकेंड पर राहुल गांधी को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि रावण दो लोगों की सुनता था, मेघनाथ और कुंभकरण। वैसे ही PM मोदी दो लोगों की सुनते हैं, अमित शाह और अडाणी।

राहुल ने आगे कहा- भाइयों और बहनों लंका को हनुमान ने नहीं जलाया था। लंका को रावण के अहंकार ने जलाया था। राम ने रावण को नहीं मारा था। रावण को रावण के अहंकार ने मारा था। पड़ताल के दौरान हमें कांग्रेस के ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर इस बयान से जुड़ा एक पोस्ट भी मिला।

साफ है कि सोशल मीडिया पर राहुल गांधी के आधे अधूरे वीडियो क्लिप को भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

इन दिनों राहुल गांधी का एक अन्य वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। इसमें उन्हें नॉन वेज खाते हुए देखा जा सकता है। राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए यूजर्स ने लिखा- महान तपस्वी शिव भक्त राहुल जी पवित्र सावन महीने में चिकन खाते हुए। (अर्काइव)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो का स्क्रीनशॉट।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो का स्क्रीनशॉट।

पड़ताल करने पर हमें ये वीडियो भी राहुल गांधी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर मिला। ये वीडियो दिल्ली के चांदनी चौक मार्केट का है। जहां राहुल गांधी दिल्ली के छोले भटूरे, गोल गप्पे के साथ कई फेमस फूड का लुत्फ उठाया था।

इस दौरान अल जवाहर रेस्टोरेंट पहुंचे थे। जहां उन्होंने एक्टर कुणाल विजयकर के साथ नॉन वेज फूड खाया था। ध्यान देने वाली बात यह है कि ये वीडियो चैनल पर 23 अप्रैल 2023 को अपलोड हुआ था। वहीं, इस साल सावन के पवित्र महीने की शुरुआत 4 जुलाई से हुई थी। साफ है कि सोशल मीडिया पर राहुल गांधी के अन्य वीडियो को भी गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

राहुल मानहानि केस की टाइमलाइन

Previous articleकेंद्र की स्वदेश दर्शन योजना में अनियमितताएं:CAG की ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा, 14 में से आठ प्रोजेक्ट में 47 महीने तक की देरी हुई
Next articleबेंगलुरु में उबर ड्राइवर ने महिला को पीटा:गलत कैब में बैठ गई थी, उतरने लगी तो चालक ने हमला कर दिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here