कर्नाटक में प्रियंका गांधी ने डोसा बनाया:चिकमंगलुर में बोलीं
  • Hindi News
  • National
  • Yogi Adityanath; Karnataka Election 2023 Update | Priyanka Gandhi Shivraj Singh Chouhan

कर्नाटक में प्रियंका ने डोसा बनाया:रैली में बोलीं- इंदिरा को संसद से निकाला था, वो वापस आईं; राहुल के साथ भी यही हुआ

बेंगलुरु2 महीने पहले

  • कॉपी लिंक
मैसूरु के एक रेस्टोरेंट में डोसा बनातीं प्रियंका गांधी। उन्होंने यहां नाश्ता भी किया। - Dainik Bhaskar

मैसूरु के एक रेस्टोरेंट में डोसा बनातीं प्रियंका गांधी। उन्होंने यहां नाश्ता भी किया।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस के स्टार प्रचारकों का कैम्पेन शुरू हो गया है। बुधवार को भाजपा की ओर से यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने मांड्या, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बेलगावी और मध्य प्रदेश के CM शिवराज सिंह चौहान ने बेलगावी में रोड शो और सभाएं कीं। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मैसूरु के एक रेस्टोरेंट में जाकर डोसा बनाया और खाया। उन्होंने यहां बच्चों से बातचीत भी की।

प्रियंका ने चिकमंगलुर जिले के श्रृंगेरी में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने राहुल की लोकसभा सदस्यता खत्म करने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा- इंदिरा गांधी के खिलाफ भी एक केस लगाकर उन्हें संसद से निकाल दिया गया था। आप उन्हें संसद में वापस लाए। आज उनके पोते राहुल पर भी फर्जी केस डालकर संसद से निकाल दिया गया है। राहुल को पूरा विश्वास है कि इस देश की जनता हमारे साथ खड़ी रहेगी। हम सच्चाई के लिए संघर्ष कर रहे हैं। नेताओं ने क्या-क्या कहा, विस्तार से पढ़ें…

सबसे पहले प्रियंका की तीन तस्वीरें देखें…

प्रियंका गांधी ने कर्नाटक में विश्व प्रसिद्ध श्रृंगेरी शारदा पीठ में दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

प्रियंका गांधी ने कर्नाटक में विश्व प्रसिद्ध श्रृंगेरी शारदा पीठ में दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

प्रियंका ने श्रृंगेरी शारदा पीठ मंदिर में पूजा के बाद हाथियों को सेब भी खिलाए।

प्रियंका ने श्रृंगेरी शारदा पीठ मंदिर में पूजा के बाद हाथियों को सेब भी खिलाए।

प्रियंका मैसूरु में एक रेस्टोरेंट में गईं और खुद डोसा बनाया। उन्होंने यहां नाश्ता किया और बच्चों से बातचीत की।

प्रियंका मैसूरु में एक रेस्टोरेंट में गईं और खुद डोसा बनाया। उन्होंने यहां नाश्ता किया और बच्चों से बातचीत की।

प्रियंका बोलीं- इंदिरा गांधी ने कभी भरोसा नहीं तोड़ा
प्रियंका ने कहा कि इंदिरा गांधी को आप सभी जानते हैं। उनकी खासियत थी कि उन्होंने कभी आपका भरोसा नहीं तोड़ा। आज अगर आप मुझ पर भरोसा करते हैं तो यह इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं की वजह से है, जिन्होंने वास्तव में आपके लिए काम किया।

प्रियंका ने रैली में PM पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि मैंने देखा है कि बीजेपी के नेता यहां आते हैं और अजीब-अजीब बातें करते हैं। मैंने सुना है कि प्रधानमंत्री कह रहे थे कि विपक्षी नेता उनकी कब्र खोदना चाहते हैं, यह कैसी बात है? इस देश में कोई भी ऐसा नहीं होगा जो हमारे प्रधानमंत्री का अच्छा स्वास्थ्य और उनकी लंबी उम्र नहीं चाहता हो।

योगी आदित्यनाथ बोले- कांग्रेस तुष्टीकरण का काम करती है
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मांड्या में रोड शो और जनसभा की। योगी ने कहा- कांग्रेस विकास की बात करती है, लेकिन हकीकत यह है कि जिन 5 साल की योजनाओं की वे घोषणा करते थे, वह योजना की अवधि समाप्त होने के बाद ही हकीकत बन पाती थीं और जल्द ही खत्म हो जाती थीं। पीएम मोदी जब किसी योजना की नींव रखते हैं तो उसका उद्घाटन भी करते हैं।

योगी ने कहा- आप सोचिए एक तरफ डबल इंजन की सरकार PFI को बैन करती है। दूसरी ओर कांग्रेस जो PFI का तुष्टिकरण करने का कार्य करती है। उन्हें धर्म के आधार पर रिजर्वेशन देने का काम करती है। धर्म के नाम पर आरक्षण भारत के संविधान के विपरीत है। हमने पिछड़ी जातियों, दिव्यांग जनों और अन्य जरूरतमंदों को आरक्षण का लाभ दिया है।

1947 में भारत का विभाजन हो चुका है, भारत धर्म के आधार पर आरक्षण की वकालत नहीं करता है। अन्य विभाजन के लिए हम तैयार नहीं, यह बीजेपी का मानना है क्योंकि हम सब मानते हैं, एक भारत, श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना ही देश को आगे ले जाएगी।

राजनाथ बोले- PM 10 हजार भेजते हैं तो उतना ही मिलता है
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बेलगावी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा- कांग्रेस ने धर्म के आधार पर आरक्षण देकर भारत के संविधान की अवमानना की। 1975 में मनमाने तरीके से संविधान में संशोधन कर आपातकाल लगाकर लाखों की संख्या में लोगों को जेल में डाल दिया। भाजपा कभी ऐसा पाप नहीं कर सकती, चाहे सत्ता मिले या न मिले।

राजनाथ ने आगे कहा- एक बार पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था कि भ्रष्टाचार इतना है कि अगर मैं 100 पैसा भेजता हूं तो लोगों को 14 पैसा मिलता है, लेकिन PM मोदी के नेतृत्व में हम अगर किसानों के खाते में 10 हजार रुपए भेजते हैं तो उन्हें 10 हजार ही मिलते हैं।

आज जब भ्रष्टाचार पर प्रहार हो रहा है, बड़े-बड़े नेता जेल जा रहे हैं तो विपक्षी कह रहे कि जानबूझकर इस तरह की कार्रवाई हो रही है। हमारी सरकार हर भ्रष्टाचारी के खिलाफ एक्शन लेगी, फिर चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो।

हमारी सरकार ने भ्रष्टाचारियों से एक लाख 10 हजार करोड़ रुपए जब्त किए। जबकि यूपीए काल में सिर्फ पांच हजार करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त हुई थी। उस समय हालात ऐसे थे कि कांग्रेस नेता फोन कर देते थे तो बैंक पैसा दे देता था। हमारे एक नौजवान नेता हैं जो भारत जोड़ने का काम कर रहे हैं, अरे भाई भारत टूटा ही कब था। एक बार 1947 में टूटा था तब आप ही लोग थे, हम नहीं थे।

शिवराज बोले- राहुल 50 के लेकिन दिमाग पांच का
मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कर्नाटक के बेलगावी जिले के चिकोडी में प्रचार किया। जहां उन्होंने राहुल को लेकर कहा, राहुल गांधी 50 साल के हैं, लेकिन उनका दिमाग 5 साल का है। जब अदालत ने उन्हें सजा सुनाई, तो उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री को दोषी ठहराया। उन्हें यही नहीं पता कि क्या बोलना है। ऐसे में क्या वह वादे पूरे करने में सक्षम हैं?

शिवराज ने आगे कहा- महात्मा गांधी ने आजादी के बाद कहा था कि अब कांग्रेस को खत्म कर देना चाहिए क्योंकि वह आजादी के लिए ही बनी है। हालांकि पंडित नेहरू उनसे सहमत नहीं थे, लेकिन राहुल गांधी कांग्रेस को खत्म करने का अपना सपना पूरा करते नजर आ रहे हैं।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

मैसूरु में कहा- यहां 40% कमीशन वाली सरकार; PM को पता, लेकिन वे चुप हैं

मैसुरु में चुनाव प्रचार के दौरान कार की खिड़की पर बैठीं प्रियंका गांधी

मैसुरु में चुनाव प्रचार के दौरान कार की खिड़की पर बैठीं प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने कहा- आपने सुना होगा कि कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन, स्कूल मैनेज एसोसिएशन ने PM तक को लेटर लिखा, मगर कुछ समाधान नहीं निकला। तमाम स्कैम हुए, लेकिन कहीं किसी दोषी को पकड़ा नहीं गया क्योंकि वे भाजपा से जुड़े थे। एक विधायक के बेटे से 8 करोड़ रुपए कैश मिले, उस पर कार्रवाई करने के बजाय उनके पिता ने परेड निकाली। पढ़ें पूरी खबर…

कर्नाटक में राहुल गांधी बोले- भाजपा को 40 नंबर अच्छा लगता है, इस बार आप इन्हें 40 सीटें देना

राहुल गांधी ने कहा- भारतीय जनता पार्टी का विधायक कहता है कि मुख्यमंत्री पद को 2500 करोड़ रुपए में खरीदा जा सकता है। इसका मतलब आपके भविष्य की कीमत भाजपा के मुताबिक 2500 करोड़ रुपए है। इनको (भाजपा) 40 नंबर अच्छा लगता है। इस बार आप लोग इनको 40 सीटें दीजिएगा। पढ़ें पूरी खबर…

Previous articleIPL: गेंदबाजों ने किया मुंबई का बेड़ा गर्क, इन 6 ओवर में गंवाया पूरा मैच
Next article‘मन की बात@100′ कॉन्क्लेव:आमिर खान ने PM की तारीफ की, कहा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here