टोरंटो-दिल्ली फ्लाइट में पैसेंजर ने क्रू मेंबर संग मारपीट की:टॉयलेट का दरवाजा तोड़ा, स्मोकिंग की, दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार
नई दिल्ली3 दिन पहले
- कॉपी लिंक

यह घटना 8 जुलाई को एअर इंडया की फ्लाइट में हुई।
- एअर इंडिया में बदसलूकी करने पर नेपाली नागरिक गिरफ्तार
एअर इंडिया की टोरंटो-दिल्ली फ्लाइट में नेपाली पैसेंजर ने क्रू मेंबर के साथ बदसलूकी की,टॉयलेट में स्मोक किया और दरवाजा तोड़ा और दूसरे पैसेंजर्स के साथ मारपीट की। यह घटना 8 जुलाई को हुई। दिल्ली पहुंचते ही आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
एअर इंडिया ने बुधवार को यह जानकारी दी।
अब पढ़िए पूरा मामला …
टोरंटो से दिल्ली आ रही फ्लाइट नंबर AI188 में नेपाल के रहने वाले महेश सिंह पंडित सफर कर रहे थे। उन्होंने अपनी सीट 26E से 26F में बदल ली। जब क्रू मेंबर आदित्य कुमार ने रोका तो आरोपी उन्हें धक्का देने लगा। आदित्य ने पैसेंजर महेश की शिकायत सीनियर पायलट से की, लेकिन इसके बाद महेश कुछ देर के लिए शांत हो गया।
सिगरेट पीने से रोका तो टॉयलेट का दरवाजा तोड़ दिया
थोड़ी देर के बाद आरोपी वॉशरूम में जाकर सिगरेट पीने लगा। स्मोक अलार्म बजने पर क्रू मेंबर्स ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने वॉशरूम का दरवाजा तोड़ दिया। कुछ अन्य पैसेंजर्स रोकने आए तो आरोपी ने मारपीट की।
इसके बाद किसी तरह उसे कंट्रोल किया गया और दिल्ली पहुंचने पर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में पुलिस केस दर्ज मामले की जांच कर रही है। घटना की जानकारी DGCA को भी दी गई।
हाल के दिनों में फ्लाइट में पैसेंजर्स की बदतमीजी की घटनाएं बढ़ रही हैं। 24 जून को एअर इंडिया की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट में एक पुरुष यात्री ने बुरा व्यवहार किया था।
अप्रैल में भी एअर इंडिया में क्रू से मारपीट हुई थी
उड़ान के दौरान पैसेंजर की बदतमीजी के चलते एअर इंडिया की फ्लाइट को अप्रैल में एयरपोर्ट लौटना पड़ा। एयरलाइन के अधिकारी ने बताया कि दिल्ली से लंदन जा रही AI-111 फ्लाइट में एक पैसेंजर क्रू मेंबर्स से लड़ने लगा। उनके साथ मारपीट की। 2 क्रू मेंबर्स को चोटें आईं। एयरलाइन ने बताया कि फ्लाइट लंदन के हीथ्रो के लिए उड़ान भरी थी।
टेकऑफ के बाद पैसेंजर ने बदतमीजी शुरू कर दी थी। विमान में स्टाफ ने उसे बार-बार चेतावनी दी पर पैसेंजर लगातार बुरा बर्ताव करता रहा। उसने दो केबिन क्रू मेंबर्स को चोट भी पहुंचाई। इसके बाद फ्लाइट दिल्ली लौट आई। पूरी खबर पढ़ें…
जनवरी में स्पाइसजेट की फ्लाइट में पैसेंजर ने की थी बदतमीजी

फ्लाइट में एयर होस्टेस पर चिल्लाता अबसार आलम (बाएं)।
जनवरी में स्पाइसजेट की फ्लाइट में एक पैसेंजर अबसार आलम ने एयरहोस्टेस से छेड़खानी की थी। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया था। जिसमें आरोपी एयर होस्टेस पर चिल्लाता हुआ नजर आ रहा था। इस वाकये के बाद अबसार और उसके साथी पैसेंजर को फ्लाइट से उतार दिया गया था। अबसार दिल्ली के जामिया नगर का रहने वाला था। वह अपने परिवार के साथ हैदराबाद जा रहा था। शिकायत के बाद उसे अरेस्ट कर लिया गया था।
एअर इंडिया की फ्लाइट में ही हुआ था पेशाब कांड

26 नवंबर को एअर इंडिया की न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट में पैसेंजर शंकर मिश्रा ने बुजुर्ग महिला के ऊपर पेशाब की। इस घटना पर एयरलाइन ने कोई एक्शन नहीं लिया। एयरलाइन ने दिल्ली पुलिस में FIR कराई। यह कार्रवाई तब हुई जब पीड़ित बुजुर्ग महिला ने टाटा ग्रुप के चेयरमैन से शिकायत की।
इस मामले में DGCA ने एयरलाइन पर 30 लाख का जुर्माना लगाया। DGCA ने पायलट का लाइसेंस 3 महीने के लिए सस्पेंड कर दिया। आरोपी शंकर मिश्रा पर भी एयर ट्रैवल पर 4 महीने का बैन लगाया गया।
मामले से जुड़ी भास्कर की ये खास खबरें भी पढ़ें …
1. फ्यूल लीक, एअर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

अमेरिका से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट को तकनीकी खराबी की वजह से स्वीडन के स्टॉकहोम में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। विमान में 300 यात्री सवार थे। DGCA ने बताया था कि एअर इंडिया के बोइंग 777-300ER फ्लाइट ने अमेरिका के नेवार्क से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…
2. एअर इंडिया ने फ्लाइट में शराब परोसने की पॉलिसी बदली, जब तक क्रू न परोसे

एअर इंडिया ने पेशाब कांड और यात्रियों की अभद्रता की घटनाओं के बाद फ्लाइट में शराब परोसने की पॉलिसी में बदलाव किया था। बदली हुई नीति के अनुसार, पैसेंजर्स को फ्लाइट में तब तक शराब पीने की अनुमति नहीं होगी जब तक क्रू मेंबर्स उन्हें शराब न परोसें। केबिन क्रू को उन पैसेंजर्स की पहचान करने के लिए चौकस रहने को कहा गया है, जो फ्लाइट में अपनी शराब पी रहे हों। पूरी खबर यहां पढ़ें…