एयर होस्टेस से बदतमीजी, पैसेंजर पर दो साल का बैन:एयर इंडिया ने DGCA से नो फ्लाइंग लिस्ट में डालने की रिक्वेस्ट की

नई दिल्लीएक महीने पहले

  • कॉपी लिंक
एयरलाइंस ने कहा - ऐसे लोग अगर फ्लाइट में सफर करते हैं तो यह क्रू मेंबर्स के साथ पैसेंजर की सुरक्षा पर भी खतरा है। - Dainik Bhaskar

एयरलाइंस ने कहा – ऐसे लोग अगर फ्लाइट में सफर करते हैं तो यह क्रू मेंबर्स के साथ पैसेंजर की सुरक्षा पर भी खतरा है।

एअर इंडिया ने क्रू मेंबर्स के साथ बदतमीजी करने वाले एक पैसेंजर पर दो साल का बैन लगा दिया है। ये मामला पिछले महीने का है, जब दिल्ली से लंदन जा रही एक फ्लाइट में पैसेंजर क्रू मेंबर्स से लड़ने लगा। उसने उनके साथ मारपीट भी की। जिसमें 2 क्रू मेंबर्स को चोटें भी आईं थीं। एअर इंडिया ने DGCA को रिक्वेस्ट की है, कि दोषी व्यक्ति को नो फ्लाइंग लिस्ट में डाला जाए।

क्रू मेंबर्स के साथ पैसेंजर की सुरक्षा पर भी खतरा
घटना के सामने आने के बाद एअर इंडिया ने पूरे मामले की जांच-पड़ताल की और मैनेजमेंट ने पाया कि, दोषी व्यक्ति का बिहेवियर काफी खराब था। ऐसे लोग अगर फ्लाइट में सफर करते हैं तो यह क्रू मेंबर्स के साथ पैसेंजर की सुरक्षा पर भी खतरा है। कमेटी ने निर्णय लिया है कि दोषी पर भारत में अगले दो साल तक उड़ान पर बैन लगाया जाता है।

दिल्ली से लंदन जाने वाली फ्लाइट की घटना
यह घटना 10 अप्रैल की है। जब AI-111 फ्लाइट ने दिल्ली से लंदन के हीथ्रो के लिए उड़ान भरी थी। टेकऑफ के बाद पैसेंजर ने बदतमीजी शुरू कर दी थी। विमान में स्टाफ ने उसे बार-बार चेतावनी दी पर पैसेंजर लगातार बुरा बर्ताव करता रहा। इसके बाद सुबह 10.30 बजे फ्लाइट वापस दिल्ली लौट आई।

एयरलाइन ने यात्री के खिलाफ दिल्ली एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन पर शिकायत की। पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी को अपनी कस्टडी में ले लिया था। दिल्ली पुलिस के अनुसार दोषी व्यक्ति का नाम जसकीरत सिंह (25 साल) है जो कपूरथला पंजाब का रहने वाला है। वह अपने पेरेंट्स के साथ लंदन जा रहा था।

पेशावर के नजदीक उड़ान भर रहा था विमान
फ्लाइट को रीयल टाइम ट्रैक करने वाला ऐप Flightradar24 के मुताबिक, जिस समय एअर इंडिया के विमान को दिल्ली वापस लाने का फैसला किया गया, तब वह पाकिस्तान के पेशावर के नजदीक उड़ान भर रहा था।

एअर इंडिया के CEO ने कहा- हर दिन शिकायत मिलती है
एअर इंडिया के CEO कैंपबेल विल्सन ने फरवरी में एक इंटरव्यू में कहा था कि एयरलाइन क्रू को अक्सर ड्यूटी के दौरान पैसेंजर्स के दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ता है। कोई ऐसा दिन नहीं है, जब हमें ऐसी रिपोर्ट नहीं मिलती हो। फ्लाइट में पैसेंजर्स के व्यवहार में गिरावट आई है।

अब समझिए क्या होती है नो फ्लाइंग लिस्ट…

डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन यानी DGCA सरकार की एक रेगुलेटरी बॉडी है, जो सिविल एविएशन को रेगुलेट करता है। यह मुख्य रूप से विमान हादसों और बाकी घटनाओं की जांच करता है। DGCA इंडियन एयरक्राफ्ट रूल्स 1937 के प्रोविजन 22, 23 और 29 के तहत विमान में हुड़दंग करने, ज्यादा शराब पीने या गाली गलौज करने पर यात्रियों को यात्रा करने से रोक सकता है और उन्हें विमान से उतार सकता है।

प्रोविजन 22 कहता है कि किसी क्रू मेंबर पर हमला करना या धमकी देना, चाहे वह शारीरिक रूप से हो या मौखिक रूप से, यह उस क्रू मेंबर की ड्यूटी में हस्तक्षेप माना जाएगा। ऐसा करने पर पैसेंजर को विमान में बैठने से रोका जा सकता है। विमान में सुरक्षा उपायों को मानने से इनकार करना भी इस कैटेगरी में आता है।

प्रोविजन 23 कहता है कि शराब या ड्रग्स के नशे में यात्री अगर प्लेन या किसी शख्स की सुरक्षा को खतरे में डालता है, तो उसे विमान से उतारा जा सकता है।

ये खबरें भी पढ़ें…

फ्यूल लीक, एअर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, 300 यात्री अमेरिका से दिल्ली आ रहे थे

अमेरिका से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट को तकनीकी खराबी की वजह से स्वीडन के स्टॉकहोम में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। विमान में 300 यात्री सवार थे। DGCA ने बताया था कि एअर इंडिया के बोइंग 777-300ER फ्लाइट ने अमेरिका के नेवार्क से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Previous articleकर्नाटक चुनाव पर मजेदार MEMES:कांग्रेस बोली
Next articleकर्नाटक में मिली बंपर जीत ने बढ़ाया राहुल का कद, भारत जोड़ो यात्रा का चला जादू!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here