अमूल-नंदिनी विवाद पर बोलीं निर्मला सीतारमण:कांग्रेस सरकार के दौरान कर्नाटक आया था अमूल, चुनाव के कारण इसे इमोशनल मुद्दा बनाया गया

अमूल-नंदिनी विवाद पर बोलीं निर्मला सीतारमण:कांग्रेस सरकार के दौरान कर्नाटक आया था अमूल, चुनाव के कारण इसे इमोशनल मुद्दा बनाया गया

बेंगलुरु2 महीने पहले

  • कॉपी लिंक

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को कहा कि कर्नाटक में अमूल ब्रांड की एंट्री कांग्रेस शासन के दौरान हुई थी। उन्होंने कहा- ये कहना गलत है कि अमूल को कर्नाटक में नंदिनी ब्रांड को खत्म करने के लिए लाया जा रहा है। राज्य में चुनाव होने की वजह से अमूल की एंट्री को भावनात्मक मुद्दा बनाया जा रहा है। वित्त मंत्री ने ये बातें बेंगलुरु में एक कार्यक्रम के दौरान कहीं।

निर्मला बोलीं- बेंगलुरु में नंदिनी और दिल्ली में अमूल लेती हूं
निर्मला सीतारमण ने कहा- मैं बेंगलुरु आई तो नंदिनी का दूध, दही और पेड़ा खाया, वहीं दिल्ली में अमूल का दूध खरीदती हूं। मैं दिल्ली में कर्नाटक को रिप्रजेंट करती हूं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि वहां नंदिनी दूध नहीं मिलेगा तो मैं दूध नहीं पीयूंगी। मैं अमूल का दूध खरीदूंगी और ये कर्नाटक के खिलाफ होना नहीं है।

निर्मला सीतारमण कर्नाटक में थिंकर्स फोरम के एक कार्यक्रम में शामिल हुई थीं।

निर्मला सीतारमण कर्नाटक में थिंकर्स फोरम के एक कार्यक्रम में शामिल हुई थीं।

नंदिनी ब्रांड भी दूसरे राज्यों में बेचता है प्रोडक्ट
वित्त मंत्री ने कहा कि नंदिनी ब्रांड भी केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्रप्रदेश में अपने प्रोडक्ट बेचता है। इसी तरह दूसरे राज्यों के डेयरी प्रोडक्ट भी कर्नाटक में बिकते हैं। ये अच्छा कॉम्पटीशन है। इसी वजह से भारत दुनिया का सबसे बड़ा मिल्क प्रोड्यूसर बना है।

उन्होंने कहा कि सबसे पहले येदियुरप्पा की सरकार ने किसानों से खरीदे जाने वाले दूध की कीमत 2 रुपए/लीटर बढ़ाई थी। बाद में वर्तमान भाजपा सरकार ने इसे बढ़ाकर 5 रुपए/लीटर किया, जिससे किसानों को फायदा हो।

अमूल-नंदिनी विवाद से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

राज्य में अमूल ने एंट्री का ऐलान किया, कांग्रेस बोली- शाह लोकल ब्रांड को बर्बाद करना चाहते हैं

अमूल ब्रांड ने 5 अप्रैल को कर्नाटक में एंट्री करने का ऐलान किया था। इस पर कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अमित शाह पर लोकल ब्रांड नंदिनी को बर्बाद करने का आरोप लगाया। पूरी खबर पढ़ें…

कर्नाटक में राहुल ने नंदिनी ब्रांड की आइसक्रीम खरीदी:कहा- ये राज्य की शान

राहुल गांधी ने 16 अप्रैल को कर्नाटक दौरे के समय नंदिनी ब्रांड की आइसक्रीम खरीदकर खाई। उन्होंने डेयरी ब्रांड नंदिनी को कर्नाटक की शान बताया। इस दौरान कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार और पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहे। पूरी खबर पढ़ें…

नंदिनी दूध 39 रुपए लीटर, जबकि अमूल 52 रुपए:फिर कर्नाटक में अमूल की एंट्री से किस बात का डर?

अमूल के कर्नाटक में एंट्री के ऐलान के बाद से ही हंगामा मचा है। कांग्रेस का कहना है कि BJP साजिश के तहत कर्नाटक के दूध ब्रांड नंदिनी को खत्म करना चाहती है। भास्कर एक्सप्लेनर में जानें कि क्या है कर्नाटक में अमूल वर्सेज नंदिनी दूध का विवाद और इसके पीछे के राजनीतिक मकसद। पूरी खबर पढ़ें…

Previous articleअमृतपाल की फरारी के 36 दिन:मर्सिडीज, ठेला-बाइक पर दिखा; छाते में छुपा, पेंट-शर्ट पहनी, 5 राज्यों में ढूंढते रहे, पंजाब में मिला
Next article347 KM/H की रफ्तार, लग्‍जरी सुविधाएं, बिजनेसमैन ने शेयर किया हाईस्‍पीड ट्रेन का VIDEO

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here