अमृतसर में निहंगों का चर्च पर हमला:प्रार्थना के वक्त की तोड़फोड़, ईंट-पत्थर चले तो भागे; बाइबिल की बेअदबी का आरोप, धरना लगाया

अमृतसर में निहंगों का चर्च पर हमला:प्रार्थना के वक्त की तोड़फोड़, ईंट-पत्थर चले तो भागे; बाइबिल की बेअदबी का आरोप, धरना लगाया

अमृतसरएक महीने पहले

  • कॉपी लिंक
अमृतसर में चर्च पर निहंगों ने किया हमला, ईंट पत्थर चले तो भागे। - Dainik Bhaskar

अमृतसर में चर्च पर निहंगों ने किया हमला, ईंट पत्थर चले तो भागे।

पंजाब के अमृतसर में निहंगों व ईसाई भाईचारे में एक बार फिर विवाद शुरू हो गया है। कुछ निहंगों ने चर्च पर हमला किया। जिसके बाद निहंग व ईसाई भाईचारा एक दूसरे के आमने-सामने हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच स्थिति को काबू किया। क्रिश्चियन भाईचारे में इस घटना के बाद आक्रोश है और वे लगातार कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

यह घटना अमृतसर के गांव राजेवाल की चर्च की है। क्रिश्चियन भाईचारे के पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि दोपहर के समय चर्च में पूजा चल रही थी। इसी दौरान कुछ निहंग आए और चर्च पर हमला कर दिया। उन्होंने उनके धर्म ग्रंथ बाइबिल की भी बेअदबी की। इतना ही नहीं, क्रिश्चियन भाईचारे की गाड़ियों को भी तोड़ा गया।

प्रदर्शन करते हुए क्रिश्चियन भाईचारा।

प्रदर्शन करते हुए क्रिश्चियन भाईचारा।

इस दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई। जब निहंगों ने तलवारों के साथ क्रिश्चियन अनुयाइयों पर हमला किया तो समर्थकों ने ईंट पत्थर चलाने शुरू कर दिए। जिसके बाद निहंग वहां से चले गए। निहंग संगठनों का कहना है कि यहां सिखों की वेशभूषा धारण करके प्रचार किया जाता है, जिस पर उन्हें ऐतराज है।

धारा 295A व 307 के तहत मामला दर्ज करने की मांग
क्रिश्चियन भाईचारे ने घटना के बाद प्रदर्शन शुरू कर दिया। क्रिश्चियन भाईचारे ने कहा कि जिस तरह श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने पर धारा 295A और उनके अंग फाड़ने पर धारा 307 लगाई जाती है, उसी तरह इस घटना के आरोपियों पर भी इन्हीं धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाए।

पुलिस ने स्थिति को संभाला
घटना के बाद एसएसपी रूरल सतिंदर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्रिश्चियन भाईचारे को शांत किया और मामले की सही से जांच करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद क्रिश्चियन भाईचारे का गुस्सा शांत हुआ।

Previous articleजी-20 समिट से पहले जम्मू-कश्मीर में जैश का आतंकी गिरफ्तार:सेना की खुफिया जानकारी PAK पहुंचा रहा था; विदेशी मेहमानों का गुलमर्ग दौरा रद्द
Next articleलड़के की बर्थडे के दिन हार्ट अटैक से मौत:पेरेंट्स ने विश पूरी करने के लिए शव का हाथ पकड़कर केक काटा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here