टिल्लू ताजपुरिया की हत्या का नया CCTV फुटेज:कैदी मारते रहे, पुलिस ने पहले रोका फिर पीछे हट गई
  • Hindi News
  • National
  • Tillu Tajpuriya Murder Video | Delhi Tihar Jail CCTV Footage Controversy

नई दिल्ली2 महीने पहले

  • कॉपी लिंक
तिहाड़ जेल में 2 मई को गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या गोगी गैंग के लोगों ने की। - Dainik Bhaskar

तिहाड़ जेल में 2 मई को गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या गोगी गैंग के लोगों ने की।

दिल्ली की तिहाड़ जेल में 2 मई को गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया के मर्डर का नया CCTV फुटेज सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि 9 पुलिसवालों के सामने ही कैदी ताजपुरिया पर नुकीले हथियार से हमला कर रहे हैं। शुरुआत में तो कुछ पुलिसकर्मियों ने कैदियों को रोका, लेकिन कुछ देर बाद पीछे हट गए। मामले में अभी तक कुल 8 जेल कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। जिसमें तीन असिस्टेंड सुप्रीटेंटेड भी शामिल हैं।

तिहाड़ के अफसरों ने बताया कि हत्या जितेंद्र गोगी गैंग के योगेश टुंडा, दीपक, राजेश और रियाज खान ने की। टिल्लू हाई सिक्योरिटी वार्ड में बंद था, जहां उस पर नुकीले हथियार से 100 से ज्यादा बार हमला किया गया।

टिल्लू रोहिणी कोर्ट में 24 सितंबर 2021 को हुए शूटआउट मामले में आरोपी था। उसके गैंग के 2 लोगों ने जितेंद्र गोगी की कोर्ट में हत्या कर दी थी। वे वकील की पोशाक में कोर्ट आए थे। दोनों शूटर्स को पुलिस ने कोर्ट में ही मार गिराया था।

हमलावरों ने टिल्लू को पहले लात मारी, फिर नुकीले हथियार से हत्या की
49 सेकेंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि खून से लथपथ टिल्लू को पुलिसवाले घसीटकर बैरक से बाहर लाते हैं। दूसरी सेल के अंदर से दीपक तीतर कुछ कहता हुआ दिख रहा है। जैसे ही टिल्लू को पुलिसवाले बाहर लाते हैं, वैसे ही लाल रंग की पैंट पहने दीपक तीतर बाहर निकलकर टिल्लू को लात से मारने लगता है। इस दौरान एक पुलिसवाला उसे बचाने की कोशिश करता है, लेकिन तीतर खून से लथपथ पड़े टिल्लू को नुकीला हथियार मारने लगता है।

49 सेकेंड के वीडियो में 9 पुलिसवाले दिख रहे हैं। उन्हीं के सामने ताजपुरिया की हत्या होती है।

49 सेकेंड के वीडियो में 9 पुलिसवाले दिख रहे हैं। उन्हीं के सामने ताजपुरिया की हत्या होती है।

4 मई को भी आया था CCTV फुटेज, हमलावरों ने दौड़ाकर ताजपुरिया को मारा
ताजपुरिया की हत्या से जुड़ा 2 मिनट 50 सेकेंड का एक वीडियो गुरुवार को सामने आया था। ताजपुरिया अपनी बैरक के अंदर जाता है। तभी पहले से घात लगाए बैठे हमलावर उसके कमरे की ओर दौड़ते हैं। इन सबसे अनजान टिल्लू कुछ समझ पाता, इससे पहले ही उस पर नुकीले हथियार से हमले शुरू हो जाते हैं। वह दौड़कर एक हॉल में आता है, जहां उस पर 100 से ज्यादा बार हमला किया जाता है।

यह वीडियो गुरुवार को सामने आया था। इसमें कई हमलावर एक साथ टिल्लू ताजपुरिया पर हमला करते हैं।

यह वीडियो गुरुवार को सामने आया था। इसमें कई हमलावर एक साथ टिल्लू ताजपुरिया पर हमला करते हैं।

हाई-सिक्योरिटी वार्ड में की गई टिल्लू ताजपुरिया की हत्या
जेल अधिकारी ने बताया कि योगेश टुंडा तिहाड़ में जेल नंबर 8 में बंद था। ये जेल फर्स्ट फ्लोर पर है। टिल्लू ताजपुरिया ग्राउंड फ्लोर पर जेल नंबर 9 में बंद था। गोगी गैंग के योगेश टुंडा और दूसरे मेंबर्स 2 मई की सुबह 6:15 बजे अपने वार्ड की सिक्योरिटी ग्रिल काटकर बाहर आए। इसके बाद बेडशीट का इस्तेमाल करते हुए ग्राउंड फ्लोर पर कूद गए। यहां पर टिल्लू को हाई-सिक्योरिटी वार्ड में रखा गया था।

गोगी गैंग के सदस्य टिल्लू के वार्ड में लगी ग्रिल को काटकर अंदर घुसे। गोगी गैंग के गुर्गों ने नुकीले हथियार से टिल्लू पर कई बार हमला किया। वह घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना में घायल एक अन्य रोहित का इलाज चल रहा है। फिलहाल वह खतरे से बाहर है।

कॉलेज के दिनों में टिल्लू और गोगी की दोस्ती मशहूर थी
गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया दिल्ली विश्वविद्यालय का छात्र था और श्रद्धानंद कॉलेज से पास आउट था। कॉलेज के दिनों में उसकी और जितेंद्र गोगी की दोस्ती मशहूर थी। दोनों दिल्ली विश्वविद्यालय के चुनाव में सीधे कभी नहीं उतरे, पर दोनों अपने उम्मीदवार खड़े करते थे।

टिल्लू ताजपुरिया 24 सितंबर 2021 को दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में हुए शूटआउट का मास्टरमाइंड था। कोर्ट में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या के लिए टिल्लू ने ही दोनों शूटरों को ट्रेनिंग दिलाई थी। वकीलों जैसा दिखने, उनके जैसा प्रोफेशनल व्यवहार करने की ट्रेनिंग भी दी गई थी। कोर्ट में हुए शूटऑउट के दौरान ही पुलिस की फायरिंग में दोनों शूटर भी मारे गए थे। इस मामले में पुलिस की तरफ से 111 पेज की चार्जशीट पेश की गई थी।

ये फोटो जितेंद्र गोगी की है, जिसकी सितंबर 2021 में रोहिणी कोर्ट में हत्या कर दी गई थी। इसके गैंग के मेंबर्स ने टिल्लू का मर्डर किया।

ये फोटो जितेंद्र गोगी की है, जिसकी सितंबर 2021 में रोहिणी कोर्ट में हत्या कर दी गई थी। इसके गैंग के मेंबर्स ने टिल्लू का मर्डर किया।

आप इस पोल पर हिस्सा लेकर अपनी राय दे सकते हैं…

मर्डर से जुड़ी भास्कर की ये खास खबरें भी पढ़ें …

1. तिहाड़ में लॉरेंस के साथी प्रिंस तेवतिया की हत्या

।

कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस गैंग से जुड़े बदमाश प्रिंस तेवतिया की शुक्रवार को तिहाड़ जेल में हत्या कर दी गई। 2010 के बाद से वह लगातार आपराधिक वारदातें कर रहा था। उस पर हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं में 16 केस थानों में दर्ज थे। पूरी खबर पढ़ें …

2. MP में सड़क पर कट्‌टे से फायरिंग, फिल्मी स्टाइल में भिंड की सड़क पर युवकों में गैंगवार

मध्यप्रदेश के भिंड में कोतवाली थाना क्षेत्र से कुछ ही मीटर दूरी पर युवाओं के दो ग्रुप आपस में भिड़ गए। दोनों में जमकर गैंगवार की तर्ज पर कट्‌टे से फायर किए गए। ये घटना इटावा रोड पर काली माता मंदिर के पास की है। ये पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। पूरी खबर पढ़ें…

Previous articlePM ने बेल्लारी में केरल स्टोरी फिल्म की चर्चा की:कहा-बारूद के बगैर ही समाज को खोखला कर रहे, कांग्रेस इनकी समर्थक
Next article'खड़गे को परिवार समेत मारने की साजिश रच रहे हैं BJP नेता', कांग्रेस का सनसनीखेज आरोप

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here