मैनपुरी3 दिन पहले
- कॉपी लिंक

मैनपुरी में सोमवार को दिनदहाड़े फायरिंग करते हुए 3 लोगों की हत्या कर दी गई। आपसी रंजिश और रास्ते के विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में एक महिला और दो पुरुषों की मौत हुई है। वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल है। ट्रिपल मर्डर की इस वारदात के बाद इलाके में कई थानों के पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। मामला करहल थाना इलाके के नगला अतिराम का है।
राहुल यादव का अपने ताऊ के बेटे कायम सिंह से रास्ते और कूड़ा डालने को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद राहुल ने गांव के बाहर कायम सिंह को रोककर सरेराह गोली मार दी। इसके बाद वह सीधे अपने ताऊ के घर पहुंचा। वहां उसने अपने ताऊ रामेश्वर दयाल, कायम सिंह के बेटे की पत्नी ममता देवी और परिवार की अन्य महिला सरोजा देवी पर गोलियां चला दीं। इसमें रामेश्वर दयाल और ममता देवी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सरोजा देवी भी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसको इलाज के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

क्राइम सीन पर कई थानों की पुलिस तैनात है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने कायम सिंह, रामेश्वर दयाल और ममता देवी के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, आरोपी राहुल यादव मौके से फरार हो गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि परिवार में पहले भी झगड़ा हुआ था। उसकी सूचना भी पुलिस को दी गई थी। इसके बावजूद पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया।
गांव वाले बोले- कायम सिंह को उसकी दुकान के सामने गोली मारी गई

घटनास्थल पर बिखरा खून, फोरेंसिक ने कलेक्ट किए साक्ष्य।
ट्रिपल मर्डर केस के बाद पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मौका-ए-वारदात पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की। वहीं फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य इकट्ठे किए हैं। डॉग स्क्वायड भी मौके पर पहुंचा है। गांव वालों से पुलिसकर्मी पूछताछ कर रहे हैं। गांव के लोगों की मानें तो एक दिन पहले ही दोनों परिवारों के बीच विवाद हुआ था।
ग्रामीणों ने बताया, ”दिन के करीब दो बजे होंगे, तभी गोली चलने की आवाज सुनाई दी। बाहर निकलकर देखा तो रामेश्वर दयाल के घर में चीख-पुकार मची हुई थी। पता चला कि कायम सिंह को बीच सड़क में गोली मार दी गई है।” ग्रामीणों ने यह भी बताया कि कायम सिंह की गांव के बाहर एक छोटी-सी दुकान है। वारदात को पहले वहां अंजाम दिया गया। इसके बाद हत्यारोपी सीधे अपने ताऊ के घर पहुंचा और दो और लोगों की हत्या कर दी।

मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
SP विनोद कुमार सिंह ने बताया कि करहल थाना इलाके के गांव नगला अतिराम में परिवार में कूड़ा डालने के हुए विवाद में आरोपी राहुल यादव ने फायरिंग कर दी। इसमें कायम सिंह, रामेश्वर दयाल और ममता देवी की गोली लगने से मौत हो गई है। एक महिला सरोजा देवी गोली लगने से घायल हुई है।

सूचना मिलते ही घटनास्थल पर SP विनोद कुमार सिंह पहुंचे।
उन्होंने कहा, ”हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस, स्वाट और कई थानों की पुलिस को लगाया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पहले मिली तहरीर की भी जांच की जाएगी।”
- इस खबर के लिंक पर क्लिक करें
बागपत पुलिस ने ट्रिपल मर्डर का किया खुलासा:पिता, चाचा और बुआ की गला दबाकर की गई थी हत्या, बेटे-बहू को पुलिस ने पकड़ा

पुलिस की गिरफ्त में बेटा और बहू।
बागपत पुलिस ने ट्रिपल मर्डर की घटना का खुलासा करते हुए बेटे और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल लोहे का कटीला तार, रस्सी और नशे की गोलियां बरामद कर ली है। एसपी बागपत अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि जमीन बंटवारे और घर से खर्चा न मिलने को लेकर बहू और बेटे ने अपने पिता, चाचा और बुआ की गला दबाकर हत्या की। पढ़ें पूरी खबर…
बलिया के ट्रिपल मर्डर की इनसाइड स्टोरी: किडनैप करने गए थे, बीच में बाप-भाई आ गए; एक-एक करके सबको मार डाला

बलिया के सोनवानी गांव में किसान उमाशंकर की लाश उनके घर में मिली। 200 मीटर दूर कुएं से उनके दो बेटों संदीप और विक्रम की लाश भी बरामद की गई। इस ट्रिपल मर्डर की कहानी उलझी हुई थी। क्योंकि, परिवार का सबसे बड़ा बेटा दिलीप लापता था। गांव के लोगों ने संपत्ति बंटवारे में दिलीप पर ही हत्या का आरोप मढ़ दिया।
इस पढ़ें पूरी खबर…