PM मोदी से मिले मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव अल-इस्सा:धर्मों के बीच सद्भाव बढ़ाने और शांति कायम करने पर हुई चर्चा
  • Hindi News
  • National
  • India Saudi Arabia | Narendra Sheikh Sheikh Mohammed Bin Abdulkarim Al Issa

नई दिल्ली3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मोमेंटो देते मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव शेख मोहम्मद बिन अब्दुलकरीम अल-इस्सा। - Dainik Bhaskar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मोमेंटो देते मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव शेख मोहम्मद बिन अब्दुलकरीम अल-इस्सा।

मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव शेख मोहम्मद बिन अब्दुलकरीम अल-इस्सा ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों ने धर्मों के बीच सद्भाव बढ़ाने और शांति कायम करने को लेकर चर्चा की। मीटिंग में देश की विविधता को लेकर भी बातचीत हुई। PMO ने ट्वीट कर इस मुलाकात की जानकारी दी। अल-इस्सा सऊदी अरब के न्याय मंत्री भी रहे चुके हैं।

अब्दुलकरीम अल-इस्सा 5 दिन के भारत दौरे पर आए हुए हैं। वे 10 जुलाई को भारत पहुंचे थे। मंगलवार को उन्होंने खुसरो फाउंडेशन और इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को भी संबोधित किया। इस कार्यक्रम में भारत के NSA अजीत डोभाल भी शामिल हुए।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर इस मुलाकात के बारे में बताया।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर इस मुलाकात के बारे में बताया।

अल-इस्सा बोले- भारत शांति का संदेश देने में सक्षम
अल-इस्सा ने खुसरो फाउंडेशन के कार्यक्रम में कहा कि अपनी विविधता के साथ भारत अलग-अलग धर्मों के लोगों के साथ-साथ रहने का एक बेहतरीन मॉडल है। ये देश दुनिया को शांति का संदेश भेजने में सक्षम है।

उन्होंने कहा कि भारतीय समाज में मुस्लिमों को अपनी राष्ट्रीयता पर गर्व है कि वे भारतीय नागरिक हैं। उन्हें अपने संविधान पर भी गर्व है। हमने भारतीय ज्ञान के बारे में बहुत कुछ सुना है। हम जानते हैं कि भारतीय ज्ञान ने मानवता के लिए बहुत योगदान दिया है।

शेख मोहम्मद बिन अब्दुलकरीम अल-इस्सा ने नई दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की।

शेख मोहम्मद बिन अब्दुलकरीम अल-इस्सा ने नई दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की।

डोभाल बोले- भारत में सभी को बराबर का हक
भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने कार्यक्रम में कहा कि हिंदुस्तान में कोई धर्म खतरे में नहीं है। यहां सभी को बराबर का हक है। उन्होंने कहा- देश में धार्मिक समूहों के बीच इस्लाम महत्वपूर्ण गौरव का स्थान रखता है। भारत सभी मसलों के हल के लिए सहनशीलता, बातचीत और सहयोग को बढ़ावा देता है।

भारत दुनिया का सबसे बड़ी डेमोक्रेसी, मदर ऑफ डेमोक्रेसी होने के साथ डाइवर्सिटी की भूमि है। डोभाल ने भारत और सऊदी अरब के बीच संबंधों की सराहना करते हुए कहा- ये संबंध साझा सांस्कृतिक विरासत, सामान्य मूल्यों और आर्थिक संबंधों के चलते बने हुए हैं।

अल-इस्सा से हाथ मिलाते NSA अजीत डोभाल। डोभाल ने अल-इस्सा को उदारवादी इस्लाम की ग्लोबल आवाज और विद्वान बताया।

अल-इस्सा से हाथ मिलाते NSA अजीत डोभाल। डोभाल ने अल-इस्सा को उदारवादी इस्लाम की ग्लोबल आवाज और विद्वान बताया।

मक्का में है मुस्लिम वर्ल्ड लीग का हेडक्वार्टर
मुस्लिम वर्ल्ड लीग एक इंटरनेशनल NGO है। इसका हेडक्वार्टर मक्का में है। इसमें सभी इस्लामिक देशों के लोग शामिल हैं। इसका उद्देश्य इस्लाम और उसके सहिष्णु सिद्धांतों को दुनिया के सामने पेश करना और सभी तबकों के बीच संवाद को बढ़ावा देना है। यह NGO लोगों से उग्रवाद, हिंसा और बहिष्कार वाले आंदोलनों से दूर रहने की अपील करता है।

Previous articleबेंगलुरु में टेक कंपनी के MD और CEO की हत्या:पिछली कंपनी के सीनियर ने ऑफिस में घुसकर तलवार से हमला किया
Next articleभास्कर अपडेट्स:AAP ने केंद्र सरकार पर लगाया पार्टी मुख्यालय की जासूसी करवाने का आरोप

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here