नई दिल्ली3 दिन पहले
- कॉपी लिंक

मृत बच्चे दिव्यांश की डांस टीचर ने मां को फोन करके बताया कि बच्चा क्लास में नहीं आया। यहीं से मां का माथा ठनका। (सिंबालिक फोटो)
दिल्ली के इंद्रपुरी इलाके में 11 साल के बच्चे की गला घोंट कर हत्या कर दी गई। बच्चे की मां को बच्चे की लाश को बैड के बॉक्स में मिली। CCTV में एक महिला को उस घर से बाहर निकलती हुई देखी गई। इसी महिला पर बच्चे की हत्या करने और लाश को बैड बॉक्स में छिपाने का आरोप है।
मरने वाले बच्चे का नाम दिव्यांश है। दिव्यांश और उसकी मां नीलू इंद्रपुरी के ई-ब्लॉक में रहती हैं। बच्चे की मां ने पति की दोस्त पर जान लेने का आरोप लगाया है।
डांस टीचर ने मां को बताया- बच्चा आया नहीं
दिव्यांश की मां नीलू ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि मैं शाम को ऑफिस से घर रही थी, तब 6 बजकर 45 मिनट पर दिव्यांश की डांस टीचर का कॉल आया कि दिव्यांश आज नहीं आया। मैं जब घर गई, तब घर बिखरा हुआ था। बैड के ऊपर माइक्रोवेव और स्टूल रखा हुआ था। लॉक बाहर से लगा हुआ था। हम दोनों के पास घर की चाबी होती है। मैंने अपनी चाबी से दरवाजा खोला, क्योंकि हम दोनों जो चाबी रखने की जगह तय की थी, तब वहां चाबी नहीं थी। वह (दिव्यांश) कभी कभी घर को साफ नहीं रखता था। तो मुझे लगा की वह कहीं बाहर गया होगा। मैने फिर दरवाजा बंद किया फिर बाहर चली गई।
मैने सब जगह उसे ढूंढा। उसकी डांस क्लास और जहां वो खेलता है, उसके दोस्तों के यहां लेकिन वो कहीं नहीं मिला। फिर मैं घर और अपने पति को फोन किया और उन्हें बताया। साथ ही मैने अपने मुंह बोले भाई को कॉल कर बुलाया।

मृतक दिव्यांश की मां नीलू जब घर पहुंचीं तो उन्हें बच्चा नहीं मिला।
नीलू ने एक कहानी बताई
नीलू ने आगे बताया कि मेरे पति (जितेंद्र) को उस लड़की का कॉल आया था। आरोपी लड़की ने कहा कि अगर तुम दोनों (पति-पत्नी) जिससे सबसे ज्यादा प्यार करते हो, उसे ही हटा दूं तो…! इसके बाद मुझे डाउट हुआ कि यह सब चार साल से चल रहा है। उसको (आरोपी लड़की) फोन लगाकर बात की। वो बहुत शांत रहकर बात कर रही थी। कुछ पता चल रहा था कि उसने कुछ किया है। मैं बहुत चीखती रही कि कुछ बता दो, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। इसके बाद फोन कट गया।
इसके बाद मैंने घर पर ही दिव्यांश के फुटवेयर देखे। मैंने बिस्तर से माइक्रोवेव हटाया, स्टूल हटाया तो दोनों तरफ से गद्दे उठे हुए थे। उसे हटाया तो बैड के अंदर से दिव्यांश की लाश मिली। पड़ोसियों की मदद से दिव्यांश को निकाला। उसको पास के हॉस्पिटल ले गए। वहा उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। वहां तुरंत ही डेड डिक्लेयर कर दिया गया।
पुलिस ने बताया कि हमने जांच शुरू कर दी है। हमने जब CCTV खंगाला तो वहां से एक महिला वहां से निकलती हुई देखी गई। पुलिस को उस महिला पर शक है, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई हैं। पुलिस उस महिला की तलाश कर रही है।