मोदी बोले
  • Hindi News
  • National
  • Dainik Bhaskar News Headlines; PM Narendra Modi Triple Talaq Remark | Monsoon Situation

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफमोदी बोले- एक घर दो कानून से नहीं चलेगा:आदिपुरुष पर हाईकोर्ट की टिप्पणी- शुक्र है हिंदुओं ने कानून नहीं तोड़ा

एक दिन पहलेलेखक: शुभेंदु प्रताप भूमंडल, न्यूज ब्रीफ एडिटर

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर PM मोदी के बयान की रही, जिसमें उन्होंने यूनिफॉर्म सिविल कोड की वकालत की है। वे 2024 के चुनाव के लिए मजबूत सियासी पिच बनाने की कवायद भी करते दिखे। एक खबर क्रिकेट वर्ल्ड कप की है, जिसका आगाज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर होगा। ये 1 लाख 32 हजार दर्शकों की क्षमता वाला दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। यहां कौन-कौन से अहम मुकाबले खेले जाने हैं, हम इसके बारे में भी बताएंगे…।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में आज पंजाब की मानसा कोर्ट में सुनवाई होगी। अदालत ने सभी 29 आरोपियों को फिजिकली या वर्चुअली अदालत में पेश करने का आदेश दिया है। पंजाब पुलिस ने 9 महीने पहले आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी, लेकिन पेशी न होने की वजह से इनके खिलाफ अभी तक आरोप तय नहीं हो सके हैं।
  2. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जोधपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। ये CM अशोक गहलोत का गृह जिला है। साल के अंत में राज्य की 200 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। कांग्रेस ने 2018 के चुनाव में 99 सीटें जीती थीं। वहीं भाजपा के खाते में 73 सीटें आई थीं।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. 5 अक्टूबर से ICC वर्ल्ड कप का आगाज; भारत-पाक मुकाबला 15 अक्टूबर को, फाइनल 19 नवंबर को

ICC ने वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल जारी किया है। टूर्नामेंट की शुरुआत 5 अक्टूबर को न्यूजीलैंड-इंग्लैंड मुकाबले से होगी। ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसी मैदान पर 15 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान का मैच होगा। फाइनल मुकाबला भी यहीं 19 नवंबर को होगा। वर्ल्ड कप में 10 टीमें हिस्सा लेंगी।

ये खबर अहम क्यों है: सभी मुकाबले भारत में ही खेले जाएंगे। ऐसा पहली बार है, जब इंग्लैंड के अलावा किसी देश को वर्ल्ड कप के सभी मैचों की मेजबानी मिली है। इंग्लैंड अब तक 4 बार वर्ल्ड कप के सभी मैचों की मेजबानी कर चुका है। टूर्नामेंट के लिए 10 शहरों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इनमें पुणे, मुंबई, धर्मशाला, कोलकाता, अहमदाबाद, हैदराबाद, बेंगलुरु, लखनऊ, दिल्ली और चेन्नई शामिल हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

2. PM मोदी बोले- तीन तलाक का इस्लाम से संबंध नहीं; इसकी वकालत करने वाले वोट बैंक के भूखे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि तीन तलाक का इस्लाम से कोई संबंध नहीं है। अगर ये इस्लाम का जरूरी अंग है, तो पाकिस्तान, इंडोनेशिया, कतर, जॉर्डन, सीरिया, बांग्लादेश में क्यों नहीं है। इसकी वकालत करने वाले वोट बैंक के भूखे हैं। यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) पर भड़का रहे हैं। एक घर दो कानून से नहीं चल सकता। उनके ही धर्म के एक वर्ग ने पसमांदा मुसलमानों का शोषण किया है।

ये खबर अहम क्यों है: फिलहाल शादी, परिवार और संपत्ति से जुड़े मामलों में अलग-अलग धर्मों के लिए अलग-अलग कानून हैं। 14 जून को 22वें लॉ कमीशन ने एक बार फिर से UCC पर विचार-विमर्श शुरू किया है। इस पर आम लोगों, संस्थानों और धार्मिक संगठनों से राय मांगी गई है। अभी देश में गोवा ही अकेला राज्य है जहां यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू है।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

3. भारी बारिश की वजह से 8 राज्यों में 33 की मौत; उत्तर-पश्चिमी राज्यों में 12 गुना तक ज्यादा बारिश

तस्वीर राजस्थान के जोधपुर की है। 24 से 48 घंटे के भीतर राज्य के हर इलाके में मानसून एक्टिव हो जाएगा। अभी इसका असर दक्षिण-पूर्वी और उत्तरी राजस्थान जिलों में है।

तस्वीर राजस्थान के जोधपुर की है। 24 से 48 घंटे के भीतर राज्य के हर इलाके में मानसून एक्टिव हो जाएगा। अभी इसका असर दक्षिण-पूर्वी और उत्तरी राजस्थान जिलों में है।

8 राज्यों में भारी बारिश और लैंडस्लाइड की घटनाओं में 33 लोगों की मौत हुई है। वहीं हिमाचल के मंडी जिले में लैंडस्लाइड के कारण 150 रोड अभी तक बंद हैं। उत्तर-पश्चिमी राज्यों में सामान्य से 2 से 12 गुना अधिक बारिश हुई है। आज MP, राजस्थान, गुजरात, UP, बिहार समेत 24 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं बिहार, सिक्किम, तेलंगाना, आंध्र और तमिलनाडु में मध्यम बारिश की संभावना है।

ये खबर अहम क्यों है: 27 जून तक देश में 141 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 115 मिमी ही हुई है। यानी ये सामान्य से 19% कम है। उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य से 46% अधिक बारिश हुई। दक्षिण में बारिश की 47% कमी है। मध्य भारत में 24% और पूर्वी व पूर्वोत्तर में 23% कम बारिश हुई है।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

4. हाईकोर्ट ने कहा- हिंदुओं की सहनशीलता की परीक्षा क्यों ली जाती है; आदिपुरुष के राइटर को नोटिस
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फिल्म आदिपुरुष की स्क्रीनिंग के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई की। कोर्ट की लखनऊ बेंच ने कहा कि हिंदुओं की सहनशीलता की परीक्षा क्यों ली जाती है? शुक्र है उन्होंने कानून नहीं तोड़ा। अदालत ने फिल्म के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर शुक्ला को नोटिस जारी कर एक हफ्ते में जवाब देने को कहा है। साथ ही केंद्र सरकार से पूछा है कि वह सिनेमैटोग्राफ एक्ट के तहत क्या कदम उठा रही है।

ये खबर अहम क्यों है: हाईकोर्ट में दाखिल याचिका में कहा गया है कि फिल्म में मां सीता का अपमान किया जा रहा है। वहीं फिल्ममेकर्स ने तर्क दिया है कि आदिपुरुष की कहानी को लेकर एक डिस्क्लेमर जोड़ा गया है। इस पर अदालत ने कहा कि क्या डिस्क्लेमर लगाने वाले लोग देशवासियों और युवाओं को बेवकूफ समझते हैं? आप भगवान राम, लक्ष्मण, भगवान हनुमान, रावण, लंका दिखाते हैं और फिर कहते हैं कि यह रामायण नहीं है?
खबर यहां पढ़ें…

5. गोल्डी बराड़ बोला- हम सलमान खान को जरूर मारेंगे, लॉरेंस की जिंदगी का यही मकसद

गैंगस्टर लॉरेंस के करीबी गोल्डी बराड़ ने कहा है कि हम सलमान खान को जरूर मारेंगे। गोल्डी ने ये बातें एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में कही। वह इन दिनों कनाडा-अमेरिका में कहीं छिपा है। गोल्डी ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस के इंटरव्यू का जिक्र करते हुए कहा कि सलमान खान को मारना उनके जीवन का लक्ष्य है।

ये खबर अहम क्यों है: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की पिछले साल हुई हत्या के पीछे भी लॉरेंस का ही हाथ था। इस पूरी घटना को विदेश में बैठकर गोल्डी बराड़ ने मैनेज किया था। गोल्डी ने सभी से टाइअप किया था और लॉरेंस के इशारे पर हत्या को अंजाम दिया था।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

6. पाकिस्तान को आतंकवाद रोकना होगा; US ने कहा- बाइडेन और मोदी का साझा बयान सही

बाइडेन और मोदी ने साझा बयान में कहा था कि भारत और अमेरिका आतंकवाद और कट्टरवाद से लड़ने में एक साथ खड़े हैं। (फाइल)

बाइडेन और मोदी ने साझा बयान में कहा था कि भारत और अमेरिका आतंकवाद और कट्टरवाद से लड़ने में एक साथ खड़े हैं। (फाइल)

अमेरिका ने कहा है कि पाकिस्तान को आतंकवाद रोकना होगा। इस मुद्दे को उठाया जाता रहेगा और इस बारे में पाकिस्तान से बातचीत भी की जाएगी। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका दौरे पर प्रेसिडेंट बाइडेन के साथ जॉइंट स्टेटमेंट जारी किया था, जिसमें पाकिस्तान को आतंकवाद रोकने की नसीहत दी गई थी। इस पर पाकिस्तान ने नाराजगी जताई थी।

ये खबर अहम क्यों है: पाकिस्तान में अभी भी लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और ऐसे ही कई आतंकी संगठन मौजूद हैं। ये संगठन देश में लगातार आतंकी घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं। बीते साल कश्मीर में कुल 169 आतंकवादी मारे गए हैं। इनमें 127 लोकल, जबकि 42 पाकिस्तानी थे।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. मणिपुर हिंसा पर सेना का VIDEO- हमें कमजोर न समझें: 24 जून को भीड़ ने प्रतिबंधित संगठन के 12 लोगों को छुड़ाया था, महिलाएं ढाल बनी थीं (पढ़ें पूरी खबर)
  2. CAG केजरीवाल के सरकारी बंगले का ऑडिट करेगा: रेनोवेशन पर 53 करोड़ रुपए खर्च करने का आरोप, LG ने गृह मंत्रालय से की थी सिफारिश (पढ़ें पूरी खबर)
  3. राज्यसभा की 10 सीटों के लिए चुनाव 24 जुलाई को: उसी दिन काउंटिंग, एस जयशंकर, TMC के ओब्रायन सहित दस सदस्यों का कार्यकाल हो रहा खत्म (पढ़ें पूरी खबर)
  4. कश्मीर में 15 दिन में 11 पाकिस्तानी आतंकी मारे: 55 किलो ड्रग्स-12 हथियार जब्त; आज कुलगाम में मारे गए आतंकी ने वीडियो बनाया था (पढ़ें पूरी खबर)
  5. मोदी से अल्पसंख्यकों पर सवाल करने वाली पत्रकार ट्रोल: लोगों ने सबरीना को पाकिस्तानी कहा; अमेरिका बोला- ऐसा व्यवहार लोकतांत्रिक नहीं (पढ़ें पूरी खबर)
  6. चीन से कोई मिलिट्री एग्रीमेंट नहीं करेगा श्रीलंका: प्रेसिडेंट बोले- हमारे देश का इस्तेमाल भारत के खिलाफ नहीं होने देंगे; जल्द सुधरेगी इकोनॉमी (पढ़ें पूरी खबर)

अब खबर हटके…

सेल्फी के चक्कर में वंदे भारत में फंसे नेता जी, 52 किमी बाद स्टेशन पर उतरे

PM मोदी ने रांची से पटना के लिए वंदे भारत ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर गया स्टेशन पर एक नेता जी सेल्फी लेने के लिए ट्रेन में चढ़े और इतने मशगूल हो गए कि उन्हें पता ही नहीं चला कि ट्रेन कब चल पड़ी।

नेता ने एक शख्स को फोन लगाकर ट्रेन में फंसे होने की जानकारी दी और बताया कि अब वे अगले स्टेशन यानी जहानाबाद में उतरंगे। इस दौरान उन्हें ट्रेन में 52 किमी का सफर करना पड़ा।

भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

  1. कन्हैयालाल के हत्यारों के परिवार का पहला इंटरव्यू: पत्नी भाग गई, बच्चों को स्कूल में एडमिशन नहीं, पिता को ताना- वो जा रहा आतंकवादी का बाप
  2. टाइटन पनडुब्बी में मरने वाले शहजादा दाऊद की कहानी: दादा गुलाम भारत के सबसे बड़े धागा व्यापारी थे, फिर पाकिस्तान चले गए
  3. तख्तापलट की कोशिशों के बाद गायब पुतिन, सिर्फ रिकॉर्डेड भाषण: बयान से भी पलटी सरकार; क्या ये पुतिन के पतन की शुरुआत
  4. वर्ल्ड कप में 100 दिन बाकी, 100 इंटरेस्टिंग फैक्ट: भारत 2 बार एक रन से हारा, मलिंगा की डबल हैट्रिक और गेल के 49 छक्के
  5. 200 तरह की मिर्चियां उगाते थे आर.डी. बर्मन: मां ने कहा था- मेरी लाश पर होगी आशा भोसले से शादी, बैंक लॉकर अनसुलझा रहस्य
  6. PM मोदी ही क्यों लॉन्च करते हैं वंदे भारत: गांधी से मोदी तक, कैसे होता रहा है ट्रेनों का राजनीतिक इस्तेमाल
  7. 58 दिन में बनता है भगवान जगन्नाथ का रथ: 14 साल ट्रेनिंग, परीक्षा के बाद पुश्तैनी कारीगर कहलाता है रथ का महाराणा
  8. डेब्यू से पहले एक्टर का एक्सीडेंट, पैर काटना पड़ा: सूरज कन्नड़ फिल्म रथम की शूटिंग कर रहे थे, इसमें प्रिया वारियर भी
  9. बेटा समलैंगिक तो परिवार मानता इज्जत पर बट्‌टा: कोई मारपीट से सुधारना चाहता तो कोई समझता मनोरोगी, घर में झेलनी पड़ती नफरत

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

Previous articleजब लौटने लगे वैगनर ग्रुप के लड़ाके, तो रूसी लोगों ने उनके समर्थन में नारे लगाए, देखें
Next article2 दिन में 8 राज्यों के 33 लोगों की मौत:उत्तर-पश्चिमी राज्यों में 46% ज्यादा बारिश; हिमाचल में अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here