नई दिल्ली3 दिन पहले
- कॉपी लिंक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका और इजिप्ट के दौरे के बाद भारत वापस लौट आए हैं। रात 12:30 बजे उनका प्लेन दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर उतरा। PM का काफिला एयरपोर्ट से बाहर निकला तो BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा और दिल्ली के सभी सात भाजपा सांसदों ने उनका स्वागत किया।
इसके बाद PM एयरपोर्ट से अपने घर के लिए रवाना हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज PM मोदी कई अहम बैठकें कर सकते हैं।
PM मोदी का अमेरिका दौरा
PM मोदी 20 जून को अमेरिका पहुंचे थे। 21 जून को उन्होंने इंटरनेशनल योग दिवस पर UN के मुख्यालय पर करीब 135 देशों के प्रतिनिधियों के साथ योग किया।

कार्यक्रम में मोदी ने कई योगासन किए।
22 जून: PM मोदी का व्हाइट हाउस में स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात की। मोदी ने जो बाइडेन के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की। फिर PM मोदी ने अमेरिकी संसद को संबोधित किया।

मोदी अमेरिकी संसद को दूसरी बार संबोधित करने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं।
इसके बाद मोदी व्हाइट हाउस में आयोजित स्टेट डिनर में शामिल हुए। इसमें अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडेन, फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन समेत भारत के बिजनेस मुकेश अंबानी, आनंद महिंद्रा जैसे कई दिग्गज शामिल हुए। इस डिनर की तैयारी जिल बाइडेन की देखरेख में हुई थी।

स्टेट डिनर के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ बैठे।
23 जून: मोदी हाईटैक हैंडशेक प्रोग्राम में शामिल हुए। यहां माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्या नडेला, महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा, एपल के CEO टिम कुक और विदेश मंत्री एस जयशंकर समेत कई कंपनियों के CEOs मौजूद थे। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने PM मोदी को लाल रंग की एक टी-शर्ट गिफ्ट की।

मोदी और बाइडेन शुक्रवार की देर रात व्हाइट हाउस में हाईटैक हैंडशेक प्रोग्राम में शामिल हुए।
इस पर लिखा था- The Future is AI, यानी AI भविष्य है। साथ ही इसके नीचे अंग्रेजी में अमेरिका और इंडिया लिखा है। इसके बाद मोदी ने दुनिया भर की दिग्गज कंपनियों के सीईओ से मुलाकात की। फिर PM मोदी स्टेट लंच में शामिल हुए। जिसे वाइस प्रेसिडेंट कमला हैरिस ने होस्ट किया। इसमें मोदी सहित अन्य मेहमानों को मैंगो हलवा, समोसा और मसाला चाय जैसी डिश परोसी गई। इसके बाद PM मोदी ने अमेरिका में प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया।

PM मोदी ने वॉशिगंटन के रोनाल्ड रीगन सेंटर प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया।
PM का इजिप्ट दौरा
24 जून: PM मोदी इजिप्ट पहुंचे। यहां उन्होंने इजिप्ट के PM मैडबौली के नेतृत्व में मिस्र मंत्रिमंडल की इंडिया यूनिट के साथ एक राउंड टेबल चर्चा में भी भाग लिया। इसके बाद उन्होंने काहिरा में भारतीय प्रवासी बोहरा समुदाय के सदस्यों और योग टीचरों रीम जाबक और नाडा एडेल से मुलाकात की।

काहिरा में PM नरेंद्र मोदी ने मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मैडबौली से मुलाकात की।
25 जून: पीएम मोदी ने 11वीं सदी की अल-हाकिम मस्जिद का दौरा किया। इसे भारत के बोहरा समुदाय की सहायता से दोबारा बनाया गया है। प्रधानमंत्री हेलियोपोलिस स्मारक भी गए। यहां उन्होंने पहले विश्व युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। यह स्मारक राष्ट्रमंडल ने बनवाया है। यह उन 3,799 भारतीय सैनिकों को समर्पित है, जिन्होंने इजिप्ट में प्रथम विश्व युद्ध में अपनी जान गंवा दी थी।

PM मोदी ने हेलियोपोलिस स्मारक जाकर पहले विश्व युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।
इजिप्ट के प्रेसिडेंट अब्देल फतह अल-सीसी ने PM मोदी को इजिप्ट के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ नाइल’ से सम्मानित किया।