ममता बोलीं

कोलकाता2 महीने पहले

  • कॉपी लिंक

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अमित शाह को फोन करने के आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा- कोई साबित कर दे कि मैंने गृह मंत्री अमित शाह को फोन करके TMC के राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा बचाने की बात की तो मुख्मंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगी।

दरअसल, पिछले दिनों चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी की पार्टी ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (TMC) का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा खत्म कर दिया था। इसके बाद बंगाल में विपक्ष के नेता सुवेन्दु अधिकारी ने मंगलवार को कहा था कि ममता ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से रिक्वेस्ट की थी कि इस फैसले को रद्द करा दें।

बुधवार को राज्य सचिवालय में मीडिया से बातचीत में ममता ने कहा कि मेरी पार्टी का नाम ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस ही रहेगा। बता दें कि राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा छीने जाने के बाद TMC अब राज्य स्तर की पार्टी है।

ममता ने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में BJP को 200 से ज्यादा सीटें नहीं मिलेंगी।

ममता ने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में BJP को 200 से ज्यादा सीटें नहीं मिलेंगी।

संविधान पर बुलडोजर नहीं चलाया जा सकता
ममता ने कहा कि BJP सत्ता में है, इसलिए जो चाहे करती है, लेकिन वे यह नहीं समझते कि सत्ता अस्थायी होती है, कुर्सी आ-जा सकती है, लेकिन लोकतंत्र हमेशा कायम रहेगा। संविधान हमेशा के लिए जारी रहेगा, इसमें कुछ संशोधन हो सकते हैं, लेकिन इस संविधान पर बुलडोजर नहीं चलाया जा सकता है। इसलिए वे (BJP) आगामी 2024 का लोकसभा चुनाव नहीं जीतेंगे। BJP को 200 से ज्यादा सीटें नहीं मिलेंगीं।

विपक्षी एकता बवंडर की तरह होगी
विपक्षी एकता पर ममता ने कहा कि कभी-कभी चुप्पी अच्छी होती है। ऐसा मत सोचो कि विपक्ष एक साथ नहीं बैठा है। हम सभी मौजूद हैं और हर कोई एक दूसरे के साथ संपर्क बनाए हुए है। जब विपक्ष साथ आएगा तो यह बवंडर की तरह होगा।

मुकुल राय BJP विधायक हैं, हमें परवाह नहीं
मुकुल रॉय को लेकर ममता ने कहा कि ‌वे BJP विधायक हैं और यह पूरी तरह से उन पर निर्भर है कि वे कहां जाएं। आपको उनके बेटे सुभ्रांशु से पूछना चाहिए जिन्होंने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है। उनकी शिकायत पर प्रशासन ध्यान देगा। रॉय के परिवार का कहना है कि वे डिमेंशिया और पार्किंसंस रोग से पीड़ित हैं।

गुमशुदगी की शिकायत दर्ज होने के बाद वे दिल्ली में नाटकीय रूप से सामने आए और दावा किया कि वे अमित शाह से मिलना चाहते हैं। वह कभी TMC के साथ नहीं थे और वह ‌BJP के लिए काम करना जारी रखेंगे।

TMC से अलग होने के बाद रॉय बीजेपी के टिकट पर 2021 का विधानसभा चुनाव जीते थे, लेकिन बाद में पार्टी में वापस चले गए। उन्होंने BJP के नेतृत्व पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था।

ममता बनर्जी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें:

ममता बोलीं- सुना है 2024 तक हमें फंड नहीं मिलेगा, ऐसा हुआ तो आंचल फैलाकर माताओं से भीख मांग लूंगीं, पर दिल्ली नहीं जाऊंगीं

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि सुनने में आ रहा है कि अब हमें साल 2024 तक फंड नहीं मिलेगा। ऐसा हुआ तो जरूरत पड़ने पर मैं आंचल फैलाकर बंगाल की माताओं के सामने भीख मांग लूंगी, लेकिन भीख मांगने दिल्ली (केंद्र सरकार के पास) कभी नहीं जाऊंगी। ममता गुरुवार को कोलकाता में जनसभा को संबोधित कर रही थीं, उसी दौरान उन्होंने ये बातें कहीं। पढ़ें पूरी खबर…

​​​​​​ममता बनर्जी ने दो दिन का धरना शुरू किया, कहा- भाजपा जॉइन करने वाला हर कोई निर्दोष हो जाता है

धरने पर बैठने से पहले ममता ने बीआर अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

धरने पर बैठने से पहले ममता ने बीआर अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 29 मार्च से कोलकाता में दो दिवसीय धरना शुरू किया। बंगाल CM 100 दिन काम योजना और अन्य योजनाओं के लिए राशि जारी नहीं करने के चलते केंद्र सरकार के खिलाफ धरने पर बैठीं थी। इस दौरान उन्होंने BJP पर जमकर हमला किया। पूरी खबर पढ़ें

Previous article'मैं जानती हूं वो बीजेपी विधायक हैं', मुकुल रॉय के पाला बदलने की चर्चा, आया CM ममता का बयान
Next articleअमृतसर में JK पुलिस ने गैंगस्टर की प्रॉपर्टी की सील:जैश-ए-मोहम्मद को फंडिंग करने का आरोप; दुबई भाग चुका है अमरबीर सिंह गोपी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here