ममता बोलीं-मैं कांग्रेस के साथ,वो मेरे खिलाफ रोज लड़ती है:2024 की रणनीति पर कहा-जहां की क्षेत्रीय पार्टियां स्ट्रॉग, वहां बीजेपी से मुकाबला करने दें

ममता बोलीं- बंगाल में कांग्रेस मुझसे लड़ना बंद करे:अधीर रंजन ने कहा- बंगाल ही क्यों जहां जरूरत हुई वहां लड़ेंगे

कोलकाताएक महीने पहले

  • कॉपी लिंक
ममता ने कहा कि कर्नाटक में हम कांग्रेस के साथ हैं। जवाब में अधीर रंजन चौधरी ने कहा- चुनाव से पहले ममता बनर्जी ने कभी कहा है भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस को वोट दो? - Dainik Bhaskar

ममता ने कहा कि कर्नाटक में हम कांग्रेस के साथ हैं। जवाब में अधीर रंजन चौधरी ने कहा- चुनाव से पहले ममता बनर्जी ने कभी कहा है भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस को वोट दो?

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी गठबंधन की रणनीति और सीटों के बंटवारे पर बात की। उन्होंने कहा- मैं कर्नाटक में कांग्रेस के साथ हूं, लेकिन वो बंगाल में मुझसे लड़ना बंद करे। यह पॉलिसी सही नहीं है। अगर आपको कुछ अच्छा चाहिए तो त्याग भी करना होगा। CM राज्य सचिवालय नबन्ना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया के सवालों का जवाब दे रही थीं।

ममता के बयान पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हम बंगाल में ही क्यों, जहां जरूरत पड़ेगी वहां TMC के खिलाफ लड़ेंगे। कर्नाटक के चुनाव से पहले ममता बनर्जी ने कभी कहा है कि भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस को वोट दो?

आज कांग्रेस की जीत के बाद ममता बनर्जी को लगने लगा कि बिना कांग्रेस के बंगाल में उनका आगे बढ़ना मुश्किल है, क्योंकि बंगाल में कांग्रेस पार्टी की पकड़ बढ़ती जा रही है।

अब ममता बनर्जी का पूरा बयान पढ़ लीजिए…
ममता ने कहा कि मैं कोई जादूगर नहीं हूं और न ही ज्योतिषी हूं। मैं नहीं बता सकती कि भविष्य में क्या होगा। आप लोग अंग्रेजी समझते हैं इसीलिए मैं इंग्लिश में बात कर रही हूं। मेरी अंग्रेजी बहुत कमजोर है। हमें सिर्फ एक चीज पर ध्यान देना होगा, जहां रीजनल पार्टी स्ट्रॉन्ग हैं, वहां BJP फाइट नहीं कर सकती। जहां लोग बहुत हताश और निराश हैं, जहां सरकार के खिलाफ इनकम्बेंसी है, जैसे कर्नाटक को ही देख लीजिए। वहां जनता ने अपना फैसला दे दिया।

देश की अर्थव्यवस्था गर्त में जा रही है, लोकतांत्रिक अधिकारों पर बुलडोजर चल रहा है। रेसलर्स सड़क पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में जो क्षेत्रीय पार्टी जहां मजबूत है, उसे BJP का मुकाबला करना चाहिए। वहीं, अन्य विपक्षी दलों को उस पार्टी की मदद करनी चाहिए।

बिहार में नीतीश-तेजस्वी साथ, दिल्ली में आप मजबूत
ममता ने कहा कि अगर हम बंगाल की बात करें तो यहां हम BJP का मुकाबला कर सकते हैं। ठीक वैसे ही दिल्ली में आम आदमी पार्टी BJP का मुकाबला कर सकती है। बिहार में नीतीश, तेजस्वी साथ हैं। कांग्रेस और अन्य पार्टियां भी उनका साथ दे सकती हैं, इस बारे में मैं फैसला नहीं ले सकती।

बिहार के CM नीतीश कुमार और डिप्टी CM तेजस्वी यादव ने 23 अप्रैल को ममता बनर्जी से मुलाकात की थी।

बिहार के CM नीतीश कुमार और डिप्टी CM तेजस्वी यादव ने 23 अप्रैल को ममता बनर्जी से मुलाकात की थी।

इसी तरह चेन्नई, झारखंड, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, बिहार, ओडिशा, बंगाल और पंजाब यहां जनता में मजबूत पकड़ रखने वाली पार्टियों को प्रायोरिटी देनी चाहिए। जहां कांग्रेस मजबूत है, वहां उन्हें आगे किया जाए। इसमें किसी अन्य पार्टी को परेशानी नहीं होनी चाहिए, लेकिन उन्हें भी अन्य राज्यों में दूसरी पार्टियों को सपोर्ट करना चाहिए।

मैं कांग्रेस के साथ, वो मुझसे लड़ना बंद करे
ममता ने कहा- मैं कर्नाटक में कांग्रेस को सपोर्ट कर रही हूं, लेकिन वो रोज मेरे खिलाफ लड़ती है। उसे बंगाल में मेरे खिलाफ लड़ाई बंद करनी चाहिए। यह पॉलिसी ठीक नहीं है। यह सिर्फ कांग्रेस के लिए नहीं बल्कि हर पार्टी के लिए है। अगर आपको कुछ अच्छा चाहिए तो त्याग भी करना होगा।

लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी गठबंधन से जुड़ी अन्य खबरें भी पढ़ें…

बंगाल की CM से मिले नीतीश-तेजस्वी, ममता बोलीं- विपक्षी गठबंधन के साथ आने में कोई ईगो नहीं

2024 लोकसभा चुनाव में विपक्षी एकता को लेकर बिहार के CM नीतीश कुमार अपने डिप्टी तेजस्वी के साथ कोलकाता पहुंचे। दोनों ने बंगाल की CM ममता बनर्जी से मुलाकात की। नीतीश ने कहा कि बातचीत पॉजिटिव रही। ममता ने कहा- उन्हें भाजपा के खिलाफ विपक्षी गठबंधन के साथ जाने में कोई ईगो नहीं है। मैं चाहती हूं कि भाजपा अगले चुनाव में हीरो से जीरो बन जाए। पढ़ें पूरी खबर…

नवीन पटनायक बोले- मैं तीसरे मोर्चे का हिस्सा नहीं:2024 में पार्टी अकेले लड़ेगी, नीतीश से मुलाकात को बताया शिष्टाचार भेंट

2024 के आम चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए विपक्षी पार्टियां तीसरा मोर्चा बना रही हैं। इस बीच ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने तीसरे मोर्चा का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि बीजू जनता दल (बीजद) अकेले चुनाव लड़ेगी। हमेशा से उनकी यही योजना रही है। पढ़ें पूरी खबर…

Previous articleहरियाणा में 12वीं में नैंसी ने किया टॉप:बोली
Next articleकुंभ राशि वालों के धनधान्य में होगी वृद्धि, ऐसा रहेगा अन्य राशियों का हाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here