साक्षी मर्डर केस में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद:कोर्ट ने आरोपी साहिल की रिमांड 3 दिन बढ़ाई, मजिस्ट्रेट के घर पर पेशी हुई थी
  • Hindi News
  • National
  • Delhi Sakshi Sahil Murder Case; Police Investigation Update | Delhi Shahbad Dairy News

नई दिल्ली21 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
साहिल को सोमवार को ही बुलंदशहर में रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार किया गया था। - Dainik Bhaskar

साहिल को सोमवार को ही बुलंदशहर में रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार किया गया था।

साक्षी मर्डर केस में गुरुवार को दिल्ली पुलिस ने आरोपी साहिल द्वारा हत्या के लिए इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया है। गुरुवार को ही पुलिस ने उसे मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया था, जहां उसे 3 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया था। सुरक्षा कारणों के चलते मजिस्ट्रेट के घर पर उसकी पेशी की गई थी।

वहीं, बुधवार को पुलिस उसे घटनास्थल पर लेकर गई थी, जहां क्राइम सीन को रिक्रिएट किया गया था। पुलिस ने मौके पर साहिल से कुछ सवाल भी किए थे और केस की कड़ियों को जोड़ने की कोशिश की थी।

साहिल ने पांच लोगों के मर्डर की लिस्ट बना रखी थी
मर्डर को लेकर यह दावा किया जा रहा कि साहिल तीन-चार दिन से हत्या की योजना बना रहा था। उसके निशाने पर लड़की ही नहीं बल्कि, प्रवीण और दो-तीन अन्य युवक भी थे। उसने पांच लोगों के मर्डर की लिस्ट बना रखी थी। रविवार 28 मई को इनमें से जो भी उसे मिलता, वह उसकी हत्या कर देता।

साहिल ने चाकू मारने के बाद 6 बार नाबालिग के सिर पर पत्थर पटका था।

साहिल ने चाकू मारने के बाद 6 बार नाबालिग के सिर पर पत्थर पटका था।

साहिल की मेंटल हेल्थ का कराया जा सकता है टेस्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस की टीम सुरक्षा कारणों की वजह से बुधवार सुबह 4 बजे आरोपी को स्पॉट पर ले गई थी। साहिल से उस स्पॉट के बारे में पूछा गया, जहां उसने लड़की का इंतजार किया और फिर बेरहमी से हत्या की। केस से जुड़ा एक अन्य CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें नाबालिग वारदात से पहले जाते हुए नजर आई है।

पुलिस ने बताया कि अगर जरूरत पड़ी तो साहिल की मेंटल हेल्थ को जांचने के लिए टेस्ट भी कराया जा सकता है।

लड़की पिता ने कहा- बेटी को समझाया था कि अभी पढ़ाई-लिखाई की उम्र है

  • पुलिस को दी शिकायत में लड़की के पिता ने बताया कि मेरी लड़की की पिछले करीब 1 साल से साहिल नाम के लड़के से दोस्ती थी। साहिल दिल्ली की बरवाला जैन कॉलोनी का रहने वाला है।
  • पिता ने बताया- लड़की अक्सर हमारे सामने साहिल का जिक्र करती थी, लेकिन हम उसे समझाते थे कि बेटा अभी तू छोटी है, तेरी पढ़ने-लिखने की उम्र है। जब भी हम उसे समझाते थे तो वह हमसे नाराज होकर अपनी दोस्त नीतू के पास चली जाती थी।
  • उन्होंने कहा कि बेटी पिछले 10 दिन से नीतू के पास थी। 28-29 मई की रात को जब मैं अपने घर पर मौजूद था, तब उसकी दोस्त नीतू ने आकर हमें बताया कि साहिल नाम के लड़के ने साक्षी को चाकू और पत्थरों से मार दिया है। साहिल ने घटना से एक दिन पहले भी साक्षी के साथ झगड़ा किया था। जब मैं नीतू के साथ बी ब्लॉक में शाहबाद डेयरी पर पहुंचा तो वहां पर मेरी बेटी मृत पड़ी हुई थी उसके सिर पर घाव थे।

पुलिस ने FIR में लिखा है कि शव को सरसरी तौर पर देखने पर उसके सिर पर गहरी चोट थी, जो मुंह के बल पड़ी हुई थी। उसको सीधा करने पर उसके पेट पर भी चोट के निशान थे। उसकी आंतें बाहर निकली हुई थीं।

साहिल ने पहले लड़की का इंतजार किया। जैसे ही वह आई उस पर हमला कर दिया।

साहिल ने पहले लड़की का इंतजार किया। जैसे ही वह आई उस पर हमला कर दिया।

परिवार को 10 लाख की मदद की मंजूरी के लिए CM ने LG को भेजी फाइल
दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपए की सहायता राशि देने के लिए फाइल को स्वीकृत कर माननीय उपराज्यपाल को भेज दिया है। हम उनके परिवार के साथ खड़े हैं। उनका हर संभव सहयोग करेंगे।

नाबालिग मर्डर केस से जुड़ी अब तक की 3 बड़ी जानकारियां

1. साहिल एसी और फ्रिज मैकेनिक, पिता का नाम सरफराज
साहिल के मकान मालिक ने बताया कि उसके पिता का नाम सरफराज है और वह 2 साल से अपने परिवार के साथ बरवाला की जैन कालोनी में रह रहा था। साहिल फ्रिज और एसी सुधारने का काम करता था। उसे बुलंदशहर से सोमवार दोपहर 3 बजे उसके रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार किया गया।

2. साहिल और नाबालिग 3 साल से रिलेशनशिप में थे, लड़की ने दूसरे लड़के के नाम का टैटू बनवाया
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि लड़की ने हाथ पर एक दूसरे लड़के के नाम का टैटू बनवाया था। वो पहले प्रवीण नाम के लड़के से रिलेशनशिप थी। दोनों का ब्रेकअप एक साल पहले हुआ। इसके बाद वह साहिल के साथ रिलेशनशिप में आई। कुछ समय पहले लड़की फिर से प्रवीण से बात करने लगी थी।

3. दूसरे लड़के से बातचीत पर साहिल ने धमकी दी, लड़की ने नकली बंदूक से डराया था
साहिल ने 4 दिन पहले लड़की को धमकी दी थी कि वो किसी लड़के से बात न करें, लेकिन वो नहीं मानी। बीते दिनों लड़की ने खिलौने वाले बंदूक से साहिल को डराया था। उसने पुलिस में शिकायत करने की चेतावनी दी थी।

यह खबर भी पढ़ सकते हैं…

दिल्ली मर्डर केस में दो और किरदार सामने आए, दबंग लड़के ने साहिल को लड़की से दूर रहने की धमकी दी थी

साहिल ने नाबालिग को 20 से ज्यादा बार चाकू मारा।

साहिल ने नाबालिग को 20 से ज्यादा बार चाकू मारा।

दिल्ली में 16 साल की नाबालिग लड़की की हत्या केस में साहिल के साथ दो और लड़कों के नाम सामने आए हैं। पुलिस इस केस में लव जिहाद एंगल से भी जांच कर रही है। वहीं, साहिल को 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल ली है। पूरी खबर पढ़ें…

Previous articleएक क्लिक में पढ़ें 2 जून, शुक्रवार की अहम खबरें
Next articleBJP सांसद प्रीतम मुंडे पहलवानों के समर्थन में:बहन पंकजा बोली

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here