जालंधर लोकसभा उपचुनाव वोटिंग:पहले घंटे में 5.21% वोटिंग; AAP उम्मीदवार का पूर्व MP पर आरोप

जालंधरएक महीने पहले

  • कॉपी लिंक
जालंधर में मतदान के लिए लाइन में खड़े वोटर। - Dainik Bhaskar

जालंधर में मतदान के लिए लाइन में खड़े वोटर।

जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए बुधवार शाम 6 बजे वोटिंग खत्म हो गई। कुल 54 प्रतिशत वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा 57.4% वोटिंग शाहकोट और सबसे कम 48.9% जालंधर कैंट में हुई। करतारपुर में 54.7%, जालंधर वेस्ट में 56.4%, फिल्लौर में 55.8%, नकोदर में 55.4%, जालंधर नॉर्थ में 54.4%, आदमपुर में 54% और जालंधर सेंट्रल में 49% वोटिंग हुई।

वोटिंग के दौरान बाहरी जिलों के AAP विधायकों के जालंधर में होने को लेकर सियासी बवाल मच गया है। भाजपा के पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा ने चुनाव आयोग और DGP को शिकायत कर उनके खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की है। इससे पहले कांग्रेस कैंडिडेट कर्मजीत कौर चौधरी ने भी कार्रवाई की मांग को लेकर शिकायत की है।

ये तस्वीरें दूसरे जिलों के आप विधायकों की हैं, जिन पर आरोप है कि चुनाव आयोग की पाबंदी के बावजूद वोटिंग के दौरान वह जालंधर में रहे।

ये तस्वीरें दूसरे जिलों के आप विधायकों की हैं, जिन पर आरोप है कि चुनाव आयोग की पाबंदी के बावजूद वोटिंग के दौरान वह जालंधर में रहे।

इससे पहले कई जगहों पर बाहरी लोगों को पोलिंग एजेंट बनाने के खुलासे हुए। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें जिला छोड़ने की चेतावनी देनी शुरू कर दी है। उन्हें कहा गया कि जालंधर जिला छोड़ दें अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इसी दौरान शाहकोट के गांव रूपेवाला में आम आदमी पार्टी(AAP) और कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़ गए। शाहकोट से कांग्रेस MLA हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया ने आरोप लगाया कि बाबा बकाला से AAP विधायक दलवीर सिंह टोंग जालंधर में घूम रहे हैं। चुनाव आयोग के नियम के मुताबिक वोटिंग के दिन बाहरी आदमी जालंधर में नहीं आ सकता। इसके बावजूद विधायक यहां वोटरों को प्रभावित कर रहे हैं।

उधर आप नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस वर्करों ने धक्केशाही की। जिसके बाद विधायक टोंग को वहां कमरे में बंद कर दिया गया। मौके पर पुलिस ने वहां पहुंचकर विधायक को बाहर निकाला और अब थाने ले गई है।

AAP विधायक की गाड़ी घेरकर खड़े कांग्रेस MLA लाडी शेरोवालिया।

AAP विधायक की गाड़ी घेरकर खड़े कांग्रेस MLA लाडी शेरोवालिया।

गाड़ी में बैठे बाबा बकाला से AAP विधायक दलवीर सिंह टोंग।

गाड़ी में बैठे बाबा बकाला से AAP विधायक दलवीर सिंह टोंग।

वहीं जालंधर नॉर्थ में भी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के वर्कर भिड़ गए। यहां कांग्रेस वर्करों ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के कुछ लोग आए और उन्होंने वहां पर विरोधी दलों के बूथ तोड़ डाले। लोगों का कहना है कि जिन लोगों ने बूथों पर हमला किया वह सारे नशे में धुत थे।

महिला मंदीप कौर ने बताया कि वह अपने बूथ पर बैठे हुए थे कि वहां गंजी उसका भाई बॉबी अपने साथियों के साथ आए और उन्होंने सीधे हमला बोल दिया। न किसी से कोई कहासुनी हुई और न ही किसी ने उन्हें कोई बुरा भला कहा। मंदीप कौर ने कहा कि उसके कपड़े फाड़ दिए। गले से सोने की चेन भी छीन कर ले गए।

महिला ने कहा कि गंजी और उसके भाई ने बॉबी ने धमकी दी कि शाम तक उसकी और उसके बेटे को वह जान से मार डालेंगे। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि यदि उन्हें और उनके बेटे को कुछ हुआ तो इसकी जिम्मेदारी गंजी और बॉबी की होगी। इसी दौरान एक व्यक्ति ने बताया भाजपा के बूथ पर बैठे कार्यकर्ता का सिर फोड़ दिया गया। वहीं आम आदमी पार्टी नेता दिनेश ढल्ल ने कहा कि यह मामूली कहासुनी हुई थी।

जालंधर नॉर्थ में झड़प के बाद पहुंची पुलिस पूछताछ करती हुई।

जालंधर नॉर्थ में झड़प के बाद पहुंची पुलिस पूछताछ करती हुई।

सांसद के निधन के बाद हो रहा चुनाव
जालंधर से सांसद संतोख सिंह चौधरी की राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान इसी साल जनवरी में हार्ट अटैक से निधन हो गया था। जिसके बाद यहां उपचुनाव हो रहा है। मतगणना 13 मई को होगी। विधानसभा क्षेत्रों वाली इस लोकसभा सीट पर 1972 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं, जिन पर जिले के 16 लाख 21 हजार वोटर नए सांसद का चुनाव करेंगे।

मतदान की तस्वीरें देखिए…

जालंधर कैंट से कांग्रेस MLA प्रगट सिंह ने मतदान किया।

जालंधर कैंट से कांग्रेस MLA प्रगट सिंह ने मतदान किया।

मतदान अपडेट्स…

  • AAP के उम्मीदवार सुशील रिंकू जालंधर वेस्ट में वोट डालने पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस कैंडिडेट कर्मजीत कौर चौधरी के गद्दार कहे जाने पर पलटवार किया। रिंकू ने कहा- गद्दारी तो इन्होंने की। 9 साल में सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों के बजाय अपने फंड का सारा पैसा फिल्लौर विधानसभा में लगाया ताकि बेटे विक्रमजीत चौधरी का राजनीतिक करियर मजबूत कर सकें।
  • कांग्रेस उम्मीदवार कर्मजीत कौर भी वोट डालने घर से निकल गई हैं। उन्होंने कहा- ‘लोग उस विचारधारा को वोट दें, जिसमें उन्हें लगता है कि यह देश व पंजाब के लिए फायदेमंद हो। उन्होंने सभी लोगों से वोट डालने की अपील की’।
  • अकाली-बसपा के उम्मीदवार डॉ. सुखविंदर सुक्खी ने कहा कि अकाली दल व बसपा के वर्करों में उत्साह है। फिल्लौर में पहले अकाली दल और बसपा का कॉम्पिटिशन रहता था लेकिन अब दोनों इकट्ठे हैं तो इसका फायदा हमें मिलेगा। सांसद चौधरी का जाना दुखदायी है, लेकिन 9 साल सांसद रहते हुए उन्होंने एक काम नहीं किया। आम आदमी पार्टी ने महिलाओं के लिए 1000 की गारंटी दी और मैंने विधानसभा में पूछा तो कहा कि इसके बारे में नहीं सोच रहे हैं। BJP का यहां कोई आधार नहीं है।
  • BJP कैंडिडेट इंदर इकबाल अटवाल ने कहा कि लोगों का मन बदल चुका है। इस बार वे रिवायती पार्टियों को छोड़कर PM नरेंद्र मोदी को सत्कार देना चाहते हैं। वोटर ये महसूस कर रहा है कि कांग्रेस ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की। पंजाब में AAP सरकार में एक मंत्री करप्शन में फंसा। दूसरे को रिजाइन करना पड़ा। एक और मंत्री की वीडियो घूम रही है। संगरूर से इन्हें जवाब मिल गया, अब दोआबा भी इन्हें जवाब देगा। PM नरेंद्र मोदी ने जालंधर को स्मार्ट सिटी में 850 करोड़ रुपया दिया, लेकिन राज्य की सरकार ने उसे लोगों के लिए नहीं लगाया।
जालंधर उपचुनाव में चारों प्रमुख पार्टियों के उम्मीदवार।

जालंधर उपचुनाव में चारों प्रमुख पार्टियों के उम्मीदवार।

पढ़िए… किस पार्टी के आगे क्या चुनौती

कांग्रेस के आगे इस उपचुनाव में अपना गढ़ बचाने की चुनौती है, क्योंकि पिछली 4 बार से लगातार कांग्रेस यहां से जीतती रही है। संतोख सिंह चौधरी भी लगातार 2 बार यहां से सांसद चुने गए। इस बार कांग्रेस ने उनकी पत्नी कर्मजीत कौर काे टिकट दी है।

आम आदमी पार्टी (AAP) के आगे छवि बचाने की चुनौती है। राज्य में सरकार बनने के बाद वे संगरूर चुनाव हार चुके हैं। ऐसे में यहां भी हारे तो सरकार के कामकाज पर सवाल उठेंगे। इसे देखते हुए आप ने कांग्रेस के पूर्व MLA सुशील रिंकू को पार्टी में शामिल कर टिकट दी है।

भाजपा के आगे किसान आंदोलन के बाद पैदा हुई नाराजगी को दूर करना बड़ी चुनौती है। इसी वजह से पूर्व अकाली MLA इंदर इकबाल अटवाल को पार्टी में शामिल करवाकर उम्मीदवार बनाया गया है।

अकाली दल के आगे अस्तित्व बचाने की चुनौती है क्योंकि वह पंजाब में लगातार 2 विधानसभा चुनाव हार चुके हैं। यहां भी हारे तो अगले साल 11 महीने बाद होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है। अकाली दल को चुनाव में बसपा का भी साथ मिला हुआ है।

चुनाव मैदान में 15 पुरुष, 4 महिला उम्मीदवार
जालंधर सीट पर कुल 19 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें 15 पुरुष और 4 महिला उम्मीदवार हैं। महिला उम्मीदवारों में कांग्रेस की कर्मजीत कौर चौधरी प्रमुख हैं, जिन्हें सांसद पति संतोख सिंह चौधरी के निधन के बाद टिकट दी गई है। इन 19 उम्मीदवारों में 3 राष्ट्रीय पार्टी, 1 क्षेत्रीय पार्टी, 7 गैर मान्यता प्राप्त पार्टी से और 8 आजाद उम्मीदवार हैं।

73 NRI और 41 ट्रांसजेंडर वोटर भी
जालंधर लोकसभा सीट पर कुल 16 लाख 21 हजार 759 वोटर हैं। जिनमें से 8 लाख 44 हजार 904 पुरुष और 7 लाख 76 हजार 855 महिला वोटर हैं। इनके अलावा 10 हजार 286 दिव्यांग वोटर हैं। सर्विस वोटरों की गिनती 1850 है। वहीं 73 NRI और 41 ट्रांसजेंडर वोटर हैं।

विधानसभा सीटों के लिहाज से AAP व कांग्रेस का दबदबा…

2019 में हुए लोकसभा चुनाव का परिणाम…

जालंधर चुनाव से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

जालंधर उपचुनाव में पोलिंग एजेंटों को लेकर बवाल:कांग्रेस और BJP बोली- AAP ने बाहरी लोगों को यहां बिठाया; मंत्री बैंस बोले- इनके बूथ खाली

जालंधर कैंट से कांग्रेस MLA प्रगट सिंह ने बूथ पर बैठे बलजीत चंद शर्मा की फोटो शेयर की है। उन्होंने दावा किया कि बलजीत को आदमपुर के बूथ नंबर 85 में पोलिंग एजेंट बनाया गया है, जबकि बलजीत डेरा बस्सी से आम आदमी पार्टी का ब्लॉक प्रधान है (पूरी खबर पढ़ें)

जालंधर लोकसभा उपचुनाव की PHOTOS: वोटरों में उत्साह; बुजुर्गों व पहली बार वोट डालने वालों को सर्टिफिकेट; ढोल के साथ स्वागत

जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए सुबह 8 बजे से मतदान जारी है। वोटिंग के लिए वोटरों में उत्साह देखने को मिल रहा है। ढोल के साथ वोटरों का स्वागत किया जा रहा है। पोलिंग स्टेशन पर बुजुर्गों व पहली बार वोट डालने वालों को सर्टिफिकेट दिए जा रहे हैं। इसके साथ स्कूलों के स्टूडेंट्स वालंटियर बन लोगों की मतदान करने में मदद कर रहे हैं (पढ़ें पूरी खबर)

जालंधर लोकसभा उपचुनाव-2023:करप्शन, रोजगार और लॉ एंड ऑर्डर का शोर….मगर 42% दलित वोटरों के हाथ जीत की डोर

जालंधर लोकसभा उपचुनाव का प्रचार आखिरी दौर में है। राज्य की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार अपनी उपलब्धियां गिना रही है। सरकार को लगता है कि विरोधियों को जेल भेजने की बातों पर लोग तालियां बजा रहे हैं तो निश्चित ही वोटर प्रभावित होंगे। वहीं विपक्षी दल कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा खामियां गिनवा रहे हैं। उन्हें लगता है कि लॉ एंड ऑर्डर संभालने में फेल्योर और सरकार चलाने के काबिल न होने के आरोप पर वोटर उन्हें वोट देंगे (पूरी खबर पढ़ें)

Previous article10 राज्यों में बारिश, 17 राज्यों में बढ़ेगा तापमान:देश के ज्यादातर हिस्सों में चलने लगेगी लू; कई राज्यों में 9 डिग्री तक बढ़ा तापमान
Next articleजजो को सेंसटिव हार्ट और अलर्ट माइंड की जरूरत:दिल्ली HC ने 15 साल पुराने रेप केस मामले में की टिप्पणी, आरोपी बरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here