IPS रवि सिन्हा RAW चीफ बने:30 जून को चार्ज लेंगे, दो साल रहेगा कार्यकाल; अभी कैबिनेट सचिवालय में स्पेशल सेक्रेटरी हैं
  • Hindi News
  • National
  • RAW Chief Ravi Sinha | Chhattisgarh IPS Officer Ravi Sinha Appointed As RAW Chief

नई दिल्ली3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
रवि सिन्हा बिहार के भोजपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से पढ़ाई की। रवि ने साल 1988 में UPSC की परीक्षा पास की थी। - Dainik Bhaskar

रवि सिन्हा बिहार के भोजपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से पढ़ाई की। रवि ने साल 1988 में UPSC की परीक्षा पास की थी।

छत्तीसगढ़ कैडर के सीनियर IPS अधिकारी रवि सिन्हा को भारत की खुफिया एजेंसी RAW (रिसर्च एंड एनालिसेस विंग) का नया चीफ नियुक्त किया गया है। मौजूदा RAW चीफ सामंत कुमार गोयल का कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो रहा है, जिसके बाद रवि कार्यभार संभालेंगे।

1988 बैच के IPS अधिकारी रवि सिन्हा दो साल तक इस पद पर रहेंगे। अभी वे कैबिनेट सचिवालय में स्पेशल सेकेटरी के पद पर कार्यरत हैं।

बिहार से ताल्लुक रखते हैं IPS रवि
रवि सिन्हा बिहार के भोजपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से पढ़ाई की। रवि ने साल 1988 में UPSC की परीक्षा पास की। उन्हें भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी के तौर पर मध्य प्रदेश कैडर मिला।

साल 2000 में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल इलाकों को काटकर छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना की। तब सिन्हा तकनीकी रूप से छत्तीसगढ़ काडर में चले गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक IPS रवि सिन्‍हा को ‘ऑपरेशन मैन’ के नाम से भी जाना जाता है। वो खुफिया तरीके से काम करने के लिए जाने जाते हैं।

जम्मू-कश्मीर, उत्तर पूर्वी राज्यों में सेवाएं दे चुके रवि
रवि सिन्हा को भारत के पड़ोसी देशों के मामले में विशेषज्ञ माना जाता है। वे जम्मू-कश्मीर में भी सेवाएं दे चुके हैं और उत्तर पूर्वी राज्यों के साथ ही देश के अन्य हिस्सों में भी तैनात रह चुके हैं।

RAW में वे दो दशकों से अधिक समय से नंबर दो की पोजिशन पर सेवा दे रहे हैं। वे वर्तमान में RAW के ऑपरेशंस विंग के प्रमुख हैं। सिन्हा को खुफिया जानकारी जुटाने में आधुनिक तकनीक लागू करने का श्रेय दिया जाता है।

सिन्हा की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब पाकिस्तान राजनीतिक और आर्थिक रूप से अस्थिर है, सिख उग्रवाद को विदेशों से हवा दी जा रही है और पूर्वोत्तर में, खासकर मणिपुर में, हिंसा को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं।

मौजूदा रॉ चीफ के नाम ये उपलब्धियां
अगर मौजूदा रॉ चीफ सामंत गोयल की बात करें तो वे पंजाब कैडर के IPS हैं। जून 2019 में उन्हें रॉ चीफ नियुक्त किया गया था। उन्होंने अनिल धस्माना की जगह ली थी।

इस पद पर रहते हुए सामंत गोयल ने कई उपलब्धियां अपने नाम कीं। उनके कार्यकाल में कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया गया। इसके साथ ही पाकिस्तान में बालाकोट एयरस्ट्राइक को अंजाम दिया गया।

भारतीय खुफिया एजेंसी से जुड़ी अन्य खबरें भी पढ़ें…

आरएन काव थे भारतीय खुफिया एजेंसी RAW के पहले चीफ, उन्हें क्यों कहा जाता था मास्टरस्पाई

रामेश्वर नाथ काव की समझ और बेहतरीन रणनीति की वजह से ही भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ को पूरी दुनिया में एक अलग पहचान और कामयाबी मिली।

रामेश्वर नाथ काव की समझ और बेहतरीन रणनीति की वजह से ही भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ को पूरी दुनिया में एक अलग पहचान और कामयाबी मिली।

आरएन काव या रामेश्वर नाथ काव, भारतीय खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग यानी रॉ (RAW) के पहले प्रमुख और भारत के मास्टरस्पाई के नाम से मशहूर हैं। 10 मई 1918 को जन्मे रामेश्वर नाथ काव की समझ और बेहतरीन रणनीति की वजह से ही भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ को पूरी दुनिया में एक अलग पहचान और कामयाबी मिली। पढ़ें पूरी खबर…

Previous articleमैनपुरी में एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या:भतीजे ने पहले चचेरे भाई फिर ताऊ समेत तीन को गोली मारी, एक महिला की हालत गंभीर
Next articleफिल्म आदिपुरुष के विरोध में उतरी करणी सेना:सूरजपाल अम्मू बोले

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here