रूस में भारतीय यात्रियों को सूप-रोटी मिली, जमीन पर सोए:अमेरिका जाते वक्त इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी, एअर इंडिया ने दूसरी फ्लाइट भेजी

रूस में भारतीय यात्रियों को सूप-रोटी मिली, जमीन पर सोए:अमेरिका जाते वक्त इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी, एअर इंडिया ने दूसरी फ्लाइट भेजी

नई दिल्ली15 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
यह वीडियो एक पैसेंजर ने टि्वटर पर शेयर किया है। उसका दावा है कि रूस में पैसेंजर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। - Dainik Bhaskar

यह वीडियो एक पैसेंजर ने टि्वटर पर शेयर किया है। उसका दावा है कि रूस में पैसेंजर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

रूस के मगदान में फंसे भारतीय यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां शाकाहारियों को खाने के नाम पर सूप और रोटी दी गई साा ही सभी यात्रियों को जमीन पर सोने के लिए मजबूर होना पड़ा।

ये यात्री मंगलवार को नई दिल्ली से अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को के लिए एअर इंडिया की फ्लाइट से रवाना हुए थे। इंजन में खराबी के कारण रूस के मगदान एयरपोर्ट पर इस फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। अब यात्रियों को सैन फ्रांसिस्को पहुंचाने के लिए एअर इंडिया की फ्लाइट मुंबई से रवाना हुई है।

पैसेंजर का दावा टॉयलेट और बाथरूम की व्यवस्था भी ठीक नहीं है।

पैसेंजर का दावा टॉयलेट और बाथरूम की व्यवस्था भी ठीक नहीं है।

पैसेंजर ने VIDEO शेयर करके बताई परेशानी
मगदान में फंसे पैसेंजर्स में से एक ने वीडियो शेयर करके लोगों को हो रही परेशानियों के बारे में जानकारी दी। उसका दावा है कि खाने-पीने में दिक्कत आ रही है। यहां सिर्फ सी-फूड और नॉनवेज मिल रहा है। जो लोग शाकाहारी हैं, उन्हें सिर्फ रोटी और सूप दिया गया। रात में लोगों को जमीन पर गद्दा बिछाकर सोना पड़ा।

एक कमरे में 20 लोगों को रखा गया। टॉयलेट और बाथरूम की व्यवस्था भी ठीक नहीं है। इसके अलावा लैंग्वेज के चलते भी परेशानी हो रही है।

एअर इंडिया की तरफ से यह ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया गया है। यह बयान कंपनी ने टि्वटर पर शेयर किया है।

एअर इंडिया की तरफ से यह ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया गया है। यह बयान कंपनी ने टि्वटर पर शेयर किया है।

फ्लाइट में 216 पैसेंजर और 16 क्रू मेंबर सवार थे
मगदान में लैंड हुई एअर इंडिया की फ्लाइट AI173 में 216 पैसेंजर और 16 क्रू मेबर्स सवार थे। एअर इंडिया का कहना है कि मगदान या उसके पास के शहरों में उनका कोई कर्मचारी नहीं है। कंपनी ने रूस सरकार के अफसरों की हेल्प लेकर पैसेंजर्स के होटल में ठहरने की व्यवस्था की है।

एअर इंडिया ने यात्रियों का सैन फ्रांसिस्को पहुंचाने के लिए दूसरी फ्लाइट भेजी है। मुंबई से बुधवार दोपहर एक बजे यह फ्लाइट रवाना हुई। पैसेंजर्स के लिए जरूरी सामान भी भेजा गया है।

अमेरिका भी फ्लाइट पर रखे है नजर
अमेरिकी सरकार ने भी कहा कि वह फ्लाइट डायवर्ट की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है। अमेरिकी फॅारेन डिपार्टमेंट के प्रिंसिपल डिप्टी स्पोक्सपर्सन वेदांत पटेल ने कहा कि यह नहीं पता कि विमान में कितने अमेरिकी नागरिक थे। यह फ्लाइट सैन फ्रांसिस्को आ रही थी, जाहिर है इसमें कुछ अमेरिकी भी होंगे।

विमान के इंजन में आई खराबी, मंगलवार को हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली से अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को जा रहे एअर इंडिया के विमान की मंगलवार को रूस के मगदान में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान के इंजन में अचानक आई खराबी की वजह से उसे मगदान की ओर डायवर्ट करना पड़ा।

एयरलाइन कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि 6 जून को एअर इंडिया की फ्लाइट AI-173 ने दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को के लिए उड़ान भरी थी। इंजन में तकनीकी खराबी के बाद उसे डायवर्ट करना पड़ा था और रूस के मगदान एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड करवा लिया गया। पढ़ें पूरी खबर…

Previous articleराजस्थान की गुड़िया ने जीता अमेरिकी महिला का दिल, बोली
Next articleसरकार ने खरीफ फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाया:कैबिनेट बैठक में BSNL के रिवाइवल के लिए ₹89 हजार करोड़ की भी मंजूरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here