गोवा-मुंबई वंदे भारत ट्रेन का इनॉगरेशन रद्द:ओडिशा ट्रेन हादसे के बाद फैसला, आज PM मोदी हरी झंडी दिखाने वाले थे

मडगांव19 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
मुंबई से गोवा के बीच चलने वाली यह देश की 19वीं वंदे भारत एक्सप्रेस होगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को इसका वीडियो शेयर किया था। - Dainik Bhaskar

मुंबई से गोवा के बीच चलने वाली यह देश की 19वीं वंदे भारत एक्सप्रेस होगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को इसका वीडियो शेयर किया था।

शनिवार को होने वाली गोवा की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस का इनॉगरेशन रद्द कर दिया गया है। PM मोदी वर्चुअली हरी झंडी दिखाने वाले थे। ओडिशा ट्रेन हादसे के बाद यह फैसला लिया गया है।

इस इवेंट में मडगांव स्टेशन पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी आने वाले थे। मगर उन्होंने सारे कार्यक्रम रद कर दिए हैं। रेल मंत्री शनिवार सुबह ओडिशा में ट्रेन हादसे वाली जगह पहुंचे।

देश में कहां-कहां चल रही है वंदे भारत एक्सप्रेस…

आठ कोच की होगी वंदे भारत एक्सप्रेस
फिलहाल महाराष्ट्र में 16-कोच वाली वंदे भारत ट्रेनें CSMT मुंबई-साईंनगर शिरडी, CSMT-सोलापुर और मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद रूट पर चल रही हैं। एक दूसरी ट्रेन नागपुर और बिलासपुर के बीच चल रही है। गोवा रूट पर वंदे भारत के अगले हफ्ते से रेग्युलर चलने की उम्मीद है। रेलवे के मुताबिक यह ट्रेन शुक्रवार को छोड़कर हफ्ते के बाकी 6 दिन चलेगी।

7 स्टेशनों पर होगा वंदे भारत का हॉल्ट
गोवा-मुंबई रूट पर वंदे भारत ट्रेन के 7 स्टॉपेज दिए गए हैं। इसके CSMT, दादर, ठाणे, पनवेल, रोहा, खेड, रत्नागिरी, कंकावली, थिविम और मडगांव स्टेशनों पर हॉल्ट रहेंगे। इसके पहले 16 मई को CSMT और मडगांव के बीच एक ट्रायल के दौरान ट्रेन ने लगभग सात घंटे में दूरी तय कर ली थी।

टिकटों की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि एक टिकट की कीमत 1400 रुपए के आसपास होगी। ट्रेन की अलग-अलग क्लास को देखते हुए टिकट की कीमत में बदलाव हो सकता है।

वंदे भारत से बढ़ी रेल यात्रियों की सुविधा
दुनिया में चौथा सबसे लंबा रेल नेटवर्क भारत का है। यहां 1.25 लाख किलोमीटर लंबे रेलवे ट्रैक पर हर रोज 11 हजार से ज्यादा ट्रेनें दौड़ती हैं। इन ट्रेनों के जरिए करीब 3 करोड़ लोग हर रोज सफर करते हैं। इतना बड़ा और लोगों से जुड़ा होने की वजह से भारत में रेलवे का अलग बजट ही पेश किया जाता था। 2016 में मोदी सरकार ने 92 साल पुरानी ये प्रथा बंद की।

वंदे भारत से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

PM ने नॉर्थ-ईस्ट की पहली वंदे-भारत को हरी झंडी दिखाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नॉर्थ-ईस्ट की पहली और देश की 18वीं वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। PM इस कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े। यह ट्रेन असम के गुवाहाटी से पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी के बीच चलेगी, जो 411 किलोमीटर की दूरी साढ़े 5 घंटे में तय करेगी। पढ़ें पूरी खबर…

Previous articleएक क्लिक में पढ़ें 3 जून, शनिवार की अहम खबरें
Next articleगोल्डन टेंपल के पास बम की सूचना से हड़कंप:पुलिस कंट्रोल रूम में फोन आया, सर्च ऑपरेशन के बाद निहंग, उसके 4 बच्चे हिरासत में

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here