हिसार में बाप ने बेटों को पिलाया जहर:फिर खुद भी पिया, हालत गंभीर; पत्नी झगड़ा करने की शिकायत देने थाने गई तो गुस्साया

हिसार में बाप ने बेटों को पिलाया जहर:फिर खुद भी पिया, हालत गंभीर; पत्नी झगड़े की शिकायत देने पुलिस थाने गई तो गुस्साया

हरियाणा के हिसार में एक व्यक्ति ने पत्नी के साथ झगड़ा किया। इसकी शिकायत पत्नी ने पुलिस को दी तो उसने दोनों बच्चों को कीटनाशक पिला दिया। इसके बाद खुद भी कीटनाशक पी लिया। पत्नी ने आसपास के लोगों की सहायता से उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

जहां पर पति और बड़े बेटे की हालत चिंताजनक है। पुलिस ने सीमा की शिकायत पर पत्नी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

बच्चों को जहर पिलाने वाला बाप बलराज।

बच्चों को जहर पिलाने वाला बाप बलराज।

शराब पीकर पत्नी के साथ किया झगड़ा
महिला सीमा ने पुलिस को बताया कि उसके दो लड़के हैं। बड़ा लड़का केशव 10 साल का और छोटा लड़का कार्तिक 7 साल का है। उसका पति बलराज गाड़ी चलाता है। 12 जून को उसने यूपी गाड़ी लेकर जाना था, लेकिन सुबह पहले उसने शराब पी। इसके बाद दोपहर को उसके साथ झगड़ा करने लग गया। वह उसके खिलाफ शिकायत देने थाने चली गई।

खुद भी पिया कीटनाशक
पुलिस ने उसे फोन किया और थाने में आने के लिए कहा। इसी बीच वह दुकान पर गया और कीटनाशक ले आया। उसने कमर को अंदर से कुंडी लगाकर बच्चों को स्प्रे पिला दी। इस बारे उसे पड़ोसियों ने फोन करके बताया। वह घर पहुंची तो देखा कि बलराज बच्चों को कीटनाशक पिला रहा है। उसने उन्हें बचाने की कोशिश की, तभी बलराज ने खुद भी कीटनाशक पी लिया।

पत्नी ने बुलाई पुलिस
इसके बाद उसने 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को बुलाया। फिर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहां पर उनकी तबीयत को देखते हुए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बरवाला पुलिस ने सीमा की शिकायत पर बलराज के खिलाफ बच्चों की हत्या का प्रयास और आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

Previous articleमां की हत्या की, बॉडी सूटकेस में भरकर थाने पहुंची:39 साल की फिजियोथेरेपिस्ट ने जुर्म कबूला, रोज का झगड़ा मर्डर की वजह
Next articleबंगाल पंचायत चुनाव…आज चुनाव आयोग की सर्वदलीय बैठक:हिंसा और चुनाव तारीख बढ़ाने की शिकायत, HC के पास फैसला सुरक्षित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here