- Hindi News
- National
- Andhra Pradesh Godavari River; Girl Rescues Herself Hanging From Plastic Pipe
गुंटूर3 दिन पहले
- कॉपी लिंक

बची हुई बेटी कीर्तना महिला के पहले पति की संतान है। नदी में लापता हुई एक साल की दूसरी बेटी उसके लिव इन पार्टनर की संतान है।
आंध्रप्रदेश के गुंटूर में एक शख्स ने अपनी लिव-इन पार्टनर से झगड़ा होने के बाद उसे और उसकी दो बेटियों को गोदावरी नदी में धक्का दे दिया। इस घटना में महिला और उसकी एक साल की बेटी नदी में लापता हो गई, जबकि 13 साल की लड़की ने प्लास्टिक का पाइप पकड़कर अपनी जान बचाई।
लड़की पाइप के सहारे आधे घंटे तक लटकी रही। उसने लटके-लटके ही डायल 100 को कॉल किया। इसके बाद पुलिस ने उसे बचाया और उसकी मां-छोटी बहन की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी सुरेश को अरेस्ट कर लिया है।
जानिए क्या था यह पूरा मामला…
पुप्पाला सुहासिनी नाम की महिला गुंटूर के ताडेपल्ली में रहती थी। पति से मतभेद के कारण वह उससे अलग हो गई थी। 36 साल की महिला अपनी बेटी कीर्तना (13) के साथ रह रही थी और मजदूरी करती थी। दो साल पहले वह सुरेश से मिली। दोनों साथ रहने लगे। सुहासिनी और सुरेश की भी एक बेटी जर्सी (1) है।
कुछ दिन पहले सुहासिनी और सुरेश के बीच अनबन हुई थी और सुरेश ने सुहासिनी और बेटियों कीर्तना, जर्सी को खत्म करने का फैसला किया।

पुलिस ने कीर्तना को बचाने के बाद उसका फर्स्ट एड कराया।
तीनों को मारने से पहले दिनभर घुमाया
सुरेश ने तीनों को मारने की प्लानिंग की। शनिवार शाम वह उन्हें कई जगहों पर घुमाने ले गया। रविवार सुबह तक उनके साथ रहा। सुबह करीब 4 बजे सुरेश ने रावुलापालेम में गौतमी पुराने पुल पर कार रोकी। उसने तीनों को सेल्फी लेने के लिए मनाया और दीवार के सहारे खड़ा कर दिया।
इसके बाद उसने अचानक तीनों को नदी में धकेल दिया। सुहासिनी और जर्सी नदी में गिर गईं, लेकिन कीर्तना ने वहां लगा पाइप पकड़ लिया।
पुलिस ने दो टीम बनाकर सुरेश और सुहासिनी की तलाश शुरू की। मां-बेटी का पता नहीं चल सका है, जबकि सुरेश को अरेस्ट कर लिया गया है।

सुहासिनी और उसकी छोटी बेटी जर्सी को पुलिस नदी में तलाश रही है।
हत्या से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…
हथौड़ा मारकर बहन के लिव इन पार्टनर की हत्या

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में दो भाइयों ने एक दोस्त के साथ मिलकर अपनी बहन के लिव-इन पार्टनर की हथौड़ा मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद दोनों भाइयों ने लाश को नदी में फेंक दिया। पुलिस नदी में लाश की तलाश कर रही है। कल्याण पुलिस ने शनिवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पढ़ें पूरी खबर…
बेटी और उसके प्रेमी की हत्या, शव चंबल में फेंके

मुरैना के अंबाह में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी की हत्या कर दी। दोनों के शव चंबल नदी में फेंक दिए। रविवार को पुलिस चंबल नदी के रेह घाट पर पहुंची। SDRF की टीम ने चंबल नदी में शवों को तलाशने 7 घंटे तक अभियान चलाया। पढ़ें पूरी खबर…