पुणे2 महीने पहले
- कॉपी लिंक

पुणे में आंधी-बारिश से बचने के लिए कुछ लोग एक दुकान के पास खड़े थे। दुकान के पास ही लोहे का एक होर्डिंग लगा था। आंधी के चलते होर्डिंग दुकान पर गिर गया।
पुणे के पिंपरी चिंचवाड़ शहर के रावत किवले इलाके में सोमवार को लोहे का होर्डिंग गिरने से छह लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में दो लोग घायल हुए हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि मरने वालों में चार महिलाएं हैं।
घटना शाम 6:30 बजे की बताई जा रही है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव का काम शुरू कर दिया।
दरअसल, रावत किवले इलाके में कात्रज देहू सर्विस रोड पर आंधी और बारिश से बचने के लिए कुछ लोग एक दुकान के पास खड़े थे। दुकान के पास ही लोहे का एक होर्डिंग लगा था। आंधी के चलते होर्डिंग दुकान पर गिर गया, जिससे 8 लोग होर्डिंग के नीचे दब गए।
तस्वीरों में देखिए हादसा…

ये हादसे की सबसे पहली तस्वीरें हैं, जिसमें होर्डिंग के मलबे के नीचे कई लोग दबे दिख रहे हैं।

हादसे के बाद क्रेन की मदद से होर्डिंग के मलबे को हटाया गया।

हादसे के बाद लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की सलाह देती पुलिस की टीम।

हादसे की जानकारी मिलते ही दमकल की टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत-बचाव का काम शुरू कर दिया।

घटनास्थल पर कई बुलडोजर भी मौजूद थे, जिनकी सहायता से होर्डिंग का मलबा हटाया गया

राहत-बचाव के काम में स्थानीय लोगों ने भी दमकल टीम की मदद की।
आंधी से कई इलाकों में होर्डिंग गिरने की खबरें आईं
सोमवार शाम आई आंधी में शहर के कई अन्य इलाकों में भी होर्डिंग गिरने की घटनाएं हुईं। निगडी के ओटास्किम में भी एक होर्डिंग और एक सिग्नल पोल के गिरने की खबर है। वहीं, रावेत क्षेत्र के मुकाई चौक में ट्रैफिक पुलिस चौकी के पीछे एक पेड़ गिर गया।
ऐसे हादसों से जुड़ी अन्य खबरें भी पढ़ें…
दीवार गिरने से दो की मौत का LIVE VIDEO, कानपुर में 5 सेकेंड में गई नानी-नाती की जान

उत्तर प्रदेश के कानपुर में दीवार गिरने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। मरने वाले नानी-नाती थे। दरअसल, नानी कुर्सी पर बैठकर धूप सेंक रही थी। बगल में उनका नाती दीवार के गेट पर लटक कर झूला-झूल रहा था। तभी उनके ऊपर दीवार गिर गई। इसके नीचे दबकर दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर…
आजमगढ़ में महिला मजदूर की मौत तीन घायल, ईंट-भट्ठे की दीवार गिरने से हुआ हादसा

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के टैनी गांव में ईंट-भट्ठे की दीवार गिरने से एक महिला मजदूर की मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य मजदूर घायल हो गए। घायल मजदूरों को गंभीर हालत में माहुल बाजार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ मजदूरों को हॉयर सेंटर रेफर कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर…