- Hindi News
- National
- Tihar Jail Gang War; Gangster Tillu Tajpuriya Killed By Jitendra Gogi Gang | Delhi News
नई दिल्ली2 महीने पहले
- कॉपी लिंक

टिल्लू ताजपुरिया 2021 में हुए रोहिणी कोर्ट शूटआउट में मास्टर माइंड था। – फाइल फोटो
दिल्ली की तिहाड़ जेल में मंगलवार को गैंगस्टर सुनील उर्फ टिल्लू ताजपुरिया की हत्या कर दी गई। तिहाड़ के अफसरों ने बताया कि हत्या जितेंद्र गोगी गैंग के योगेश टुंडा, दीपक, राजेश और रियाज खान ने की। टिल्लू हाई सिक्योरिटी वार्ड में बंद था, यहां उस पर नुकीले हथियारों से हमला किया गया।
टिल्लू को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एक महीने में तिहाड़ जेल में यह दूसरे गैंगस्टर की हत्या हुई है।
टिल्लू रोहिणी कोर्ट में 24 सितंबर 2021 को हुए शूटआउट में आरोपी था। उसके गैंग के 2 लोगों ने जितेंद्र गोगी की कोर्ट में हत्या कर दी थी। वो वकील की पोशाक में कोर्ट आए थे। दोनों शूटर्स को पुलिस ने कोर्ट में ही मार गिराया था।
खबर आगे पढ़ने से पहले आप इस पोल में शामिल होकर अपनी राय दे सकते हैं…
इस मर्डर से जुड़े 3 फोटोज…

ये फोटो टिल्लू ताजपुरिया की है, जिसकी मंगलवार को तिहाड़ में हत्या कर दी गई।

ये फोटो जितेंद्र गोगी की है, जिसकी सितंबर 2021 में रोहिणी कोर्ट में हत्या की गई थी। इसके गैंग के मेंबर्स ने टिल्लू का मर्डर किया।

सितंबर 2021 में हुए शूटआउट में टिल्लू ताजपुरिया गैंग के दोनों शूटर्स को पुलिस ने मार गिराया था।
टिल्लू ताजपुरिया के तिहाड़ में मर्डर की सिलसिलेवार स्टोरी
जेल सूत्रों के मुताबिक, योगेश टुंडा तिहाड़ में जेल नंबर 8 में बंद था। ये जेल फर्स्ट फ्लोर पर है। टिल्लू ताजपुरिया ग्राउंड फ्लोर पर जेल नंबर 9 में बंद था।
गोगी गैंग के योगेश टुंडा और दूसरे मेंबर्स मंगलवार सुबह 6:15 बजे अपने वार्ड की सिक्योरिटी ग्रिल काटकर बाहर आए। इसके बाद बेडशीट का इस्तेमाल करते हुए ग्राउंड फ्लोर पर कूद गए।
यहां पर टिल्लू को हाई-सिक्योरिटी वार्ड में रखा गया था। गोगी गैंग के सदस्य टिल्लू के वार्ड में लगी ग्रिल को काटकर अंदर घुसे।
जेल अधिकारी ने बताया कि गोगी गैंग ने लोहे के नुकीले हथियारों से टिल्लू पर हमला किया था। टिल्लू को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना में घायल एक अन्य रोहित का इलाज चल रहा है और वह खतरे से बाहर है।
कॉलेज के दिनों में टिल्लू और गोगी की दोस्ती मशहूर थी
गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया दिल्ली विश्वविद्यालय का छात्र था और श्रद्धानंद कॉलेज से पास आउट था। कॉलेज के दिनों में उसकी और जितेंद्र गोगी की दोस्ती मशहूर थी। दोनों दिल्ली विश्वविद्यालय के चुनाव में सीधे कभी नहीं उतरे पर दोनों अपने उम्मीदवार खड़े करते थे।
टिल्लू ताजपुरिया 24 सितंबर 2021 में दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में हुए शूटआउट का मास्टरमाइंड था। कोर्ट में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या के लिए टिल्लू ने ही दोनों शूटरों को ट्रेनिंग दिलाई थी। वकीलों जैसा दिखने, उनके जैसा प्रोफेशनल व्यवहार करने की ट्रेनिंग भी दी गई थी। कोर्ट में हुए शूटऑउट में दोनों शूटर मारे गए थे। इस मामले में पुलिस की तरफ से 111 पेज की चार्जशीट पेश की गई थी।
एक महीने पहले हुई गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया की हत्या

प्रिंस तेवतिया अक्टूबर-2019 में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के साथ हुए एनकाउंटर में घायल हुआ था। उसके पैर में गोली लगी थी। उसे दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था। यह फोटो तभी का है।
इससे पहले 14 अप्रैल को दिल्ली की तिहाड़ जेल में गैंगवार हुई थी, जिसमें गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया की हत्या कर दी गई थी। तिहाड़ की जेल नंबर 3 में किसी बात को लेकर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसी दौरान धारदार हथियार से चार गैंगस्टर्स पर हमला किया गया। इसमें प्रिंस के ऊपर 7 से 8 बार वार किया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, DDU अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
प्रिंस तेवतिया के मर्डर की पूरी स्टोरी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
गैंगवार से जुड़ी यह खबर भी पढ़ सकते हैं…
मध्यप्रदेश में सड़क पर कट्टे से फायरिंग, फिल्मी स्टाइल में भिंड की सड़क पर युवकों में गैंगवार

मध्यप्रदेश के भिंड में कोतवाली थाना क्षेत्र से कुछ ही मीटर दूरी पर युवाओं के दो ग्रुप आपस में भिड़ गए। दोनों में जमकर गैंगवार की तर्ज पर कट्टे से फायर किए गए। ये घटना इटावा रोड पर काली माता मंदिर के पास की है। ये पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। पूरी खबर पढ़ें…