- Hindi News
- National
- Funny Memes Shared On Karnataka Elections, Congress Supporters Danced With Joy, Users Said For BJP Look, Don’t Tolerate

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बहुमत का आंकड़ा पार करते हुए कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल की। चुनाव आयोग के मुताबिक, कांग्रेस को 42.93% वोट मिले, जबकि भाजपा 36.17% और जेडीएस को 12.97% वोट मिले। इसी बीच सोशल मीडिया पर कर्नाटक चुनाव से जोड़कर यूजर्स ने मजेदार मीम्स शेयर किए। भाजपा को बड़े मार्जिन से हराने के बाद यूजर्स बोले- अभी तो ये शुरुआत है।

कांग्रेस की धमाकेदार वापसी पर यूजर्स ने मीम्स शेयर कर भाजपा पर कटाक्ष किया कि ये सिर्फ शुरुआत है।

चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस नोताओं और कार्यकर्ताओं का रिएक्शन।

भाजपा की मौजूदा हालात को फनी अंदाज में दर्शाता ये मीम- देखो मत, सहा नहीं जाएगा।

कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं का वोटर्स के प्रति रिएक्शन दिखाता ये मीम- आप तो एकदम खजाना ही खोल दिए। .

जहां कांग्रेस कार्यालय में जश्न का माहौल है। वहीं, भाजपा कार्यालय की सूरत-ए-हाल बयां करता ये मीम- इतना सन्नाटा क्यूं है भाई।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव रिजल्ट्स अपडेट…
- कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार कनकपुरा सीट पर जीत गए हैं। वहीं, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई शिगगांव से आगे चल रहे हैं।
- जेडीएस नेता कुमारस्वामी चन्नापटना सीट पर आगे चल रहे हैं। जगदीश शेट्टार अपनी परंपरागत सीट हुबली-धारवाड़ पर पीछे चल रहे हैं।
- सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र ने कहा- मेरे पिता को मुख्यमंत्री बनना चाहिए। उधर, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बोले, “जय बजरंगबली, तोड़ दी भ्रष्टाचार की नली।”
