दिल्ली में लाल किले तक बाढ़:राजस्थान में सिंगल फीस फिर हर प्रतियोगी परीक्षा फ्री; सीमा हैदर के लिए भारत को धमकी
  • Hindi News
  • National
  • Dainik Bhaskar News Headlines; Delhi Yamuna Water Level Today Patna BJP Protest | Sushil Modi Nitish Kumar

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफदिल्ली में लाल किले तक बाढ़:राजस्थान में सिंगल फीस, फिर हर प्रतियोगी परीक्षा फ्री; सीमा हैदर के लिए भारत को धमकी

एक दिन पहलेलेखक: शुभेंदु प्रताप भूमंडल, न्यूज ब्रीफ एडिटर

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर दिल्ली में बाढ़ की रही। यहां पिछले 4 दिनों से यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। एक खबर राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे प्रतियोगी छात्रों से जुड़ी रही।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. PM मोदी फ्रांस के नेशनल डे यानी बैस्टिल डे पर बतौर चीफ गेस्ट शामिल होंगे। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ डेलिगेशन लेवल की बातचीत करेंगे। भारतीय और फ्रांसीसी कंपनियों के CEO और प्रमुख फ्रांसीसी हस्तियों से मुलाकात करेंगे।
  2. आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्पेस सेंटर से दोपहर 2:35 बजे चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग होगी। अगर ये मिशन कामयाब होता है तो भारत चंद्रमा पर पहुंचने वाला चौथा देश बन जाएगा। चंद्रयान 24-25 अगस्त को चांद पर उतरेगा।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से 3 मीटर ऊपर; 3 वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद, पीने के पानी पर संकट

पटरियों पर जलभराव के कारण दिल्ली में 15 जुलाई तक 300 से अधिक मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें और 406 पैसेंजर ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।

पटरियों पर जलभराव के कारण दिल्ली में 15 जुलाई तक 300 से अधिक मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें और 406 पैसेंजर ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।

दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से 3 मीटर ऊपर बह रही है। हालात ये हैं कि यमुना का पानी लाल किले तक पहुंच गया है। निचले इलाकों में लोगों की मदद के लिए NDRF की 16 टीमें लगाई गई हैं। राजधानी के 3 वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद हैं, दो दिन तक पीने के पानी की किल्लत हो सकती है।

ये खबर अहम क्यों है: दिल्ली में यमुना के जलस्तर ने 45 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। यहां आखिरी बार ऐसी बाढ़ साल 1978 में आई थी। सभी स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी 16 जुलाई तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद होने से पानी की सप्लाई 25% तक प्रभावित होगी।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

2. राजस्थान में एक बार फीस भरकर दे सकेंगे सभी कॉम्पिटिटिव एग्जाम; वन टाइम रजिस्ट्रेशन ही काफी
राजस्थान में सरकारी एग्जाम देने वाले कैंडिडेट्स को हर एग्जाम के लिए बार-बार रजिस्ट्रेशन कराने और एग्जाम फीस देने की जरूरत नहीं होगी। वन टाइम रजिस्ट्रेशन के बाद राज्य सरकार के अलग-अलग विभागों में निकलने वाली भर्ती परीक्षा में बैठ सकेंगे। ये नियम जुलाई से निकलने वाली भर्तियों पर लागू होगा।

ये खबर अहम क्यों है: राजस्थान में हर साल 30 लाख से ज्यादा कैंडिडेट कॉम्पिटिटिव एग्जाम देते हैं। इसमें सबसे ज्यादा भर्ती टीचर, पुलिस, ग्राम विकास अधिकारी समेत अन्य विभागों में होती है। ज्यादातर भर्तियां कर्मचारी चयन बोर्ड और स्टेट पब्लिक सर्विस कमीशन के माध्यम से की जाती है। फिलहाल कैंडिडेट को हर एग्जाम के लिए अलग-अलग फीस देनी पड़ती है।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

3. पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, भाजपा नेता की मौत; सांसद को भी पीटा

पटना में विधानसभा तक मार्च निकाल रहे BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करती पुलिस।

पटना में विधानसभा तक मार्च निकाल रहे BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करती पुलिस।

बिहार सरकार के खिलाफ विधानसभा तक मार्च निकाल रहे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान एक नेता की मौत हो गई। भाजपा का आरोप है कि पुलिस की पिटाई की वजह से मौत हुई। वहीं पुलिस का कहना है कि नेता बेहोशी की अवस्था में मिले थे। उनके शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं थे। पुलिस ने एक सांसद को भी लाठी से पीटा और धक्का दिया।

ये खबर अहम क्यों है: शिक्षकों की भर्ती को लेकर बिहार में कई दिनों से बवाल चल रहा है। BJP विधायकों ने12 जुलाई को नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने और तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग को लेकर बिहार विधानसभा के बाहर नारेबाजी की थी। इसके बाद विधानसभा मार्च का आह्वान किया था। यहां अगले साल लोकसभा की 40 और 2025 में विधानसभा की 243 सीटों पर चुनाव होने हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

4. भारत में ₹20 लाख में टेस्ला कार लाएंगे मस्क; यहां हर साल 5 लाख इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने का टारगेट
एलन मस्क की EV मैन्युफैक्चरिंग कंपनी टेस्ला इंडियन मार्केट में 20 लाख रुपए की कीमत में इलेक्ट्रिक कार लेकर आएगी। कंपनी का टारगेट भारत में प्लांट लगाकर हर साल 5 लाख इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने का है। मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने के लिए टेस्ला सरकार से बात कर रही है।

ये खबर अहम क्यों है: अगर टेस्ला भारत में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाती है तो इससे देश में रोजगार के मौके बढ़ेंगे। अमेरिका में टेस्ला कार की शुरुआती कीमत करीब 26.87 लाख रुपए है। वहीं भारत में कीमत 20 लाख रुपए से शुरू होगी। वहां के मुकाबले भारत में गाड़ियां 15 से 16 लाख रुपए सस्ती होंगी। टेस्ला की सबसे कम दाम वाली कार फुल चार्ज होने पर 535 किलोमीटर चलती है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

5. इमैनुएल मैक्रों ने मोदी के लिए डिनर होस्ट किया; मोदी बोले- फ्रांस आना घर आने के जैसा

फ्रांस के प्रेसिडेंट पैलेस पहुंचने पर राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने PM मोदी का गले लगाकर स्वागत किया।

फ्रांस के प्रेसिडेंट पैलेस पहुंचने पर राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने PM मोदी का गले लगाकर स्वागत किया।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए देर रात प्राइवेट डिनर होस्ट किया। इससे पहले मोदी ने पेरिस में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा- फ्रांस आना घर आने जैसा है। भारत के लोग जहां जाते हैं मिनी इंडिया बना लेते हैं। मोदी ने फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न से भी मुलाकात की।

ये खबर अहम क्यों है: PM मोदी का ये दौरा ऐसे वक्त पर हो रहा है, जब भारत-फ्रांस की स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को 25 साल पूरे हो गए हैं। भारत की डिफेंस काउंसिल ने इंडियन नेवी के लिए फ्रांस से 26 राफेल-M लड़ाकू विमान खरीदने के प्रपोजल को मंजूरी दी है। इसके अलावा नेवी फ्रांस से 3 स्कॉर्पीन क्लास सबमरीन भी खरीदेगी। भारत दुनिया का सबसे बड़ा हथियार खरीदार है।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

6. सीमा हैदर को पाकिस्तान भेजो, वरना 26/11 जैसा हमला होगा; मुंबई पुलिस को कॉल आया
सीमा हैदर को पाकिस्तान न भेजने पर आतंकी हमले की धमकी दी गई है। मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में फोन कर कहा गया कि सीमा नहीं लौटी, तो भारत बर्बाद हो जाएगा। 26/11 जैसा हमला दोबारा होगा। इंटेलिजेंस एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।

ये खबर अहम क्यों है: इससे पहले बलूचिस्तान के आतंकी संगठन ने भी ऐसी ही धमकी दी थी। पबजी गेम के जरिए सीमा का संपर्क नोएडा में रहने वाले सचिन से हुआ था। इसके बाद वह चार बच्चों को लेकर नेपाल होते हुए भारत। नोएडा में सचिन के साथ 50 दिन रही। राज खुला तो दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल, दोनों जमानत पर हैं। सीमा अब सचिन के साथ भारत में ही रहना चाहती है।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

7. ऑनलाइन जॉब के जाल में फंसे मध्य प्रदेश के दंपती; दो बच्चों को जहर देकर की आत्महत्या

दोनों बच्चों को जहर देने के बाद बाद भूपेंद्र ने अपनी भतीजी को परिवार की सेल्फी और सुसाइड नोट भेजा। इसके बाद पत्नी के साथ फांसी लगा ली।

दोनों बच्चों को जहर देने के बाद बाद भूपेंद्र ने अपनी भतीजी को परिवार की सेल्फी और सुसाइड नोट भेजा। इसके बाद पत्नी के साथ फांसी लगा ली।

भोपाल में ऑनलाइन ऐप के जाल में फंसे एक दंपती ने अपने दो बेटों को जहर देकर मार डाला, फिर सुसाइड कर लिया। दंपती के शव घर में फांसी के फंदे पर लटके मिले। भूपेंद्र विश्वकर्मा (38) कोलंबिया की कंपनी में ऑनलाइन जॉब करते थे। कंपनी ने उनका लैपटॉप हैक कर लिया और एडिटेड अश्लील वीडियो लैपटॉप पर मिले कॉन्टेक्ट पर वायरल कर दिए थे। इससे परेशान दंपती ने आत्महत्या कर ली।

ये खबर अहम क्यों है: दंपती ने ऑनलाइन जॉब के लिए ऐप्स डाउनलोड किए थे। जब आप ऐप डाउनलोड करते हैं, तो परमिशन में आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट, फोटो शेयर हो जाती हैं। इन्हीं फोटो और कॉन्टैक्ट का मिस यूज करते हुए इनको ब्लैकमेल किया गया। ऐसे में कोई भी ऐप डाउनलोड करने से पहले उसके बारे में जांच-पड़ताल कर लें। पूरी खबर यहां पढ़ें…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. जम्मू-कश्मीर में बिहार के 3 मजदूरों पर आतंकी हमला: तीनों का इलाज जारी, सेना ने इलाके की घेराबंदी की; तीन दिन पहले 10 आतंकी गिरफ्तार (पढ़ें पूरी खबर)
  2. सोना-चांदी के दामों में तेजी: सोना फिर साढ़े 59 हजार के पार, चांदी भी 73 हजार रुपए के ऊपर निकली (पढ़ें पूरी खबर)
  3. मानहानि केस- बाढ़ के चलते नहीं आ सके केजरीवाल-संजय: अहमदाबाद कोर्ट ने 26 जुलाई को बुलाया, PM मोदी की डिग्री से जुड़ा है मामला (पढ़ें पूरी खबर)
  4. यूक्रेन नहीं आना चाहते इजराइल के PM: जेलेंस्की बोले- मैंने नेतन्याहू को कई बार न्योता दिया, वो हमें मिसाइल डिफेंस सिस्टम भी नहीं देते (पढ़ें पूरी खबर)
  5. PM मोदी बोले-भारत UNSC का परमानेंट मेंबर नहीं: फिर वहां दुनिया की राय पर फैसले लेने का दावा कैसे, हम सबसे बड़ी आबादी (पढ़ें पूरी खबर)

अब खबर हटके…

पति ने सब्जी में टमाटर डाले, नाराज पत्नी ने घर छोड़ा; पति बोला- अब ऐसा नहीं करूंगा

पत्नी को वापस बुलाने की गुहार लगाने संजीव वर्मा थाने पहुंचा।

पत्नी को वापस बुलाने की गुहार लगाने संजीव वर्मा थाने पहुंचा।

मध्य प्रदेश के शहडोल में टिफिन सर्विस देने वाले संजीव ने पत्नी से बिना पूछे सब्जी में दो टमाटर डाल दिए। इससे नाराज पत्नी ने घर छोड़ दिया। अब पति उससे लौटने की मिन्नतें कर रहा है। पुलिस दोनों में सुलह कराने का प्रयास कर रही है। पति ने कसम खाई है कि जब तक टमाटर के दाम सामान्य होंगे, तब तक वो सब्जी में टमाटर नहीं डालेगा। पढ़ें पूरी खबर…

भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

Previous articleभास्कर अपडेट्स:लखनऊ में सिलेंडर फटने से घर में आग लगी; एक युवती की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
Next articleदिल्ली में 208.63 मीटर पर पहुंचा यमुना का पानी:सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए 23 हजार लोग; PM मोदी ने लिया हालात का जायजा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here