नई संसद के अंदर का पहला VIDEO:स्पीकर के पीछे अशोक चक्र, कालीन और डेस्क पर मोरपंख की डिजाइन; हर सीट पर स्क्रीन

नई दिल्लीएक महीने पहले

  • कॉपी लिंक
नई संसद का वीडियो PM मोदी ने शेयर किया। उन्होंने लिखा- नई संसद हर भारतीय को गौरवांवित करती है। यह वीडियो संसद की भव्यता को दर्शाता है। लोगों से अपने विचारों के साथ इसे सोशल मीडिया पर शेयर करने को कहा है। - Dainik Bhaskar

नई संसद का वीडियो PM मोदी ने शेयर किया। उन्होंने लिखा- नई संसद हर भारतीय को गौरवांवित करती है। यह वीडियो संसद की भव्यता को दर्शाता है। लोगों से अपने विचारों के साथ इसे सोशल मीडिया पर शेयर करने को कहा है।

नई संसद के इनॉगरेशन में अब 2 दिन बचे हैं। इससे पहले शुक्रवार को पहला वीडियो जारी किया गया। वीडियो की शुरुआत एंट्री गेट से होती है। फिर गुंबद पर लगा अशोक चिन्ह और बाहरी दीवारें इसके बाद लोकसभा और राज्यसभा का दृश्य नजर आता है।

लोकसभा और राज्यसभा स्पीकर की सीट के पीछे विशाल अशोक चक्र है। लोकसभा के कालीन पर मोरपंख की डिजाइन है। ऐसी ही प्रतीकात्मक डिजाइन सदस्यों के डेस्क पर बनी है। हर डेस्क पर स्क्रीन लगी हैं।

PM मोदी ने माय संसद माय प्राइड हैश टैग के साथ वीडियो शेयर करते हुए लिखा- नई संसद हर भारतीय को गौरवांवित करती है। यह वीडियो संसद की भव्यता को दर्शाता है। लोगों से अपील की कि अपने विचारों और वॉयस ओवर के साथ इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करें। इनमें से कुछ अच्छे वीडियो को वे रीट्वीट करेंगे।
नई संसद का वीडियो देखने के लिए इसी खबर के कवर इमेज पर क्लिक करें

Previous articleAlien धरती के बाहर से कैसे भेजेंगे संदेश? वैज्ञानिकों ने किया ये ट्रायल
Next articleजींद में पटवारी ने हड़पे किसानों के 2 करोड़:मुआवजा राशि क्रिकेट सट्‌टा-अय्याशी में उड़ाई; गर्लफ्रेंड के खाते में डाले लाखों रुपए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here