- Hindi News
- National
- West Bengal Panchayat Election 2023 Violence; Mamata Banerjee TMC Candidate, Congress
कोलकाता11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

13 जून को पंचायत चुनाव को लेकर साउथ परगना में हिंसा हुई। TMC समर्थकों ने 100 से ज्यादा पेट्रोल बम फेंके थे।
पश्चिम बंगाल में 8 जुलाई को होने वाले पंचायत चुनाव से पहले हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान कई इलाकों में गोलीबारी और विस्फोट में 3 लोगों की जान चली गई।
24 परगना में TMC कैंडिडेट के पिता की हत्या कर दी गई। मुर्शिदाबाद जिले में कांग्रेस कार्यकर्ता को गोली मारी गई। वहीं 24 परगना में ही क्रूड बम विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। पुरुलिया में भाजपा नेता का शव मिला है।
पंचायत चुनाव के लिए नामांकन शुरू होने के बाद, यानी 9 जून के बाद अब तक हिंसक घटनाओं में 10 लोग मारे गए हैं।
पंचायत चुनाव प्रचार में उतरीं ममता बनर्जी…

पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी 26 जून को चुनाव प्रचार के दौरान जलपाईगुड़ी के मालबाजार स्थित चाय की दुकान पर लोगों को चाय परोसती नजर आईं थी।
24 घंटे में 4 हिंसक घटनाएं
1. TMC कार्यकर्ता की हत्या: पुलिस अधिकारी ने बताया कि 52 साल के TMC कार्यकर्ता जियारुल मोल्ला की शनिवार को फुलमलंचा इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह कथलबेरिया ग्राम पंचायत में TMC उम्मीदवार मनवारा के पिता थे। बेटी मनवारा ने कहा- विरोधी दलों से हमें लगातार धमकियां मिल रहीं थीं। इसके बारे में पुलिस से शिकायत की थी।
2. BJP नेता का शव मिला: पुलिस को सोमवार को पुरुलिया जिले के बोडो इलाके से बंकिम हांसदा नाम के BJP नेता का शव मिला है।
3. कांग्रेस कार्यकर्ता को गोली मारी: मुर्शिदाबाद जिले के समसेरगंज में रविवार रात कांग्रेस कार्यकर्ता आरिफ शेख को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने समसेरगंज में सड़कों पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। कांग्रेस नेता बी शेख ने आरोप लगाया कि घटना के पीछे तृणमूल का हाथ है। तृणमूल ने इससे इनकार किया है।
4. क्रूड बम बनाने के दौरान विस्फोट: नॉर्थ 24 परगना जिले के हरोआ इलाके में रविवार रात क्रूड बम बनाने के दौरान विस्फोट हो गया। पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है।

17 जून को नॉमिनेशन पेपर स्क्रूटनी के दौरान TMC-BJP में झड़प हुई। केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक के काफिले पर भी हमला हुआ था।

तस्वीर साउथ 24 परगना जिले के कैनिन की है। यहां BDO ऑफिस के बाहर TMC के दो गुटों में मारपीट हुई। बमों से 100 से ज्यादा हमले किए गए।

मुर्शिदाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या के एक दिन बाद 10 जून को TMC के एक नेता को गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से पिस्टल बरामद की गई।
पंचायत चुनाव के लिए राज्य में सेंट्रल फोर्सेज की 822 कंपनियां तैनात
राज्य में पंचायत चुनाव की वोटिंग से पहले सेंट्रल फोर्सेज की 822 कंपनियां तैनात की गई हैं। स्टेट इलेक्शन कमिशन ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर इन कंपनियों की मांग की थी। कलकत्ता हाईकोर्ट ने 21 जून को राज्य चुनाव आयोग को राज्य में 24 घंटे के भीतर सेंट्रल फोर्स के 82 हजार जवान तैनात करने का आदेश दिया था। बढ़ती हिंसा के चलते हाईकोर्ट ने यह आदेश दिया था।
पश्चिम बंगाल राज्य चुनाव आयोग (SEC) ने सोमवार को कलकत्ता हाईकोर्ट को सूचित किया कि उसने आगामी पंचायत चुनावों के लिए केंद्रीय बलों को तैनात करने के आदेशों का पालन किया है। 61,636 मतदान केंद्रों में से लगभग 4,800 को संवेदनशील घोषित किया गया है।
8 जुलाई को पंचायत चुनाव के लिए मतदान, 11 जुलाई को रिजल्ट

बंगाल पंचायत चुनाव से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…
पश्चिम बंगाल गवर्नर से मिले स्टेट इलेक्शन कमिश्नर, राज्यपाल ने निष्पक्ष होकर काम करने की सलाह दी

पश्चिम बंगाल के स्टेट इलेक्शन कमिश्नर (SEC) राजीव सिन्हा ने आठ दिन पहले गवर्नर सीवी आनंद बोस से राजभवन में मुलाकात की थी। डेढ़ घंटे चली मीटिंग के दौरान राज्यपाल ने सिन्हा से कहा कि वे निष्पक्ष होकर काम करें। किसी भी पॉलिटिकल पार्टी की परवाह न करें और चुनाव में तटस्थ भूमिका निभाएं। पढ़ें पूरी खबर…