- Hindi News
- National
- Guwahati IndiGo Emergency Landing Photos Update; Rameswar Teli | Assam News
गुवाहाटी में इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:इंजन में आई खराबी; डिब्रूगढ़ जा रहे प्लेन में सवार थे केंद्रीय मंत्री और दो विधायक
गुवाहाटी19 दिन पहले
- कॉपी लिंक

फ्लाइट में 150 से ज्यादा यात्री सफर कर रहे थे। सभी सुरक्षित हैं।
असम के डिब्रूगढ़ जा रही इंडिगो की फ्लाइट ने रविवार को गुवाहाटी में इमरजेंसी लैंडिंग की। प्लेन के इंजन में खराबी आने के चलते ऐसा किया गया। फ्लाइट में 150 से ज्यादा लोग सफर कर रहे थे। इनमें केंद्रीय पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली भी शामिल थे। उनके साथ दो भाजपा विधायक प्रशांत फुकान और तेराश गोवाल्ला भी सफर कर रहे थे।
इंडिगो की 6E 2652 फ्लाइट चेन्नई से डिब्रूगढ़ के बीच चलती है। अधिकारियों के मुताबिक, प्लेन में बैठे सभी यात्री सुरक्षित हैं।

रामेश्वर तेली डिब्रूगढ़ से सांसद हैं। वे केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री भी हैं।
लैंडिंग से पहले 15-20 मिनट तक हवा में रहा प्लेन: मंत्री
केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली ने न्यूज एजेंसी को बताया, ‘लैंडिंग से पहले प्लेन 15-20 मिनट हवा में रहा। बाद में उसे गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई एयरपोर्ट पर भेजा गया, जहां इसने इमरजेंसी लैंडिंग की। सभी लोग सुरक्षित फ्लाइट से उतर गए।’ अधिकारियों ने रामेश्वर तेली को बताया कि ये फ्लाइट दोबारा उड़ान नहीं भरेगी।
केंद्रीय मंत्री असम के दुलियाजन, तिंगखोंग और तिनसुकिया में तीन मीटिंग्स में हिस्सा लेने के लिए डिब्रूगढ़ जा रहे थे। उनके साथ यात्रा कर रहे प्रशांत फुकान डिब्रूगढ़ से विधायक हैं। वहीं, तेराश गोवाल्ला दुलियाजन से विधायक हैं।
फ्लाइट की लैंडिंग से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें….
वाराणसी आ रही इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग: बेंगलुरु से टेकऑफ करने के बाद आई तकनीकी खराबी

अप्रैल में बेंगलुरु से वाराणसी जा रहे विमान की तेलंगाना के शमशाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। एयरलाइन कंपनी इंडिगो की बेंगलुरु से वाराणसी जा रही फ्लाइट (6E897) में कुछ तकनीकी खराबी के बाद यह फैसला लेना पड़ा। इस विमान में 137 यात्री सवार थे। इन विमान यात्रियों को दूसरे विमान से वाराणसी रवाना किया गया। पूरी खबर पढ़ें…
बैंकॉक से मुंबई आ रही फ्लाइट में यात्री की मौत: उड़ान के वक्त आया हार्ट अटैक, म्यांमार डायवर्ट

बैंकॉक से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में 19 मार्च को एक यात्री की हार्ट अटैक से मौत हो गई। एयरलाइन के मुताबिक, उड़ान के दौरान एक यात्री को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद फ्लाइट को म्यांमार डायवर्ट किया गया। यह उस हफ्ते की तीसरी घटना थी, जिसमें मेडिकल इमरजेंसी के चलते विमान की लैंडिंग कराई गई।
इससे पहले, 17 मार्च को रांची-पुणे इंडिगो की एक फ्लाइट को एक यात्री की मेडिकल इमरजेंसी के बाद नागपुर एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया था। लैंडिंग के बाद यात्री को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, 16 मार्च को मुंबई से गोरखपुर स्पाइसजेट की फ्लाइट में भी एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी। पूरी खबर पढ़ें…