- Hindi News
- National
- Coronavirus Update; Delhi Mumbai COVID Cases | UP Haryana Jaipur Bhopal Corona Latest News
नई दिल्ली2 महीने पहले
- कॉपी लिंक

बीते दिन कोरोना के 5,874 नए मामले सामने आए हैं, 8,148 लोग ठीक हुए हैं जबकि, 25 लोगों की इस बीमारी से मौत हुई है। देश में 20 दिन बाद 6 हजार से कम नए केस मिले हैं। इससे पहले 10 अप्रैल को 5,676 नए केस मिले थे। देश में एक्टिव केस लगातार कम हो रहे हैं। बीते दिन 49,015 एक्टिव केस थे। इससे पहले 13 अप्रैल को 49,622 लोगों का इलाज जारी था।

7 दिन से नए केस 10 हजार से कम मिल रहे
22 अप्रैल को कोरोना के 10 हजार 112 नए मामले मिले थे, जबकि 29 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद से लगातार नए केस 10 हजार से कम मिले हैं। रविवार (23 अप्रैल) को 6 हजार 904 नए केस सामने आए थे, 16 लोगों की मौतें हुई थीं। सोमवार (24 अप्रैल) को 6 हजार 934 नए संक्रमित मिले थे। वहीं 24 लोगों की मौतें हुई थीं।
मंगलवार (25 अप्रैल) को 9 हजार 629 केस दर्ज किए गए थे और 29 लोगों की मौतें हुई थीं। वहीं, बुधवार यानी (26 अप्रैल) को भी 9 हजार 355 केस सामने आए थे। गुरुवार यानी (27 अप्रैल) को 7 हजार 533 नए केस मिले थे। 44 लोगों को मौतें हुई थी।
शुक्रवार (28 अप्रैल) को 7 हजार 171 केस मिले थे और 40 लोगों की मौत हुई थी। शनिवार को 5 हजार 874 नए केस सामने आए और 25 लोगों की मौत हुई।
टॉप-5 राज्यों में 54% से ज्यादा नए केस, केरल सबसे आगे
देश में पिछले 24 घंटे में 5,874 नए कोरोना मरीज मिले। इनमें से 3,193 केस सिर्फ 5 राज्यों में हैं। ये कुल आंकड़ों का 54% से ज्यादा है।
केरल: यहां 1,159 नए केस मिले, 1,837 लोग ठीक हुए, जबकि 10 लोगों की मौत हो गई। फिलहाल यहां 11,123 एक्टिव केस हैं।
दिल्ली: यहां बीते दिन 564 नए केस सामने आए और 976 लोग ठीक हुए। एक की मौत हुई है। फिलहाल 3,440 एक्टिव केस हैं।
हरियाणा: यहां 519 नए केस आए। एक भी मौत नहीं हुई। वहीं 517 लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं। यहां 3,965 एक्टिव केस हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…
महाराष्ट्र: यहां 489 नए केस मिले, 1 की मौत हुई है। वहीं 1,126 लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं। यहां 4,079 एक्टिव केस है।
उत्तर प्रदेश: यहां 462 नए केस मिले, 4 की मौत हुई है। वहीं 716 लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं। यहां 2,981 एक्टिव केस है।
