कांग्रेस ने हरियाणा इंचार्ज बदला:राहुल गांधी के करीबी दीपक बाबरिया को सौंपा गया जिम्मा, गोहिल गुजरात भेजे गए

कांग्रेस ने हरियाणा इंचार्ज बदला:राहुल गांधी के करीबी दीपक बाबरिया को सौंपा गया जिम्मा, गोहिल की गुजरात वापसी

चंडीगढ़13 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
दीपक बाबरिया - Dainik Bhaskar

दीपक बाबरिया

हरियाणा में कांग्रेस का इंचार्ज बदल दिया गया है। कांग्रेस ने अब दीपक बाबरिया को हरियाणा कांग्रेस का इंचार्ज बनाया है। बाबरिया को राहुल गांधी का करीबी माना जाता है। दीपक बाबरिया इससे पहले मध्यप्रदेश के प्रभारी रह चुके हैं। उनके पास दिल्ली के इंचार्ज का भी कार्यभार रहेगा।

इससे पहले हरियाणा में कांग्रेस इंचार्ज शक्ति सिंह गोहिल को गुजरात भेजा गया है। वे अब गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष होंगे।

नए इंचार्ज की नियुक्ति का लेटर…

हरियाणा गुटबाजी पर रहेगी राहुल की नजर
हरियाणा कांग्रेस में बड़ी गुटबाजी है। इस वक्त संगठन पर पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा का गुट काबिज है। हुड्‌डा की पसंद से ही उदयभान को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। हुड्‌डा के अलावा यहां रणदीप सुरजेवाला, कुमारी सैलजा और किरण चौधरी के गुट भी सक्रिय हैं। इसी गुटबाजी पर राहुल गांधी अब बाबरिया के जरिए नजर रखेंगे।

हरियाणा में सरकार वापसी की उम्मीद
कांग्रेस को हरियाणा में 10 साल बाद सरकार की वापसी की उम्मीद है। पिछले 10 साल से यहां भाजपा की सरकार है। ऐसे में कांग्रेस को लगता है कि यहां एंटी इनकंबेसी से कांग्रेस की वापसी हो सकती है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ओल्ड पेंशन स्कीम यानी OPS के नाम पर वापस आ गई। हरियाणा में भी इसका वादा किया जा रहा है। ऐसे में अच्छा मौका देख कांग्रेस कोई रिस्क नहीं लेना चाहती।

बाबरिया की अगुआई में बनेगा संगठन
हरियाणा कांग्रेस का संगठन करीब 9 साल से भंग है। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष बदलते रहे लेकिन आपसी गुटबाजी के चलते संगठन नहीं बना। अब नए संगठन की लिस्ट जारी करने की तैयारी है। इससे पहले हाईकमान ने नेताओं के बगावती सुरों पर नजर रखने के लिए ये बदलाव कर दिया है। अब दीपक बाबरिया की अगुआई में हरियाणा कांग्रेस का नया संगठन घोषित होगा।

Previous articleशरद पवार-संजय राउत को जान से मारने की धमकी मिली:पुलिस ने दो को हिरासत में लिया; CM शिंदे बोले
Next articleचक्रवात 'बिपरजॉय' का असर दिखना शुरू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here