मुंबई एयरपोर्ट पर चार्टर्ड प्लेन क्रैश:बारिश के चलते रनवे पर फिसला, दो हिस्सों में टूटा और आग लग गई; 3 घायल
  • Hindi News
  • National
  • Mumbai Airport Plane Crash Video Update; Dilip Buildcon Bhopal | VSR Aviation Learjet 45 Aircraft
विशाखापट्टनम से मुंबई आ रहा VSR वेंचर्स लियरजेट 45 एयरक्राफ्ट यहां रनवे 27 पर फिसल गया। मुंबई में भारी बारिश हो रही है, इसके चलते विजिबिलिटी 700 मीटर रह गई। इसी वजह से यह घटना हुई। - Dainik Bhaskar

विशाखापट्टनम से मुंबई आ रहा VSR वेंचर्स लियरजेट 45 एयरक्राफ्ट यहां रनवे 27 पर फिसल गया। मुंबई में भारी बारिश हो रही है, इसके चलते विजिबिलिटी 700 मीटर रह गई। इसी वजह से यह घटना हुई।

मुंबई एयरपोर्ट पर गुरुवार 14 सितंबर को एक चार्टर्ड प्लेन लैंडिंग के दौरान शाम 5 बजकर 8 मिनट पर रनवे पर फिसलकर क्रैश हो गया। एक्सीडेंट के साथ ही प्लेन दो हिस्सों में टूट गया और उसमें आग लग गई। प्लेन में 6 पैसेंजर और 2 क्रू मेंबर सवार थे। ये सभी घायल हुए हैं। घायलों में एक महिला भी है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विमान ने विशाखापट्टनम से उड़ान भरी थी।

प्लेन में जेएम बैक्सी कंपनी के मालिक कोटक, उनके परिवार के अलावा एक डेनिश नागरिक सवार था। जेएम बैक्सी कंपनी लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में काम करती है।

डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने बताया कि प्लेन VSR वेंचर्स का लियरजेट 45 VT-DBL है। ये मुंबई के रनवे 27 पर फिसल गया। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाई। मुंबई में भारी बारिश हो रही है, इसके चलते विजिबिलिटी 700 मीटर रह गई है। इसी वजह से यह घटना हुई। हादसे के बाद मुंबई एयरपोर्ट के दो रनवे बंद किए गए, जिन्हें शाम 6.45 बजे फिर चालू कर दिया गया।

तस्वीरों में देखिए हादसा…

विमान ने विशाखापट्टनम से उड़ान भरी थी। हादसे की वजह कम विजिबिलिटी बताई जा रही है।

विमान ने विशाखापट्टनम से उड़ान भरी थी। हादसे की वजह कम विजिबिलिटी बताई जा रही है।

जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर प्लेन में सवार लोगों को बाहर निकाला। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर प्लेन में सवार लोगों को बाहर निकाला। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

प्लेन में सवार लोगों को बाहर निकालने के बाद फायर ब्रिगेड ने आग को बुझाया। फुटेज से पता लगता है कि बड़ा हादसा टल गया।

प्लेन में सवार लोगों को बाहर निकालने के बाद फायर ब्रिगेड ने आग को बुझाया। फुटेज से पता लगता है कि बड़ा हादसा टल गया।

क्रैश होने के बाद प्लेन दो हिस्सों में टूट गया। प्लेन में 6 पैसेंजर और 2 क्रू मेंबर सवार थे। जिनमें से 3 लोग घायल हुए हैं।

क्रैश होने के बाद प्लेन दो हिस्सों में टूट गया। प्लेन में 6 पैसेंजर और 2 क्रू मेंबर सवार थे। जिनमें से 3 लोग घायल हुए हैं।

प्लेन क्रैश से जुड़ी अन्य खबरें भी पढ़ें…

MP के बालाघाट में ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश, दो पायलट की जलने से मौत

मध्यप्रदेश के बालाघाट में 19 मार्च 2023 की दोपहर को एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। विमान में एक पायलट और एक ट्रेनी पायलट सवार थे। दोनों की जिंदा जलने से मौत हो गई। हादसा बालाघाट जिले के किरनापुर की भक्कुटोला की पहाड़ी पर हुआ। एयरक्राफ्ट महाराष्ट्र के गोंदिया जिले की बिरसी एयरस्ट्रिप से उड़ा था। करीब 15 मिनट बाद ही ये एयरक्राफ्ट पहाड़ियों से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पढ़ें पूरी खबर…

राजस्थान के हनुमानगढ़ में वायुसेना का मिग-21 क्रैश, घर पर गिरा फाइटर जेट; 3 महिलाओं की मौत

राजस्थान के हनुमानगढ़ में 7 मई 2023 को सुबह करीब पौने दस बजे मिग-21 फाइटर जेट क्रैश हो गया। फाइटर जेट बहलोल नगर इलाके में एक घर पर गिरा। इस घर में रहने वाली 3 महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पायलट सुरक्षित है। हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। पढ़ें पूरी खबर…

Previous articleसुप्रीम कोर्ट का डाटा एक क्लिक में मिलेगा:पोर्टल पर मामलों से जुड़ी जानकारी अपलोड होगी; CJI बोले
Next articleI.N.D.I.A गठबंधन ने 14 न्यूज एंकर्स का बहिष्कार किया:कांग्रेस बोली

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here