- Hindi News
- National
- Dainik Bhaskar News Headlines; Delhi Sakshi Murder | Wrestlers Delhi Protest
24 दिन पहलेलेखक: शुभेंदु प्रताप भूमंडल, न्यूज ब्रीफ एडिटर
- कॉपी लिंक

नमस्कार,
कल की बड़ी खबर राजधानी दिल्ली में 16 साल की लड़की की हत्या से जुड़ी रही। आरोपी जिस समय लड़की पर चाकू से वार कर रहा था, तब कई लोग वहां से गुजर रहे थे। आम आदमी पार्टी ने कानून व्यवस्था को लेकर उप राज्यपाल विनय सक्सेना पर सवाल उठाए हैं। हम आपको इसकी वजह भी बताएंगे…।
लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…
- कम्बोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी दिल्ली में हैं। इससे पहले 1963 में सिहामोनी के पिता भारत आए थे। ये 6 दशक बाद कंबोडिया के राजा की भारत यात्रा है। सिहामोनी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलेंगे और PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।
- अरविंद केजरीवाल CPM हेडक्वॉर्टर में सीताराम येचुरी से मिलेंगे। वे केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ समर्थन मांगेगे। इस अध्यादेश के जरिए दिल्ली के अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग के अधिकार उपराज्यपाल को दिए गए हैं।
- चीन की पहली बार किसी सिविलियन को स्पेस में भेजेगा। ये मिशन आज सुबह 9:31 पर जिउगुआन सैटेलाइट सेंटर से लॉन्च होगा। चीन ने साल 2030 तक चांद पर मानव मिशन भेजने का भी ऐलान किया है।
अब कल की बड़ी खबरें…
1. दिल्ली में नाबालिग की हत्या करने वाला गिरफ्तार, लड़की के शरीर पर चाकू के 16 जख्म

साक्षी की हत्या का CCTV फुटेज, इसकी पुलिस ने पुष्टि की है।
दिल्ली के शाहबाद में 16 साल की लड़की की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में साक्षी के शरीर पर चाकू के 16 जख्म मिले हैं। पुलिस ने 20 साल के आरोपी साहिल को UP के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया है। साहिल ने 6 बार साक्षी के सिर पर पत्थर भी पटका था।
CM अरविंद केजरीवाल ने घटना को दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा, ‘राजधानी में अपराधी बेखौफ हो गए हैं, पुलिस का कोई डर ही नहीं है। LG साहब कानून व्यवस्था आपकी जिम्मेदारी है, कुछ कीजिए। दिल्ली के लोगों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।’
पूरी खबर यहां पढ़ें…
2. अध्यादेश पर AAP को समर्थन के खिलाफ दिल्ली-पंजाब के कांग्रेस नेता, राहुल-खड़गे से मिले
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने दिल्ली और पंजाब के नेताओं के साथ बैठक की। दोनों राज्यों के नेताओं ने केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ AAP को समर्थन न देने की बात कही है। हालांकि नेताओं ने अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान पर छोड़ा है।
पार्टी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने बताया पार्टी आने वाले दिनों में फैसले का ऐलान करेगी। लेकिन सूत्र बता रहे, अधिकतर नेताओं ने AAP को भाजपा की ‘बी-टीम’ कहा और दावा किया कि केजरीवाल ने सिर्फ दिल्ली और पंजाब ही नहीं, अन्य राज्यों में भी कांग्रेस को नुकसान पहुंचाया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें…
3. जडेजा ने आखिरी गेंद पर चौका जमाकर चेन्नई को जिताया, धोनी ने रोहित की बराबरी की

CSK ने IPL जीतने के बाद 20 साल के तेज गेंदबाज मथीश पथिराना को ट्रॉफी थमाई। पथिराना फाइनल में टीम के सबसे युवा खिलाड़ी रहे। चेन्नई को 5वीं बार IPL जीतने पर 20 करोड़ रुपए की इनामी राशि मिली।
चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर IPL 2023 का खिताब जीत लिया है। गुजरात ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 214 रन बनाए थे। लेकिन बारिश की वजह से चेन्नई को 15 ओवर में 171 रन का टारगेट मिला। CSK को आखिरी दो गेंदों पर 10 रन की जरूरत थी।
रवींद्र जडेजा ने 5वीं गेंद पर छक्का और आखिरी गेंद पर चौका जमाकर CSK को पांचवीं बार IPL चैंपियन बना दिया। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सबसे ज्यादा IPL खिताब जीतने के मामले में रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है। रोहित ने अपनी कप्तानी में मुंबई को 5 बार विजेता बनाया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें…
4. पुलिस बोली- पहलवानों को जंतर-मंतर पर धरने की जगह नहीं मिलेगी, इन्होंने कानून तोड़ा
दिल्ली पुलिस का कहना है कि वे पहलवानों को धरने के लिए जंतर-मंतर नहीं जाने देंगे। अगर इजाजत मांगेंगे, तो उन्हें दूसरी जगह दी जाएगी। पुलिस ने कहा कि हमने 38 दिन से धरना दे रहे पहलवानों को हर मुमकिन सुविधा दी थी, लेकिन रविवार को इन लोगों ने कानून तोड़ा।
हमने पहलवानों से मार्च न निकालने की अपील की लेकिन इन्होंने हमारी रिक्वेस्ट नहीं मानी। इसलिए जंतर-मंतर को खाली कराकर धरना खत्म करा दिया। वहीं पहलवानों का कहना है कि उनका आंदोलन अभी खत्म नहीं हुआ है। जल्द ही अगले प्लान के बारे में जानकारी दी जाएगी।
पूरी खबर यहां पढ़ें…
5. NATO समिट से दूर रहे जापान, चीन ने कहा- इतिहास से सबक सीखें जापान के प्रधानमंत्री

तस्वीर जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा की है। जापान पहली बार नाटो समिट में हिस्सा लेने जा रहा है।
चीन ने जापान से कहा है कि वो जुलाई में होने वाले नाटो समिट में हिस्सा न ले। चीनी विदेश मंत्रालय का कहना है कि जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा समिट के लिए लिथुआनिया न जाएं तो अच्छा रहेगा। जापान NATO का मेंबर नहीं है, लेकिन US और दूसरे सदस्य देशों ने उसे स्पेशल इनविटेशन दिया है।
बयान में कहा गया है कि जापान समेत सभी को इतिहास से सबक लेना चाहिए। किसी भी हरकत से इस इलाके का अमन दांव पर लग सकता है और इससे सभी को नुकसान होने का खतरा है। चीन की यह वॉर्निंग जापान को डराने के लिए है। दूसरी तरफ, जापान का कहना है किशिदा समिट में जरूर जाएंगे।
पूरी खबर यहां पढ़ें…
आज का कार्टून BY मंसूर नकवी…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…
- मणिपुर CM के साथ अमित शाह ने मीटिंग की: सेना ने 2000 लोगों को हिंसाग्रस्त इलाके से निकाला, फेक न्यूज फैलाने वालों के खिलाफ राजद्रोह का केस (पढ़ें पूरी खबर)
- भारत-चीन के रिश्तों में बैलेंस की जरूरत: जयशंकर बोले- पिछले तीन सालों से बॉर्डर पर हम बेहद जटिल चुनौतियों का सामना कर रहे (पढ़ें पूरी खबर)
- यासीन मलिक को फांसी देने की मांग: NIA ने हाईकोर्ट में कहा- ओसामा यहां होता तो उसे भी बहस का मौका मिल जाता (पढ़ें पूरी खबर)
- एअर इंडिया का ट्रांसफॉर्मेशन प्लान: हर महीने 550 केबिन क्रू मेंबर्स और 50 पायलटों को भर्ती कर रही एयरलाइन (पढ़ें पूरी खबर)
- रूस का साथ देने पर मिलेंगे परमाणु हथियार: बेलारूस के राष्ट्रपति ने किया ऐलान; 1991 के बाद पहली बार विदेशी धरती पर रूसी न्यूक्लियर वेपन (पढ़ें पूरी खबर)

खबर लेकिन हटके…
मौत के बाद भी डिजिटली जिंदा रहेंगे लोग, साइंटिस्ट का दावा- कंप्यूटर पर जल्द लोड कर सकेंगे ह्यूमन कॉन्शियसनेस
अपनों के मरने के बाद आप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए उनसे बात कर सकेंगे। अमेरिका में रहने वाले भारतीय कम्प्यूटर साइंटिस्ट डॉक्टर प्रतीक देसाई का कहना है कि दिसंबर 2023 तक ये तकनीक डेवलप कर ली जाएगी।
यूजर किसी भी व्यक्ति की आवाज, फोटो, वीडियो AI सिस्टम में फीड कर सकता है। इसके बाद AI उस व्यक्ति का एक डिजिटल अवतार बना देगा और यही अवतार लोगों से बात करेगा। पढ़ें पूरी खबर…
खबरें जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…





आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…