बॉलीवुड एक्ट्रेस और AAP सांसद पहुंचे अमृतसर:अलसुबह परिणीति-राघव चड्ढा ने गोल्डन टेंपल में टेका माथा; कुछ दिन पहले हुई थी सगाई

अमृतसर2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
गोल्डन टेंपल पहुंचे परिणीति चोपड़ा व राघव चड्‌ढा। - Dainik Bhaskar

गोल्डन टेंपल पहुंचे परिणीति चोपड़ा व राघव चड्‌ढा।

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा व आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा देर रात अमृतसर पहुंचे। अलसुबह दोनों गोल्डन टेंपल पहुंचे और भविष्य के लिए दुआएं मांगी हैं। सगाई के बाद दोनों शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं। बीते दिनों ही दोनों राजस्थान में अपने शादी के वेन्यू की सिलेक्शन करते हुए दिखे थे।

मिली जानकारी के दौरान राघव चड्‌ढा व परिणीति चोपड़ा दोनों दिल्ली से देर रात अमृतसर पहुंचे। सुबह तकरीबन 5 बजे से पहले ही दोनों गोल्डन टेंपल पहुंच गए। परिणीति चोपड़ा जहां ऑफ वाइट क्रीमिश सूट में दिखीं, वहीं राघव कुर्ता-पायजामा व स्लीव लैस जैकेट पहने दिखे। दोनों ने इस दौरान मीडिया से दूरी बनाए रखी। उन्होंने गोल्डन टेंपल की परिक्रमा की और गुरुघर में माथा भी टेका।

दिल्ली के कपूरथला हाउस में हुई थी सगाई
राघव चड्‌ढा व परिणीति चोपड़ा की सगाई बीती 13 मई को दिल्ली के कपूरथला हाउस में हुई थी। सगाई में दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी पहुंचे थे। इसी दौरान श्री अकाल तख्त साहिब के तत्कालीन जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के पहुंचने पर काफी विवाद भी हुआ था।

AAP सांसद राघव और एक्ट्रेस परिणीति ने सगाई के फोटोज शेयर किए थे।

AAP सांसद राघव और एक्ट्रेस परिणीति ने सगाई के फोटोज शेयर किए थे।

दोनों उदयपुर में हुए थे स्पॉट
दोनों सगाई के बाद से ही एक दूसरे के साथ घूमते दिख जाते हैं। बीते दिनों दोनों राजस्थान के उदयपुर में स्पॉट हुए थे। कहा जा रहा है कि दोनों अपने शादी के लिए वेन्यू सिलेक्ट करने पहुंचे थे। दोनों ने डेस्टिनेशन वेडिंग की प्लानिंग की है। अभी तक दोनों ने शादी की तारीख की घोषणा नहीं की है, कयास लगाए जा रहे हैं कि यह शादी सिंतबर या नवंबर में हो सकती है।

Previous articleजुलाई में 15 दिन बैंकों में नहीं होगा कामकाज:5 रविवार और 2 शनिवार के अलावा 8 दिन बैंक बंद, 29 जुलाई को मनाया जाएगा मुहर्रम
Next articleरेसलर्स Vs बृजभूषण सिंह:आरोपपत्र पर सुनवाई आज; 1500 पन्नों की चार्जशीट पढ़ने के लिए कोर्ट ने लिया था 3 दिन का समय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here