25 हजार करोड़ की है केरल में जब्त ड्रग्स:बेस्ट क्वालिटी, इसलिए दोगुना हुई कीमत; पहले 12 हजार करोड़ की बताई गई थी
  • Hindi News
  • National
  • Kerala Drug Smuggling Investigation; Indian Navy NCB On Crystel Meth Price

कोच्चिएक महीने पहले

  • कॉपी लिंक
जब्त की गई ड्रग्स की खेप के साथ इंडियन नेवी और NCB के अधिकारी। - Dainik Bhaskar

जब्त की गई ड्रग्स की खेप के साथ इंडियन नेवी और NCB के अधिकारी।

केरल में शनिवार को जब्त की गई 2525 किलोग्राम मेथमफेटामाइन ड्रग्स 12 हजार करोड़ रुपए नहीं, 25 हजार करोड़ रुपए की है। दरअसल इसकी क्वालिटी बेहद अच्छी है, इसलिए कीमत इतनी ज्यादा है। पहले इसकी अनुमानित कीमत 12 हजार करोड़ रुपए बताई गई थी।

इंडियन नेवी और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने जॉइंट ऑपरेशन के दौरान केरल तट के पास से इस ड्रग्स को जब्त किया था।

तस्करों ने ड्रग्स को बहुत ही सामान्य बोरों में रखा था, जिससे किसी को शक ना हो।

तस्करों ने ड्रग्स को बहुत ही सामान्य बोरों में रखा था, जिससे किसी को शक ना हो।

कीमत के हिसाब से भारत की सबसे बड़ी जब्ती
नेवी और NCB को ड्रग्स की कीमत पता लगाने में 23 घंटे से ज्यादा का समय लगा। NCB के डिप्टी डायरेक्टर जनरल संजय कुमार सिंह ने बताया कि कीमत के हिसाब से ये भारत में ड्रग्स की सबसे बड़ी जब्ती है।

ड्रग्स के 134 बोरे जब्त किए गए। इनके अंदर 1-1 किलो के पैकेट में ड्रग्स रखी गई थी।

ड्रग्स के 134 बोरे जब्त किए गए। इनके अंदर 1-1 किलो के पैकेट में ड्रग्स रखी गई थी।

भारत, श्रीलंका और मालदीव्स में होनी थी सप्लाई
NCB के मुताबिक, यह ड्रग्स पाकिस्तान से ट्रांसपोर्ट हुई। यहां से इसे ईरान के चाबहार पोर्ट पहुंचाया गया। इसके बाद इसे बोट से भारत लाया गया। इसकी सप्लाई भारत के अलावा श्रीलंका और मालदीव्स में भी होनी थी। ड्रग माफियाओं के प्लान के मुताबिक, ये बोट समुद्र में कुछ जगहों पर रुकती। इस दौरान अलग-अलग देशों से छोटी बोट इसके पास आकर ड्रग्स लेकर लौट जातीं।

हालांकि, ड्रग्स की सप्लाई होने से पहले ही केरल के कोच्चि तट के पास इस बोट को पकड़ लिया गया। ड्रग्स के साथ एक पाकिस्तानी व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया, जिसे सोमवार को कोच्चि मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

इंडियन नेवी ने ऑपरेशन के बाद बोट की यह फोटो शेयर की थी।

इंडियन नेवी ने ऑपरेशन के बाद बोट की यह फोटो शेयर की थी।

फरवरी 2022 में ऑपरेशन समुद्रगुप्त किया गया था शुरू
संजय कुमार ने कहा- हमने फरवरी 2022 में ऑपरेशन समुद्रगुप्त शुरू किया गया था। ऑपरेशन के तहत टीम ने अब तक लगभग 4000 किलोग्राम अलग-अलग तरह की ड्रग्स जब्त की है। इस ऑपरेशन में सबसे पहले फरवरी 2022 में NCB और इंडियन नेवी की जॉइंट टीम ने गुजरात के तट से करीब 760 किलो ड्रग्स जब्त की थी। इसकी कीमत 2 हजार करोड़ रुपए आंकी गई थी।

इसके बाद अक्टूबर 2022 में जॉइंट टीम ने केरल के तट पर एक ईरानी नाव को रोका था, जिससे कुल 200 किलो हाई ग्रेड हेरोइन जब्त की गई थी। इस ऑपरेशन में 6 ईरानी तस्करों को गिरफ्तार भी किया गया था।

फरवरी 2022 में जब्त हुई ड्रग्स में 529 किलो चरस, 221 किलो मेथमफेटामाइन और 13 किलो हेरोइन शामिल थी।

फरवरी 2022 में जब्त हुई ड्रग्स में 529 किलो चरस, 221 किलो मेथमफेटामाइन और 13 किलो हेरोइन शामिल थी।

NCB ने श्रीलंका और मालदीव के साथ भी किया काम
NCB ने इंडियन नेवी के अलावा श्रीलंका और मालदीव के साथ भी ऑपरेशन समुद्रगुप्त को लेकर काम किया था। एक दूसरे से जानकारी साझा की थी, जिससे दिसंबर 2022 और अप्रैल 2023 में श्रीलंकाई नौसेना ने दो अभियान चलाए थे। इसमें 286 किलो हेरोइन और 128 किलो मेथमफेटामाइन की जब्ती के साथ 19 ड्रग तस्करों की गिरफ्तारी भी हुई थी। वहीं, मालदीव पुलिस ने मार्च 2023 में 4 किलो हेरोइन बरामद करते हुए 5 तस्करों को गिरफ्तार किया था।

Previous articleशाह बोले-आर्टिकल 370 शुरू से ही अस्थायी प्रावधान था:कहा
Next articleतमिलनाडु में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत:विलुप्पुरम में नौ और चेंगलपट्टू में पांच लोगों ने दम तोड़ा, 51 अस्पताल में भर्ती

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here