रामपुरएक महीने पहले
- कॉपी लिंक

आजम खान को देखकर जब सीओ अनुज चौधरी कुर्सी से नहीं उठे तो उन्होंने नाराजगी जाहिर की।
उत्तर प्रदेश के रामपुर में शनिवार को सपा के पूर्व सांसद आजम खान के काफिले को पुलिस ने रोक लिया। यह देखकर आजम खान गाड़ी से उतर आए। उतरते ही पुलिसकर्मियों की तरफ देखा। इस दौरान सीओ सिटी अनुज चौधरी कुर्सी पर ही बैठे रहे। यह बात आजम को बहुत नागवार गुजरी।
आजम खान ने सीओ सिटी की तरफ इशारा करते हुए बगल में खड़े इंस्पेक्टर से पूछा- हू आर यू? इंस्पेक्टर हरेंद्र ने अपना परिचय दिया। तब तक सीओ सिटी को आजम की नाराजगी का अहसास हो गया और वे खड़े हो गए। इसके बाद आजम ने उनसे कहा कि हम बड़ों के एहसान हमेशा याद रखते हैं। इस पूरे घटनाक्रम का 2 मिनट 14 सेकेंड का वीडियो भी सामने आया है।

थाना सदर प्रभारी हरेंद्र त्यागी से आजम खान ने पूछा- हू आर यू।
2 मिनट 14 सेकेंड के VIDEO में आजम-पुलिस की हॉट टॉक
आजम खान अपने काफिले के साथ पहुंचते हैं। जब पुलिस उनकी गाड़ी रोकती है, तो वे गाड़ी से उतरते हैं। पुलिसकर्मियों के पास जाते हैं। इस दौरान उनके सामने CO सिटी अनुज चौधरी कुर्सी पर बैठे रहते हैं। यह बात आजम को नागवार लगती है।
आजम सीओ सिटी की तरफ इशारा करते हुए उनके बगल में खड़े थाना सदर प्रभारी हरेंद्र से पूछते हैं- हू आर यू। यह सुनकर हरेंद्र ने अपना परिचय दिया और मुस्कुरा दिए। इतने में ही CO सिटी खड़े हो जाते हैं। तब आजम उनसे कहते हैं, ”आप बहुत सुंदर हैं। हम बड़ों के एहसान याद रखते हैं।”
यह सुनकर सीओ सिटी कहते हैं, स्पोर्ट्स में कैसा एहसान? दरअसल, अनुज चौधरी स्पोर्ट्स कोटे से हैं। यह सुनकर आजम खान कहते हैं, “मैं कह रहा हूं कि हम लोग अपने बड़ों का एहसान याद रखते हैं। आपको तो मैंने सुंदर कहा है, लेकिन आपके कारनामे मेरे मोबाइल में हैं।” इतना कहने के बाद आजम खान पैदल ही अपने कार्यालय की तरफ चले जाते हैं।
पुलिस ने आजम के काफिले को भी आगे जाने दिया। आजम के साथ उनके बेटे और पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम भी थे।

सीओ सिटी (हाफ शर्ट-वर्दी) से आजम खान ने कहा कि बड़ों का एहसान याद रखते हैं। इस पर सीओ सिटी ने जवाब दिया।
अब आपको पूरा मामला बताते हैं…
दरअसल, MP/MLA कोर्ट से आजम खान हेट स्पीच मामले में बरी हो चुके हैं। इसके बाद सपा आजम की विधानसभा सदस्यता बहाल करने की मांग कर रही है। इसी मांग को लेकर शनिवार को सपा का 27 सदस्यीय डेलिगेशन रामपुर के DM से मिलने गया था।
डेलिगेशन के सदस्यों में आजम का नाम नहीं था। साथ ही, DM ऑफिस से चंद दूरी पर सपा का कार्यालय भी है। आजम वहीं जा रहे थे, लेकिन पुलिस को लगा कि वे डेलिगेशन के साथ DM से मिलने जा रहे हैं। इसी गफलत में पुलिस ने उनका काफिला रोक लिया था।
आजम के काफिले को रोकने पर उनके बेटे अब्दुल्ला ने भी नाराजगी जाहिर की। कहा- क्या अब सड़क पर चलना भी मुश्किल है।
आजम खान से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
जिस केस में विधायकी गई, उसी में आजम बरी:केस करने वाले भाजपा नेता उपचुनाव में रामपुर से ही विधायक बने

बरी होने के बाद आजम खान अपने समर्थकों से मिले थे।
हेट स्पीच केस में आजम खान को बड़ी राहत मिली है। बुधवार को रामपुर की स्पेशल MP/MLA कोर्ट ने आजम को बरी कर दिया। आजम को इसी केस में MP/MLA कोर्ट की निचली अदालत से 3 साल की सजा हुई थी। सजा के बाद उनकी विधायकी चली गई थी। इसके बाद इस सीट पर उप चुनाव हुआ, जिसमें आजम पर केस करने वाले भाजपा नेता विधायक चुने गए।
वकील पढ़ें पूरी खबर