मौत के बाद भी गानों में जिंदा सिद्दू मूसेवाला:हत्या से पहले कई गाने रिकॉर्ड किए, लेकिन पूरे नहीं, 6-6 महीने में सॉन्ग रिलीज

जालंधर25 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला, जिनकी पिछले साल 29 मई को हत्या की गई थी। - Dainik Bhaskar

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला, जिनकी पिछले साल 29 मई को हत्या की गई थी।

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या हुए आज एक साल हो गया है। मूसेवाला तो इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन वह आज भी अपने गानों से फैंस के दिलों में जिंदा हैं। वह अपनी मौत से पहले ही इतने गाने रिकॉर्ड कर गए हैं कि आगे आने वाले कई सालों तक उसके फैंस अपने सिंगर को सुनते रहेंगे और साथ ही यूट्यूब पर रिकॉर्ड बनाते रहेंगे।

6-6 महीने में रिलीज होंगे सिद्धू के गाने
सिद्धू की हत्या के बाद पिता बलकौर सिंह ने कहा कि बेटे के अभी काफी सॉन्ग रिकॉर्डेड पड़े हुए हैं। मेरी कोशिश रहेगी कि वह अपने बेटे को 7-8 साल तक जिंदा रखें। उनके सॉग को धीरे-धीरे रिलीज किया जाएगा। मूसेवाला की टीम ने उनके गानों को 6-6 महीने बाद रिलीज करने पर परिवार से चर्चा की थी।

माता चरण कौर और ताया चमकौर सिंह ने कहा कि 45 से ज्यादा रिकॉर्डेड गाने सिद्धू मूसेवाला के पड़े हुए हैं। इन्हें धीरे-धीरे रिलीज किया जाएगा। पिछले दिनों सिद्धू मूसेवाला के गानों के चोरी होने की अफवाह को उन्होंने सिरे से नकार दिया और कहा कि सभी गाने उनके पास ही हैं।

फैमिली को सौंप दिए थे सिद्धू के अधूरे प्रोजेक्ट्स
देश-विदेश में अपनी धाक जमाने वाले फेमस सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद उनकी टीम ने उनके अधूरे प्रोजेक्ट्स फैमिली को सौंप दिए थे। विवादित सतलुज यमुना लिंक नहर (SYL) पर सॉन्ग रिलीज करने से पहले सोशल मीडिया के जरिए टीम ने बताया भी था कि मूसेवाला की फैमिली ने सॉन्ग रिलीज करने का फैसला लिया है।

जो भी गाने आ रहे हैं, वह पूरे नहीं
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद जो भी गाने आ रहे हैं वह पूरे नहीं है। किसी में सिद्धू ने मुखड़े के साथ दो पैरे गाए हैं तो किसी में तीन। टीम सिद्धू विदेशी रैपरों के साथ मूसेवाला के गानों को जोड़कर पूरा कर रही हैं। हालांकि जितना भी गाया है वह सारा रेलिवेंट हैं।

हत्या के 25 दिन बाद आया पहला गाना SYL
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के 25 दिन बाद 23 जून को पहला गाना रिलीज हुआ था। मूसेवाला की फैन फॉलोइंग इतनी इस बात से समझी जा सकती है कि आधे घंटे में ही इस गाने को 10 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और सुना था। यह सॉन्ग पंजाब-हरियाणा के सतलुज यमुना लिंक नहर (SYL) मुद्दे पर गाया गाया था।

इस गाने के विवादों में आने के बाद इसे यू-ट्यूब ने अपने प्लेटफार्म से हटा दिया था। इसमें बलविंदर जटाणा के जिक्र समेत कई ऐसी बातें थी, जिनको लेकर विरोध हो गया। इसके अलावा इसमें बंदी सिखों की रिहाई की भी मांग की गई थी।

पिछले साल 8 नवंबर को रिलीज हुआ था दूसरा गाना
सिद्धू मूसेवाला का दूसरा गाना ‘VAAR’ गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर 8 नवंबर को लॉन्च हुआ था। इस गीत को रिलीज होने के बाद अभी तक 47 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। यह गाना पंजाब के वीर नायक और महान योद्धा हरि सिंह नलवा पर गाया था।

सरदार हरि सिंह नलवा महाराजा रणजीत सिंह के सेनाध्यक्ष थे। महान लड़ाके हरि सिंह नलवा ने पठानों के विरुद्ध कई युद्धों का नेतृत्व किया और महाराजा रणजीत सिंह को जीत दिलाई थी।

हत्या के बाद रिलीज हुए सिद्धू मूसेवाला के तीसरे सॉन्ग में उनके सिग्नेचर स्टाइल को भी दिखाया गया है।

हत्या के बाद रिलीज हुए सिद्धू मूसेवाला के तीसरे सॉन्ग में उनके सिग्नेचर स्टाइल को भी दिखाया गया है।

मार्च में आया था तीसरा गाना ‘मेरा नां’
मूसेवाला की हत्या के बाद उनका तीसरा गाना ‘मेरा नां’ मार्च महीने में आया था। मूसेवाला के सोशल मीडिया चैनल्स पर रिलीज हुआ यह गीत पहले एक घंटे में 2 मिलियन व्यूज पर पहुंच गया था। इस दौरान 7 लाख लोगों ने गाने को लाइक किया और डेढ़ लाख के कमेंट्स आए। इस गाने में नाइजीरियन रेपर बरना बॉय के लिरिक्स शामिल किए गए थे।

मौजूदा समय में यह गाना यू-ट्यूब प्लेटफार्म पर सिद्धू मूसेवाला के ऑफिशियल पेज पर 48 मिलियन व्यूज पर है।

बिलबोर्ड में 154वें स्थान पर सिद्धू मूसेवाला।

बिलबोर्ड में 154वें स्थान पर सिद्धू मूसेवाला।

बिलबोर्ड पर छाया रहा 295
मूसेवाला ने अपने मौत से पहले 295 गाना गाया था। इस गाने ने सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी धूम मचाई। सिद्धू मूसेवाला क्षेत्रीय भाषा में गाने वाले पहले ऐसे गायक बना, जिसने बिलबोर्ड पर जगह बनाई। आज तक भारत से कोई भी गायक बिलबोर्ड पर जगह नहीं बना पाया।

सिद्धू के सॉन्ग ‘295’ ने बिलबोर्ड ग्लोबल 200 चार्ट में जगह बनाई थी। सिद्धू का सॉन्ग बिलबोर्ड ग्लोबल 200 में 154वें स्थान पर था। हैरी स्टाइल्स, बैड बनी, लिजो, कैमिला कैबेलो, एड शीरन और जस्टिन बीबर भी बिलबोर्ड ग्लोबल 200 की लिस्ट में शामिल थे।

सिद्धू मूसेवाला से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें:-

सिद्धू मूसेवाला मर्डर को 1 साल पूरा: पंजाब पुलिस ने कहा- जांच कंप्लीट; मां चरण कौर बोलीं- सिर्फ खरीदे हत्यारे पकड़े, साजिश वाले बाहर

पंजाबी सिंगर शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला के कत्ल को आज एक साल पूरा हो गया। 29 मई की शाम को ही मानसा के गांव जवाहरके में 6 शूटरों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर उनकी हत्या कर दी थी। इस हत्या की जिम्मेदारी कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस की गैंग ने ली। कनाडा बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने इस पूरी साजिश को अंजाम दिया (पूरी खबर पढ़ें)

सिद्धू मूसेवाला की लास्ट राइड थार: अब भी 32 जगह गोलियों के निशान, फैमिली ने दिल्ली से रिफर्बिश कराई, बंद कंटेनर में ले गए

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की एक साल पहले, 29 मई 2022 को लॉरेंस गैंग ने पंजाब के मानसा जिले में गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। उस समय सिद्धू अपनी थार जीप में मौसी से मिलने जा रहे थे। सिद्धू की हत्या के बाद उनकी लास्ट राइड थार को तकरीबन 6 महीने पुलिस ने थाने में खड़े रखा (पूरी खबर पढ़ें)

मूसेवालेया तैनू अखियां उड़ीक दियां…:US में राहत फतेह अली ने गाई कव्वाली; बरसी पर पाकिस्तान में सिद्धू को श्रद्धांजलि

मूसेवालेया तैनू अखियां उड़ीक दियां…. यह कव्वाली पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान ने सिद्धू मूसेवाला को उनकी बरसी पर समर्पित की है। यह कव्वाली पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान ने अमेरिका में अपने टूर के दौरान पेश की। आज मूसेवाला की बरसी है और पूरे विश्व के साथ-साथ पाकिस्तान के कलाकार व लोग भी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं (पूरी खबर पढ़ें)

Previous articleचौधरी चरण सिंह…वह प्रधानमंत्री जिससे पुलिस ने घूस ली:कभी चुनाव नहीं हारे; पहले CM जो PM बने, नेहरू से मनमुटाव हुआ तो कांग्रेस छोड़ दी
Next articleसिद्धू मूसेवाला मर्डर को 1 साल पूरा:पंजाब पुलिस ने कहा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here