- Hindi News
- National
- Air India Delhi Sydney Flight; Severe Mid Air Turbulence Injures Multiple Passengers
नई दिल्लीएक महीने पहले
- कॉपी लिंक

दिल्ली से सिडनी जा रहा एअर इंडिया का विमान मंगलवार को अचानक बीच हवा में लड़खड़ाने लगा। इस दौरान 7 यात्री घायल हो गए।
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, एअर इंडिया का B787-800 विमान VT-ANY AI-302 मंगलवार को दिल्ली से रवाना हुआ था। सिडनी के करीब पहुंचने के दौरान खराब मौसम की वजह से विमान झटके खाने लगा।
हादसे के दौरान घबराए और घायल पैसेंजर्स को क्रू ने फर्स्ट-ऐड दिया। विमान में मौजूद एक डॉक्टर और नर्स ने भी घायलों की मदद की। हालांकि घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
DGCI के अधिकारियों के मुताबिक सिडनी एयरपोर्ट पहुंचने पर 7 घायल यात्रियों का उपचार किया गया। हालांकि किसी को भी अस्पताल में एडमिट करने की जरूरत नहीं पड़ी।
एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया- प्लेन में 224 पैसेंजर्स थे। एयर टर्बुलेंस की वजह से कुछ यात्री घायल हुए थे। विमान सिडनी में सुरक्षित उतर गया था। तीन यात्रियों को चोटें आई थीं, जिनका इलाज किया गया।
एअर इंडिया की फ्लाइट्स में पिछले कुछ महीनों में हुई घटनाएं…
1. पायलट ने कॉकपिट में गर्लफ्रेंड को बुलाया, ऑब्जर्वर सीट पर बैठाया

दुबई से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में पायलट अपनी गर्लफ्रेंड को कॉकपिट में ले गया था। दोनों वहां एक घंटे रहे। पायलट ने क्रू से उसके लिए तकिये मंगवाए और शराब परोसने को कहा। पायलट को सस्पेंड कर दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें…
2. एअर इंडिया की US फ्लाइट में टूटी सीट और कॉकरोच, UN डिप्लोमैट ने शेयर की फोटो

यूनाइटेड नेशन (UN) के एक डिप्लोमैट ने 12 मार्च को एअर इंडिया की फ्लाइट में टूटी शीट और कॉकरोच का फोटो शेयर किया था। उन्होंने लिखा था- एक राजनयिक के रूप में एअर इंडिया 102 JFK से दिल्ली तक का सफर करना मेरे लिए सबसे खराब अनुभव था। पूरी खबर पढ़ें…
3. एअर इंडिया के खाने में निकला कीड़ा, शेफ संजीव कपूर ने भी शेयर की फोटो

एक ही दिन में दो रूट्स पर उड़ान भरने वाली दो फ्लाइट्स में खाने को लेकर पैसेंजर्स ने शिकायत की थी। इनमें एक मशहूर शेफ संजीव कपूर थे। एक पैसेंजर को बिजनेस क्लास के खाने में कीड़ा मिला था। संजीव कपूर ने खाने की फोटो पोस्ट करके पूछा था क्या ये खाना हम भारतीयों को नाश्ते में खाना चाहिए? पूरी खबर पढ़ें…
4. एअर इंडिया फ्लाइट में महिला को बिच्छू ने डंक मारा
नागपुर से मुंबई जा रही एअर इंडिया की AI 630 फ्लाइट में एक महिला पैसेंजर को बिच्छू ने डंक मार दिया। एअर इंडिया ने शनिवार को बताया कि घटना 23 अप्रैल की है। एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंड होने के बाद वहां पहले एक डॉक्टर ने महिला का ट्रीटमेंट किया और फिर उसे अस्पताल पहुंचाया गया। पढ़ें पूरी खबर…
प्लेन में हुई घटनाओं से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
बेंगलुरु जा रहे शख्स ने टॉयलेट में बीड़ी पी, एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

फ्लाइट में बीड़ी पीने के आरोप में मंगलवार को प्रवीण कुमार नामक व्यक्ति को बेंगलुरु पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 56 साल के प्रवीण मंगलवार को अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट से अहमदाबाद से बेंगलुरु जा रहे थे। यात्रियों की जान जोखिम में डालने के आरोप में 56 साल के प्रवीण को केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (KIA) पर उतरने के बाद अरेस्ट कर लिया गया। पढ़ें पूरी खबर…