एअर इंडिया पायलट का लाइसेंस एक साल के लिए सस्पेंड:बाहरी व्यक्ति को कॉकपिट में आने की अनुमति दी थी, चंडीगढ़-लेह फ्लाइट की घटना
  • Hindi News
  • National
  • Outsider Was Allowed To Enter The Cockpit, Chandigarh Leh Flight Incident

एअर इंडिया पायलट का लाइसेंस एक साल के लिए सस्पेंड:गर्लफ्रेंड को कॉकपिट में आने की अनुमति दी थी, चंडीगढ़-लेह फ्लाइट की घटना

नई दिल्ली3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

एअर इंडिया की चंडीगढ़-लेह फ्लाइट के दौरान पायलट ने गर्लफ्रेंड को कॉकपिट में आने की अनुमति दी। इस मामले में डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने पायलट का लाइसेंस एक साल के लिए सस्पेंड कर दिया है।

इस फ्लाइट के कोपायलट का लाइसेंस एक महीन के लिए सस्पेंड किया गया है, क्योंकि उसने महिला को कॉकपिट में आने से रोका नहीं और न ही इस घटना की सूचना दी। घटना 3 जून को फ्लाइट नंबर AI-458 में हुई थी।

एअर इंडिया के विमान में पहले भी ऐसी घटना हो चुकी है। 27 फरवरी को एयर इंडिया की दुबई-दिल्ली उड़ान के दौरान एक पायलट ने अपनी गर्लफ्रेंड को कॉकपिट में जाने की परमिशन दी थी। दोनों वहां एक घंटे रहे। पायलट ने क्रू से उसके लिए तकिये मंगवाए और शराब परोसने को कहा। क्रू ने कॉकपिट में शराब परोसने से मना किया तो पायलट भड़क गया और उनके साथ अभद्रता की। इस मामले में DGCA ने एयरलाइन को जांच पूरी होने तक सभी क्रू मेंबर्स को हटाने का निर्देश दिया था। पढ़ें पूरी खबर…

एअर इंडिया की फ्लाइट में ही हुआ था पेशाब कांड

26 नवंबर को एअर इंडिया की न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट में पैसेंजर शंकर मिश्रा ने बुजुर्ग महिला के ऊपर पेशाब की। इस घटना पर एयरलाइन ने कोई एक्शन नहीं लिया। एयरलाइन ने दिल्ली पुलिस में FIR कराई। यह कार्रवाई तब हुई जब पीड़ित बुजुर्ग महिला ने टाटा ग्रुप के चेयरमैन से शिकायत की।

इस मामले में DGCA ने एयरलाइन पर 30 लाख का जुर्माना लगाया। DGCA ने पायलट का लाइसेंस 3 महीने के लिए सस्पेंड कर दिया। आरोपी शंकर मिश्रा पर भी एयर ट्रैवल पर 4 महीने का बैन लगाया गया।

ये खबरें भी पढ़ें…

आसमान में 37 हजार फीट की ऊंचाई पर डांस:कतर जा रही फ्लाइट में बाराती- तेरी आंख्या का यो काजल… पर नाचे

दिल्ली से कतर जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बारातियों के डांस का वीडियो वायरल हुआ है। 37 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रही फ्लाइट में हरियाणवी कलाकार सपना चौधरी का गाना- तेरी आंख्या का यो काजल… पर जमकर ठुमके लगाते दिख रहे हैं। ये पूरी फ्लाइट बारातियों के लिए ही बुक की गई थी। पूरी खबर पढ़ें

एअर इंडिया फ्लाइट में पैसेंजर ने क्रू से मारपीट की, 2 मेंबर्स को चोटें आईं

घटना एअर इंडिया AI-111 फ्लाइट में हुई।

घटना एअर इंडिया AI-111 फ्लाइट में हुई।

उड़ान के दौरान पैसेंजर की बदतमीजी के चलते एअर इंडिया की फ्लाइट को एयरपोर्ट लौटना पड़ा। एयरलाइन के अधिकारी ने बताया कि दिल्ली से लंदन जा रही AI-111 फ्लाइट में एक पैसेंजर क्रू मेंबर्स से लड़ने लगा। उनके साथ मारपीट की। 2 क्रू मेंबर्स को चोटें आई हैं। पूरी खबर पढ़ें

Previous articleगाजियाबाद में चलती बाइक पर कपल का रोमांस:बॉयफ्रेंड की गोद में बैठी दिखी युवती: पुलिस ने काटा 21 हजार रुपए का चालान
Next articleपाकिस्तान के स्कूल-कॉलेजों में होली खेलने पर रोक वापस:कड़ी आलोचना होने पर शिक्षा आयोग ने एक दिन बाद ही बदला आदेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here