ओडिशा के संबलपुर में हिंसा के बाद कर्फ्यू:युवक की हत्या के बाद जला दी गई थीं दुकानें, दो दिन के लिए इंटरनेट बंद

ओडिशा के संबलपुर में हिंसा के बाद कर्फ्यू:युवक की हत्या के बाद जला दी गई थीं दुकानें, दो दिन के लिए इंटरनेट बंद

संबलपुर2 महीने पहले

  • कॉपी लिंक
कल रात संबलपुर में हनुमान जंयती की शोभायात्रा से लौट रहे एक व्यक्ति की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद हिंसा शुरू हो गई थी। - Dainik Bhaskar

कल रात संबलपुर में हनुमान जंयती की शोभायात्रा से लौट रहे एक व्यक्ति की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद हिंसा शुरू हो गई थी।

ओडिशा के संबलपुर जिले में शुक्रवार को हनुमान जंयती की शोभायात्रा के बाद हिंसा हो गई। इसके बाद शनिवार को जिले मे कर्फ्यू लगा दिया गया है और इंटरनेट सर्विस भी बंद कर दी गई है।

कल रात संबलपुर में हनुमान जंयती की शोभायात्रा से लौट रहे एक व्यक्ति की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद लोगों ने कई दुकानों में तोड़-फोड़ की और आग लगा दी। हालांकि, अब पुलिस ने स्थिति पर काबू पा लिया है।

हत्या से पहले हुई थी किसी से बहस
पुलिस ने बताया है कि चंद्र मिर्धा नाम का एक युवक अपने दोस्तों के साथ लौट रहा था। इस दौरान उसकी किसी से बहस हुई, जिसके बाद युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस हत्या के पीछे की वजह पता लगाने और दोषियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

नॉर्थ सेंट्रल रेंज के DIG ब्रजेश कुमार ने बताया कि पुलिस दुकान में आग लगाने वाले उपद्रवियों की पहचान कर रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सुबह-शाम दो घंटे के लिए मिलेगी कर्फ्यू से छूट
पुलिस-प्रशासन हालात पर कड़ी नजर रख रहा है। संबलपुर में 20 पेट्रोलिंग टीम लगाई गई हैं। लोगों को सुबह 8-10 बजे और दोपहर 3.30-5 बजे तक जरूरी सामान खरीदने के लिए बाहर जाने की छूट दी गई है। इस दौरान सभी स्कूल और कॉलेज भी बंद रहेंगे।

12 अप्रैल को हनुमान जयंती की बाइक रैली में हुई थी हिंसा

संबलपुर में 12 अप्रैल को बाइक रैली के दौरान दो समुदायों के बीच हिंसा भड़क गई थी। जिसके बाद जिले में इंटरनेट सर्विस बंद कर दी गई और धारा 144 लगा दी गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर 40 लोगों को हिरासत में लिया था। इस दौरान 7 पुलिसकर्मी और 10 लोग घायल हुए थे। पूरी खबर पढ़ें…

इसके बाद शुक्रवार की शोभायात्रा के लिए कड़े इंतजाम किए गए थे। ओडिशा में हनुमान जयंती महाविष्णु संक्राति के दिन मनाई जाती है, जो इस साल 14 अप्रैल को थी।

Next article12वीं के मार्क्स 99% करवाने सुप्रीम कोर्ट में अपील:स्टूडेंट ने कहा-ऑफ बहुत ज्यादा, एडमिशन के लिए इतने नंबर जरूरी हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here