कोरोना के एक्टिव केस लगातार आठवें दिन घटे:24 घंटे में 4,282 नए केस मिले, 14 मौतें; 25 दिन बाद डेली केस 5 हजार से कम
  • Hindi News
  • National
  • Coronavirus Cases India Update; Delhi UP Mumbai | Haryana Jaipur Bhopal Corona Latest News

नई दिल्ली2 महीने पहले

  • कॉपी लिंक
बीते 8 दिनों से नए केस 10 हजार से कम मिल रहे हैं। 22 अप्रैल को आखिरी बार कोरोना के 10 हजार 112 नए मामले मिले थे। - Dainik Bhaskar

बीते 8 दिनों से नए केस 10 हजार से कम मिल रहे हैं। 22 अप्रैल को आखिरी बार कोरोना के 10 हजार 112 नए मामले मिले थे।

बीते दिन कोरोना के 4 हजार 282 नए मामले सामने आए हैं, 6 हजार 037 लोग ठीक हुए हैं जबकि, 14 लोगों की इस बीमारी से मौत हुई है। देश में 25 दिन बाद 5 हजार से कम नए केस मिले हैं। इससे पहले 4 अप्रैल को 4 हजार 435 नए केस मिले थे। देश में एक्टिव केस लगातार कम हो रहे हैं। बीते दिन 47 हजार 246 एक्टिव केस थे। इससे पहले 12 अप्रैल को 44,998 लोगों का इलाज जारी था।

8 दिन से नए केस 10 हजार से कम मिल रहे
22 अप्रैल को कोरोना के 10 हजार 112 नए मामले मिले थे, जबकि 29 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद से लगातार नए केस 10 हजार से कम मिले हैं। रविवार (23 अप्रैल) को 6 हजार 904 नए केस सामने आए थे, 16 लोगों की मौतें हुई थीं। सोमवार (24 अप्रैल) को 6 हजार 934 नए संक्रमित मिले थे। वहीं 24 लोगों की मौतें हुई थीं।

मंगलवार (25 अप्रैल) को 9 हजार 629 केस दर्ज किए गए थे और 29 लोगों की मौतें हुई थीं। वहीं, बुधवार यानी (26 अप्रैल) को भी 9 हजार 355 केस सामने आए थे। गुरुवार यानी (27 अप्रैल) को 7 हजार 533 नए केस मिले थे। 44 लोगों को मौतें हुई थी।

शुक्रवार (28 अप्रैल) को 7 हजार 171 केस मिले थे और 40 लोगों की मौत हुई थी। शनिवार (29 अप्रैल) को 5 हजार 874 नए केस सामने आए और 25 लोगों की मौत हुई।

टॉप-5 राज्यों में 57% से ज्यादा नए केस, केरल सबसे आगे

देश में पिछले 24 घंटे में 4,282 नए कोरोना मरीज मिले। इनमें से 2,443 केस सिर्फ 5 राज्यों में हैं। ये कुल आंकड़ों का 57% से ज्यादा है।

केरल: यहां 942 नए केस मिले, 1,329 लोग ठीक हुए, जबकि 6 लोगों की मौत हो गई। फिलहाल यहां 10,730 एक्टिव केस हैं।

महाराष्ट्र: यहां बीते दिन 425 नए केस सामने आए और 499 लोग ठीक हुए। एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। फिलहाल 4,005 एक्टिव केस हैं।

दिल्ली: यहां 405 नए केस आए, जबकि 3 लोगों की मौत हुई। वहीं 811 लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं। यहां 3,031 एक्टिव केस हैं।

उत्तर प्रदेश: यहां 351 नए केस मिले, 1 की मौत हुई है। वहीं 434 लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं। यहां 2,897 एक्टिव केस है। पूरी खबर पढ़ें…

हरियाणा: यहां 320 नए केस मिले, एक की भी मौत नहीं हुई है। वहीं 455 लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं। यहां 3,830 एक्टिव केस है।

बाकी राज्यों का हाल भी जान लीजिए….

बिहार में 24 घंटे में 136 नए कोरोना मरीज मिले, पटना में 400 के करीब एक्टिव केस
बिहार में लगातार दूसरे दिन कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 844 थी, जो रविवार को घटकर 799 पर पहुंच गई। पटना में कोरोना मरीजों की संख्या 400 के करीब पहुंच गई है। पूरी खबर पढ़ें…

छत्तीसगढ़ में कम हुई कोरोना की रफ्तार, बीते 24 घंटे में 71 नए मरीज मिले

छत्तीसगढ़ में अब कोरोना की रफ्तार कम होने लगी है। बीते 24 घंटे में केवल 71 मरीज मिले हैं, हांलाकि बीते दिनों के मुकाबले टेस्टिंग की भी संख्या कम हुई है। प्रदेशभर में केवल 1046 टेस्ट किए गए, हांलाकि राहत की बात यह है कि कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई है। पूरी खबर पढ़ें…

Previous articleसरकार ने 14 मोबाइल ऐप्स पर लगाया बैन:जम्मू-कश्मीर में आतंकी पाकिस्तान मैसेज भेजने के लिए कर रहे थे इनका इस्तेमाल
Next articleशख्स को बोनट पर लटकाकर 3 KM तक दौड़ाई कार:पुलिस ने रुकवाई गाड़ी; आरोपी ड्राइवर अरेस्ट, बिहार के सांसद की है गाड़ी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here